Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: कोक ओवन से रिटायर हो रहे 6 कार्मिक, सीजीएम ने दी विदाई, पैसे पर ये बात सबने बताई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: कोक ओवन से रिटायर हो रहे 6 कार्मिक, सीजीएम ने दी विदाई, पैसे पर ये बात सबने बताई

Azmat ali 29/11/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant 6 Coke Oven Workers Retire, CGM Bids Farewell

अंतिम भुगतान की राशि को राष्ट्रीयकृत बैंक में ही जमा करें। मेडिक्लेम सुविधा का परिवार हित में लाभ अवश्य लें।

  • सीबीसी आपरेशन से 4, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस से 1 और मैकेनिकल मेंटेनेंस से 1, कुल 6 कार्मिक सेवानिवृत्त हुए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन एवं सीसीडी से नवंबर 2025 मे सेवानिवृत्त होने वाले 6 कार्मिकों के लिए सौजन्य रिटायरमेंट समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं सी.सी. डी. ) के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया किया गया।

इसमें सीबीसी आपरेशन से 4, इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस से 1 और मैकेनिकल मेंटेनेंस से 1 कुल 6 कार्मिक सेवानिवृत्त हुए। तुलाराम बेहरा-मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं सी.सी.डी.) ने सभी सेवानिवृत्त हो रहे, कार्मिकों को उनके द्वारा दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने सभी सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों को सकारात्मक सोच तथा नियमित दिनचर्या के द्वारा स्वस्थ और खुशहाल रहने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा अब अपने जीवन की इस दूसरी पारी में, अपने पारिवारिक और सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वाह के लिए योजनाबद्ध तरीके से उत्साहित होकर शुरुआत करें।

मुख्य महाप्रबंधक (कोक ओवन एवं सी.सी.डी.) ने सभी कार्मिकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अनुभाग प्रभारी झगर सिंग, महाप्रबंधक डीके. सामंतराय, टीके. मुखर्जी, एम.एस.नायडू, के. नंदकुमार, सुमित कुमावत, सहायक महाप्रबंधक एवं पूर्व महासचिव ऑफिसर्स एसोसिएशन भिलाई स्टील प्लांट परविंदर सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने सलाह दी कि अपने अंतिम भुगतान की राशि को राष्ट्रीयकृत बैंक में ही जमा करें और कंपनी द्वारा दिए जा रहे, मेडिक्लेम सुविधा का परिवार हित में लाभ अवश्य लें। सभी ने सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों के बेहतर भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक जेपी गुप्ता, जी.प्रदीप कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, विवेक त्रिपाठी, उप प्रबंधक डीके बघेल, कनिष्ठ प्रबंधक (मा.सं.) टी.आर. सूर्यवंशी उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त हो रहे कार्मिकों ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्रबंधक (मा.सं.) एमएम श्रीवास्तव ने किया तथा अति. श्रम कल्याण अधिकारी (कोक ओवन) प्रवीण शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NJCS बैठक से पहले CITU का प्रदर्शन, लंबित भुगतान और वेतन समझौता जल्द पूर्ण करने की मांग, चेतावनी भी
Next: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल से 1 अधिकारी, 3 कर्मचारी हो रहे रिटायर, सीएमओ डॉ. उदय ने दी विदाई

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.