Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant ने 2023 में तोड़ा रिकॉर्ड, हॉट मेटल, रेल पटरी और सरिया प्रोडक्शन में लंबी छलांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने 2023 में तोड़ा रिकॉर्ड, हॉट मेटल, रेल पटरी और सरिया प्रोडक्शन में लंबी छलांग

04/01/2024 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-breaks-record-in-2023-huge-leap-in-hot-metal-rail-tracks-and-bars
  • वर्ष 2023 में डिस्पैच के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ 5.23 मिलियन टन सेलेबल स्टील लोडिंग दर्ज करते हुए वर्ष 2021 में हासिल किए गए 4.68 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग को पार किया।  

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL Bhilai Steel Plant) ने कैलेंडर वर्ष 2023 के दौरान कई क्षेत्रों में रिकॉर्ड उत्पादन स्तर दर्ज किया है। पहली बार संयंत्र ने एक कैलेंडर वर्ष में सेलेबल स्टील उत्पादन (Salable Steel Production) और डिस्पैच के लिए लोडिंग में 5 मिलियन टन के आंकड़े को पार किया है।

ये खबर भी पढ़ें :  Pension Latest News: सरकार ने महिला कर्मचारियों के पति-बच्चों की पेंशन पर लिया यह फैसला, पढ़िए EPFO का डिटेल

वर्ष 2023 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 5.26 मिलियन टन सेलेबल स्टील उत्पादन (Salable Steel Production) दर्ज किया गया, जो कि वर्ष 2022 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 4.66 मिलियन टन से कहीं अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें :  Big News: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी, इधर बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में 31 साल बाद कारसेवक गिरफ्तार

इसी प्रकार वर्ष 2023 में डिस्पैच के लिए अब तक का सर्वश्रेष्ठ 5.23 मिलियन टन सेलेबल स्टील लोडिंग दर्ज करते हुए वर्ष 2021 में हासिल किए गए 4.68 मिलियन टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ लोडिंग को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें :  Bokaro Steel Plant: बीएसएल को ICC पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार, 11 को मिलेगी ट्रॉफी

संयंत्र ने 13 वर्ष पुराने रिकॉर्ड को पार करते हुए ब्लास्ट फर्नेस से हॉट मेटल प्रोडक्शन और स्टील मेल्टिंग शॉप्स से क्रूड स्टील प्रोडक्शन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। वर्ष 2023 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 5.93 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन दर्ज करते हुए, वर्ष 2010 में दर्ज 5.52 मिलियन टन उत्पादन को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL हड़ताल से पहले Durgapur Steel Plant के ED Works कार्यालय पर हंगामा

उल्लेखनीय है कि ब्लास्ट फर्नेस-8 ने वर्ष 2023 में 2.66 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन कर, वर्ष 2021 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ 2.55 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन को पार कर लिया है। साथ ही संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस ने 121 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल की सर्वश्रेष्ठ कोल डस्ट इंजेक्शन दर (सीडीआई) दर्ज करते हुए, वर्ष 2022 में दर्ज पिछली सर्वश्रेष्ठ 110 किलोग्राम प्रति टन हॉट मेटल सीडीआई दर को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking: छत्तीसगढ़ में BJP सरकार बनते ही दो दर्जन भाजपा नेताओं और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की सुरक्षा वापस

संयंत्र द्वारा वर्ष 2023 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 5.63 मिलियन टन क्रूड स्टील उत्पादन दर्ज किया गया, जो वर्ष 2009 में हासिल किए गए पिछले सर्वश्रेष्ठ 5.24 मिलियन टन क्रूड स्टील उत्पादन से कहीं अधिक है। वर्ष 2023 में स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने 3.39 मिलियन टन कुल कास्ट स्टील का उत्पादन कर नयी उपलब्धि हासिल की है। जिसके तहत एसएमएस-3 ने वर्ष 2022 में दर्ज पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार करते हुए 1.13 मिलियन टन सर्वश्रेष्ठ कास्ट ब्लूम्स उत्पादन और 2.25 मिलियन टन कास्ट बिलेट्स उत्पादन दर्ज किया।

ये खबर भी पढ़ें : पिछली हड़ताल से पहले SAIL प्रबंधन ने की थी 6 दिन तक वर्चुअल बैठक, अबकी क्यों नहीं…

