Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के 567 कर्मचारियों-अधिकारियों के हाथों में आया अवॉर्ड, पढ़िए कितना मिलेगा पैसा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के 567 कर्मचारियों-अधिकारियों के हाथों में आया अवॉर्ड, पढ़िए कितना मिलेगा पैसा

19/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Awards-came-in-the-hands-of-567-employees-and-officers-of-Bhilai-Steel-Plant-read-how-much-money-they-will-get
  • कार्मिक व अधिकारी गौरवशाली नेहरू पुरस्कार से हुए सम्मानित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL  – Bhilai Steel Plant) के कुल 567 कार्मिकों व अधिकारियों को जवाहर पुरस्कार, नेहरू पुरस्कार और समूह में जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नेहरू पुरस्कार का वितरण, भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के कर्मचारियों के उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों की सराहना एवं उनके उत्साहवर्धन हेतु दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को मिलता था गिफ्ट, लंबे समय से बंद, फिर से करें चालू

भिलाई के इस्पात बिरादरी के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है, जब उनके कर्मचारी कठिन कार्य को भी सामान्य तरीके से क्रियान्वित कर, संयंत्र की प्रगति में अपना अमूल्य योगदान देकर ये सम्मान प्राप्त करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant के 567 अधिकारियों-कर्मचारियों के हिस्से आया जवाहर, नेहरू और जवाहर लाल नेहरू ग्रुप अवॉर्ड, पढ़िए नाम

डायरेक्टर इंचार्ज और ईडी रहे गवाह

इस समारोह के मुख्य अतिथि संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता थे। समारोह में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) श्री एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन) अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरुप, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) बी के गिरी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ एम रविन्द्रनाथ उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant के 567 अधिकारियों-कर्मचारियों के हिस्से आया जवाहर, नेहरू और जवाहर लाल नेहरू ग्रुप अवॉर्ड, पढ़िए नाम

इसके साथ ही समारोह में संयंत्र के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण, आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधिगण, पुरस्कार विजेता एवं उनके परिवार के सदस्यगण शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें : SEWA को लेकर बड़ा बवाल, BSP के इन कार्मिकों के परिवार को मिल रहा 50 लाख

जानिए किस वर्ग से कितनों को मिला अवॉर्ड

नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह 2023 में, जवाहर पुरस्कार की श्रेणी में 32 अधिकारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार के रुप में जवाहर पुरस्कार, नेहरू पुरस्कार की श्रेणी में 65 कार्मिकों को उनके व्यक्तिगत योगदान के लिये, तथा जवाहर लाल नेहरू समूह पुरस्कार की श्रेणी में कुल 60 समूहों को सम्मानित किया गया। इस तरह कुल 567 कर्मचारियों ने संयंत्र की उपलब्धि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए नेहरु पुरस्कार प्राप्त किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL हड़ताल में शामिल होने का फैसला 20 जनवरी की NJCS मीटिंग पर टिका,  Bokaro से बड़ी खबर

बीएसपी के मुखिया ने क्या कहा पढ़िए

संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने सभी को संबोधित कर बधाई देते हुए, अपने प्रेरणादायी व सारगर्भित उद्बोधन में सभी विभागों एवं समस्त पुरस्कार विजेताओं के योगदान को रेखांकित करते हुए कहा, कि मैं आज सम्मानित होने वाले सभी कार्मिकों, अधिकारियों और उन सभी विभागों को बधाई देता हूं, जिन्होंने हमारे कर्मचारियों को इस पुरस्कार हेतु अनुशंसित और प्रेरित किया है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों को मिलता था गिफ्ट, लंबे समय से बंद, फिर से करें चालू

ये अवसर हमारे एवं हमारे कर्मचारियों के लिए गर्व की बात है। सेल के स्थापना काल से ही इसके सभी सम्बद्ध संयंत्रों में यह पुरस्कार दिया जाता रहा है। इसी कड़ी में उन्होंने कहा, कि सेल हमेशा से एक बेहतरीन एम्प्लॉयर के रूप में जाना जाता है, जिसने कार्य संस्कृति को हमेशा ही उत्कृष्ठ बनाये रखा है। इसलिए अभी हाल ही में, सेल को ग्रेट प्लेस टू वर्क का सर्टिफिकेट मिला है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant में प्रवेश करने वाले वाहनों, नंबर प्लेटों की स्कैनिंग अब होगी, CCTV Surveillance System लांच

उन्होंने कहा, जब हनुमान जी अपनी ताकत को भूल गए थे और जामवंत के याद दिलाने पर उनके अंदर का हनुमान जगाया था। ठीक उसी प्रकार इस पुरस्कार के माध्यम से हम भी आप के अंदर के हनुमान को जगाना चाहते हैं। क्योंकि हमारे अंदर के हनुमान जी के जागने से कोई भी कार्य असंभव नहीं रह जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बालोद को दी 173 करोड़ की सौगात

