Suchnaji

देवेंद्र यादव की यात्रा में ऐसा बढ़ा विश्वास की भाजपा का दामन छोड़ ये हो गए कांग्रेसी

देवेंद्र यादव की यात्रा में ऐसा बढ़ा विश्वास की भाजपा का दामन छोड़ ये हो गए कांग्रेसी
  • विधायक देवेंद्र यादव को मिल रहा मतदाताओं को समर्थन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) जनता का भरपूर सहयोग और आर्शीवाद लेने में जुटे हुए हैं। वार्डों में विधायक विश्वास यात्रा (Vishwas Yatra) कर रहे हैं। कांग्रेस (Congress) का कहना है कि भिलाई सीट से प्रत्याशी देवेंद्र यादव लगातार लोगों से मिल रहे है। लोगों के घरों में जाकर लोगों का कुशल क्षेम पूछ रहे है। उन्हें हर वार्ड में बड़े, बुजुर्ग,माताओं और बहनों का भी भरपूर आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। जहां भी जिस भी गली में मोहल्ले में वे जा रहे हैं। वहां हजारों की संख्या में लोग खुद से अपने घरों से निकल कर समर्थन दे रहे हैं।

विधायक देवेंद्र यादव का चुनाव चिह्न हाथ, खुर्सीपार, छावनी में मिल रहा जनता का भरपूर साथ

AD DESCRIPTION

गली-गली में विधायक का लोग ढोल बाजे, फूल माला से स्वागत कर रहे हैं। पटाखे फोड़ रहे हैं और कई जगह पर पुष्प वर्षा भी कर रहे हैं। बुधवार को सबसे पहले वार्ड 43 दुर्गा मंदिर वार्ड में विश्वास यात्रा निकाली गई। इसके बाद सेक्टर 7, सेक्टर 10 में भी विश्वास यात्रा निकाली गई है।

Exclusive News: भिलाई स्टील प्लांट ने रचा इतिहास, हाईस्पीड ट्रेन के लिए Head Hardened Rails की पहली खेप रवाना

सभी जगह पर विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) का लोगों में बहुत ज्यादा क्रेज है। अपने घर और गली में विधायक को देखकर लोग घरों से निकल कर उनका स्वागत करने के साथ ही उनके साथ सेल्फी ले रहे है। हर परिवार विधायक के साथ परिवार सहित फोटो खींचवा रहा है।

 ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Election 2023: 10 करोड़ कैश, 90 लाख की शराब समेत 38.35 करोड़ का सामान जब्त

भाजपा नेता हुए कांग्रेस में शामिल

विश्वास यात्रा के दौरान भाजपा नेता व वार्ड के छाया पार्षद बबलू चौबे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में प्रवेश किया। विधायक के काम से प्रभावित होकर छाया पार्षद बबलू चौबे कांग्रेस प्रवेश किए। जब विधायक विश्वास यात्रा कर रहे थे, तब उन्होंने विधिवत कांग्रेस प्रवेश किया और विधायक ने कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले लोगों को दिल से स्वागत दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Senior State Basketball Competition: भिलाई स्टील प्लांट के खिलाड़ी दिखाएंगे दम, महिला-पुरुष टीम में ये शामिल