Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • डोनेट फॉर देश मुहिम से जुड़ेगा भिलाई कांग्रेस, विधायक देवेंद्र ने बढ़ाया हाथ, अब कार्यकर्ता आ रहे आपके घर
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

डोनेट फॉर देश मुहिम से जुड़ेगा भिलाई कांग्रेस, विधायक देवेंद्र ने बढ़ाया हाथ, अब कार्यकर्ता आ रहे आपके घर

21/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Congress-will-join-Donate-for-Desh-campaign-MLA-Devendra-extended-his-hand-now-workers-are-coming-to-your-house-1
  • पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जाएंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के 138वें वर्षगांठ पर क्राउड फंडिंग की मुहिम की शुरआत की है। इससे जुड़ते हुए भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने 13800 की धनराशि डोनेट फॉर नेशन की मुहिम अंतर्गत जमा की है।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 न्यूनतम पेंशन पर सरकार की कलई खोलने वाली रिपोर्ट

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी जोकि आजादी से लेकर आज तक भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने और देश की संप्रभुता अखंडता को बनाए रखने काम करते आई है। यह पहल 1920-21 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है और इसका उद्देश्य समान संसाधन वितरण और अवसरों से समृद्ध भारत बनाने में हमारी पार्टी को सशक्त बनाना है। एक अच्छी पहल कांग्रेस द्वारा की गई है जिसमें देश भर से आम जन मानस हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस मेरी मातृ संगठन है जिसने मुझे पहचान दी है मैनें भी अपना कर्तव्य का निर्वहन करते हुए कुछ धनराशि अपनी तरफ से डोनेट फॉर नेशन मुहिम में जमा की है।

ये खबर भी पढ़ें : सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचा कोरोना के नए वेरिएंट का मरीज, मॉकड्रिल से हड़कंप

डोर टू डोर पहुंचेंगे कांग्रेसी, कांग्रेस को आर्थिक रूप से मजबूत करने देंगे सहभागिता

इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए भिलाई नगर विधानसभा अंतर्गत सभी आम जन मानस के बीच कांग्रेसी जन पहुंचकर अपनी स्वेच्छा अनुरूप दान करने प्रोत्साहित करेंगे और क्राउड फंडिंग में अपनी सहभागिता दर्ज करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL RSP-BSL के DIC अतनु भौमिक को मिला कलिंग व्यापार श्रेष्ठता पुरस्कार

डोनेट फॉर नेशन मुहिम से जुड़ने के लिए यह है जानकारी

कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी देशवासियों से 138 रुपये के गुणक (जैसे, 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये, या अधिक) दान करने के लिए अनुरोध करती है, ताकि कांग्रेस पार्टी एक बेहतर भारत के लिए काम कर सके। कांग्रेस ने इस ऑनलाइन क्राउडफंडिंग के लिए दो चैनल बनाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL-RINL हड़ताल: भिलाई स्टील प्लांट में संयुक्त अभियान शुरू, कर्मी बोले-नहीं आएंगे प्रबंधन की झांसेबाजी में

इनमें एक समर्पित ऑनलाइन पोर्टल  www.donateinc.in और आधिकारिक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस वेबसाइट  www.inc.in  शामिल हैं। कांग्रेस के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक यह ऑनलाइन होगा, जिसके बाद इसे जमीनी अभियान की तरह शुरू किया जाएगा। इसके तहत पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जाएंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  IPL Auction 2024: छत्तीसगढ़ के लाल पंजाब और चेन्नई के लिए लगाएंगे चौके-छक्के और झटकेंगें विकेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking: छत्तीसगढ़ BJP के नए अध्यक्ष बने सिंहदेव
Next: World Crude Steel Production: भारत का बज रहा डंका, चीन, जापान, अमेरिका और यूरोपी देशों की पढ़िए रिपोर्ट

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.