Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: आयरन ज़ोन में CITU ने इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, पढ़ें नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आयरन ज़ोन में CITU ने इन नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी, पढ़ें नाम

Azmat ali 02/12/2025
Bhilai Steel Plant CITU has Given Responsibility to these Leaders in the Iron Zone Read their Names

जोनल सम्मेलन में आगामी कार्यकाल हेतु 13 सदस्यों का जोनल समिति का प्रस्ताव पारित। 3 वर्षों में हुए मुख्य गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।

  • रामकुमार लदेर, रोहित रोशन,लखन लाल, सी श्रीनिवासु, सत्यभान बारिया, योगेन्द्र कुमार साहू,दीवान सिंह ठाकुर,के व्ही रमन्ना मूर्ति, दत्ता चौधरी को जिम्मेदारी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन के आयरन जोन का सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जोन के सहायक सचिव धनराज ईलमकार और एपी पटेल ने किया। सम्मेलन की शुरुआत में दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि दी गई।

सर्वप्रथम सिंटरिंग प्लांट 2 की तीन सदस्यीय विभागीय समिति का गठन हुआ, जिसमें एपी पटेल, रोहित रोशन और सत्यबान बरिया शामिल हैं। सभी साथियों ने एपी पटेल को विभागीय संयोजक और रोहित रोशन को सहायक संयोजक चुना।

इसके बाद ब्लास्ट फर्नेस विभाग की तीन सदस्यीय विभागीय समिति बनाई गई, जिसमे रामकुमार लदेर, सी श्रीनिवासु और लखन लाल शामिल हुए। सभी साथियों ने कामरेड रामकुमार लदेर को संयोजक और सी श्रीनिवासु को सहायक संयोजक सर्वसम्मति से चुना।

तत्पश्चात कामरेड धनराज ईलमकार द्वारा आयरन जोन के पिछले 3 वर्षों में हुए मुख्य गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आयरन जोन के तीनों मुख्य विभागों ब्लास्ट फर्नेस सिंटर प्लांट तथा ओर हैंडलिंग प्लांट के संदर्भ में चर्चा की गई। सम्मेलन में विशेष रूप से यूनियन के अध्यक्ष विजय जांगड़े एवं महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी और संगठन सचिव पी वेंकट उपस्थित थे।

एपी पटेल संयोजक एवं रामकुमार लदेर उपसंयोजक चुने गए

जोनल सम्मेलन में आगामी कार्यकाल हेतु 13 सदस्यों का जोनल समिति का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें रामकुमार लदेर, रोहित रोशन,लखन लाल, सी श्रीनिवासु, सत्यभान बारिया, योगेन्द्र कुमार साहू,दीवान सिंह ठाकुर,के व्ही रमन्ना मूर्ति, दत्ता चौधरी शामिल हैं।

अन्य रिक्त तीन सदस्य बाद में लिए जाएंगे। अध्यक्ष मंडल ने पेश किए गए प्रस्ताव पर राय मांगा, साथियों ने कोई अन्य प्रस्ताव ना देकर पेश किए गए प्रस्ताव के सभी साथियों को सर्वसम्मति से जोनल समिति के लिए चुन लिया।

तत्पश्चात जोनल संयोजक के लिए ए पी पटेल उपसंयोजक के लिए रामकुमार लदेर के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी साथियों ने सर्वसम्मति से चुन लिया। तत्पश्चात आगामी त्रय वार्षिक सामान्य सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया, जिसमें दत्ता चौधरी,के व्ही रमन्ना मूर्ति, रामकुमार लदेर, रोहित रोशन,सत्यबान बरिया ए पी पटेल, और सी श्रीनिवासु होंगे। सम्मेलन के अंत में यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार जांगड़े ने सभी उपस्थित प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया।

संयंत्र में उत्पादन की प्रक्रिया शुरू होती है आयरन जोन से

संयंत्र के अंदर आने वाला रॉ मैटेरियल सबसे पहले ओर हैंडलिंग प्लांट में आता है, जहां पर सभी पदार्थ जैसे आयरन ओर डोलोमाइट कोल आदि सही तरीके से व्यवस्थित कर उत्पादन हेतु आगे बढ़ाया जाता है।

सिंटर प्लांट में सिंटर तैयार किया जाता है। जिसकी ब्लास्ट फर्नेस में महत्वपूर्ण भूमिका है। ब्लास्ट फर्नेस में आयरन ओर सिंटर कोक को मिलाकर 1600 डिग्री टेंपरेचर तक गला कर लोहा तैयार किया जाता है। पिघले हुए लोहे को स्टील मेल्टिंग शॉप में ले जाकर स्टील तैयार किया जाता है एवं वहां से तैयार स्टील से फिनिश प्रोडक्ट बनाया जाता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAILअस्पतालों के निजीकरण पर न लें एकतरफा फैसला, यूनियन-एसोसिएशन से पहले करें बात: SEFI
Next: Bhilai Steel Plant: पूर्व अधिकारी BSP हॉस्पिटल के निजीकरण की कवायद, EPS 95 हायर पेंशन और रिटेंशन स्कीम से भारी तनाव में

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.