Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई ऑफिसर सतनामी समाज: बॉस वेलफेयर फंड से होनहारों को मिली आर्थिक मदद
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई ऑफिसर सतनामी समाज: बॉस वेलफेयर फंड से होनहारों को मिली आर्थिक मदद

Azmat ali 23/07/2025 1 minute read
Bhilai Officer Satnami Samaj Promising students got financial help from Boss Welfare Fund (1)
  • 2 उप महाप्रबंधक, 7 सहायक महाप्रबंधक, 5 सहायक प्रबंधक और 8 कनिष्ठ प्रबंधक सम्मानित।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई ऑफिसर सतनामी समाज (बॉस) द्वारा एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध टीबी एवं चेस्ट विषेशज्ञ डॉ. ए. डी. बनर्जी ने की।

इस अवसर पर, भिलाई इस्पात संयंत्र के तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकालीन योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें 2 उप महाप्रबंधक, 7 सहायक महाप्रबंधक, 5 सहायक प्रबंधक और 8 कनिष्ठ प्रबंधक शामिल थे। चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 14 डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया।

शिक्षा के क्षेत्र में बॉस परिवार की प्रेरक पहल को आगे बढ़ाते हुए, समाज के दो होनहार विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इनमें लक्ष्मण चतुर्वेदी (IIT मंडी) को 30,000 और संजू बंजारे (NIT वारंगल) को 50,000 की आर्थिक सहायता बॉस वेलफेयर फंड के तहत प्रदान की गई। दोनों विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम का संचालन बॉस के महासचिव श्री पी. एल. कुर्रे एवं कोषाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार रात्रे ने किया। समारोह में समाज के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें डॉ. जीवन लाल घिडले, जी. पी. कुर्रे, कमल कुमार टंडन, हरिशंकर गिलहरे, नेतराम गिलहरे एवं नोहर सिंह ढीढ़ी प्रमुख रहे। समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सपरिवार कार्यक्रम में शामिल हुए।

भिलाई ऑफिसर सतनामी समाज का यह आयोजन समाज सेवा, शिक्षा और आपसी सहयोग के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित करता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL भिलाई स्टील प्लांट में इन्वेंट्री प्रबंधन नीति पर सीधी बात, पहुंचे BSL, RSP, DSP के एक्सपर्ट
Next: डॉ. संजीवा रेड्डी ने डायरेक्टर पर्सनल से कहा: एरियर SAIL कर्मचारियों का अधिकार है, लेकर रहेंगे, ये मिला जवाब

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.