सिंटर उत्पादन 8.55 मिलियन टन

वर्ष 2023 में कुल सिंटर उत्पादन 8.55 मिलियन टन दर्ज किया गया, जो वर्ष 2022 में दर्ज 8.00 मिलियन टन सिंटर उत्पादन से कहीं अधिक है। इसमें एसपी-3 द्वारा उत्पादित 5.86 मिलियन टन सर्वश्रेष्ठ सिंटर उत्पादन भी शामिल है। संयंत्र की अन्य मोडेक्स इकाई रिफ्रैक्टरी मटेरियल प्लांट-3 ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ कुल 6.00 लाख टन उत्पादन दर्ज करते हुए, वर्ष 2022 में दर्ज किए गए 4.64 लाख टन उत्पादन को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 50 हजार रुपए मिलेगा शादी के लिए, यहां कीजिए आवेदन

यूनिवर्सल रेल मिल ने रिकॉर्ड तोड़ा

रेल उत्पादन के क्षेत्र में बीएसपी की मोडेक्स यूनिट, यूनिवर्सल रेल मिल ने वर्ष 2023 में अब तक का सर्वश्रेष्ठ 8.34 लाख टन प्राइम रेल उत्पादन दर्ज किया, जो कि वर्ष 2022 में हासिल किए गए 7.41 लाख टन प्राइम रेल उत्पादन से कहीं अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: बीएसएल ने Value Added Products के लिए राम चरण प्राइवेट लिमिटेड से किया MOU साइन

दुनिया की सबसे लंबी 130 मीटर रेल बनाने वाली मिल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ 8.01 लाख टन लॉन्ग रेल उत्पादन दर्ज करते हुए, वर्ष 2022 में हासिल किए गए 6.99 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant: पति करते हैं प्लांट में काम, पत्नीजी ने जाना RSP कैसे कर रहा देश का नाम

संयंत्र की रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल ने भी सर्वश्रेष्ठ 1.68 लाख टन लॉन्ग रेल उत्पादन दर्ज करते हुए, वर्ष 2014 में दर्ज 1.50 लाख टन लॉन्ग रेल उत्पादन के पिछले सर्वश्रेष्ठ को पार किया। वर्ष 2023 में कुल लॉन्ग रेल उत्पादन में सर्वश्रेष्ठ 9.69 लाख टन उत्पादन के साथ संयंत्र ने वर्ष 2022 में हासिल किए गए पिछले सर्वश्रेष्ठ 8.42 लाख टन उत्पादन को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 उच्च पेंशन: EPFO के फॉर्मूले पर SAIL कर्मी की पेंशन बन रही 44795 रुपए

बार एंड रॉड मिल का 9.69 लाख टन फिनिश्ड प्रोडक्शन

संयंत्र के बार एंड रॉड मिल ने 9.69 लाख टन फिनिश्ड प्रोडक्शन करते हुए, वर्ष 2022 में हासिल किए गए 8.14 लाख टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ उत्पादन को पार किया। प्लेट मिल ने भी अब तक का सर्वश्रेष्ठ स्पेषल स्टील प्लेट उत्पादन दर्ज किया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा की जांच करेगी CBI, मंत्रिपरिषद का फैसला

स्पेशल ग्रेड प्लेटों (special grade plates) के उत्पादन क्षेत्र में, 1.20 लाख टन बॉयलर क्वालिटी प्लेट्स का उत्पादन दर्ज किया गया, जो वर्ष 2021 में हासिल किए गए 1.11 लाख टन से कहीं अधिक है। साथ ही अब तक का सर्वश्रेष्ठ 2.81 लाख टन हाई टेंसाइल प्लेट उत्पादन दर्ज करते हुए, वर्ष 2014 में हासिल किए गए पिछले सर्वश्रेष्ठ 2.34 लाख टन को पार किया।

ये खबर भी पढ़ें : सड़क हादसे में Bokaro Steel Plant के कर्मचारी की कार पेड़ से टकराई, सदर अस्पताल से ले आए BGH

भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) ने कैलेंडर वर्ष 2023 में डायरेक्ट डिस्पैच के लिए अब तक की सबसे अधिक 2.91 मिलियन टन की कुल लोडिंग दर्ज की, जो वर्ष 2022 में दर्ज 2.68 मिलियन टन से अधिक है।

ये खबर भी पढ़ें :  Pension Latest News: सरकार ने महिला कर्मचारियों के पति-बच्चों की पेंशन पर लिया यह फैसला, पढ़िए EPFO का डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: मैत्रीबाग में सफ़ेद बाघों के कुनबे में 2 नए मेहमान, दीदार 5 जनवरी से
Next: EPS 95: लोकसभा चुनाव से पहले आंदोलन की नई तारीख, देशभर में पेंशनर्स करेंगे भूख हड़ताल, पढ़िए डिटेल

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.