जिनको यह पुरस्कार नहीं मिला है उसका यह मतलब नहीं, कि वो अच्छा कार्य नहीं कर रहे हैं, कोई भी कामयाबी किसी अकेले की नहीं होती है, अपितु इसमें हमारी टीम तथा हमारे परिवार के प्रत्येक सदस्य का भी योगदान होता है। मैं सभी विजेता परिवारों के सदस्यों को भी बधाई देता हूं, जिनके सहयोग के कारण ही आप यहाँ इतना बेहतरीन योगदान दे पाये हैं। इस पुरस्कार से हम न केवल आपको सम्मानित करते हैं, बल्कि आपसे जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का भी सम्मान करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में वालंटियर की भूमिका निभा रहे विधायक देवेंद्र यादव

आप सभी ने भिलाई इस्पात संयंत्र के लक्ष्य को साधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। मैं आशा करता हूं कि आप सभी अपने इस उत्कृष्ट कार्य-संस्कृति को जारी रखते हुए, अपने अन्य साथियों को भी बेहतर व सकारात्मक कार्य के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मैं आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95: तिलमिलाए पेंशनर्स ने कहा-EPFO के पूरे विभाग को करें बर्खास्त, पेंशन सूत्र में हो संशोधन

सीजीएम संदीप माथुर ने विवरण दिया

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) संदीप माथुर ने मंचस्थ अतिथियों, पुरस्कार विजेताओं एवं समारोह में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए, उनका स्वागत किया एवं नेहरू पुरस्कार वितरण समारोह 2023 का समग्र विवरण दिया।

ये खबर भी पढ़ें : ESIC NEWS: 58 ट्रांसजेंडर संग 16 लाख श्रमिक रजिस्टर्ड, आपको भी मौका

उन्होंने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा, कि आगे भी आप सबके समुचित प्रयास से संयंत्र उत्तोरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसित हों और निष्पादन के समग्र क्षेत्रों में हम श्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

ये खबर भी पढ़ें : ESIC NEWS: 58 ट्रांसजेंडर संग 16 लाख श्रमिक रजिस्टर्ड, आपको भी मौका

तुषा राय चौधरी, जेएन ठाकुर, रंजनी और समाइला के हिस्से ये जिम्मेदारी

समारोह में सहायक महाप्रबंधक (कार्मिक) तुषार रॉय चौधरी ने आभार प्रदर्शन किया तथा महाप्रबंधक (कार्मिक-आईआर एंड सीएलसी) जेएन ठाकुर ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। प्रशस्ति पत्र हेतु विजेताओं के नाम का वाचन महाप्रबंधक (कार्मिक-चिकित्सा) आर रंजनी तथा उप प्रबंधक (कार्मिक) समाइला अंसारी ने किया। इस अवसर पर पुरस्कार विजेताओं सहित बड़ी संख्या में इस्पात बिरादरी के सदस्य व उनके परिजन उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जैन यूनिटी क्रिकेट लीग सीजन-3 में बल्लेबाजी में आजमाया हाथ

पुरस्कृत होने वाले अधिकारी को 8000 रुपए और इन्हें इता…

विदित हो कि भिलाई इस्पात संयंत्र का नेहरू अवार्ड योजना सबसे पुरानी व ऐतिहासिक योजना है, जहां बीएसपी कर्मचारियों व अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य को पुरस्कृत व सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार 3 वर्गों में प्रदान किया जाता है। प्रथम वर्ग में जवाहर अवार्ड, जो कि अधिकारियों को उनके व्यक्तिगत योगदान के लिये प्रदान किया जाता है। जिसके तहत, पुरस्कृत होने वाले अधिकारी को 8000 रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : आपका  Fastag होने जा रहे ब्लैक लिस्ट, अब ‘एक वाहन एक फास्टैग’

द्वितीय वर्ग में नेहरू अवार्ड, जो कि कार्मिकों को उनके व्यक्तिगत योगदान के लिये प्रदान किया जाता है। जिसके तहत, पुरस्कृत होने वाले कर्मचारी को 6000 रूपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। तृतीय वर्ग में जवाहर लाल नेहरू समूह पुरस्कार, जो कि कर्मचारियों व अधिकारियों की टीम को उनके सामूहिक योगदान के लिये प्रदान किया जाता है। जिसके तहत पुरस्कृत होने वाले प्रत्येक सदस्यों को 2000 रूपये व प्रत्येक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : आपका  Fastag होने जा रहे ब्लैक लिस्ट, अब ‘एक वाहन एक फास्टैग’

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township में पानी टंकियों को बनाने की पड़ी नींव, जल्द आएगा प्रेशर से पानी
Next: SAIL NJCS मीटिंग 2024: 24 से ज्यादा नेताओं का दिल्ली में जमावड़ा, हड़ताल को अवैध कहने पर भड़का गुस्सा

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.