Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant मेन गेट पार्किंग से ठेका श्रमिक की बाइक चोरी, FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant मेन गेट पार्किंग से ठेका श्रमिक की बाइक चोरी, FIR

Azmat ali 13/12/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Contract workers Bike Stolen From Main Gate ParkingFIR Registered

भिलाई इस्पात संयंत्र के आरसीएल विभाग के ठेका श्रमिक विनय बंछोर की बाइक प्लांट के बाहर पार्किंग से चोरी हुई है।

  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पार्किंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के मेन गेट के बाहर स्थित पार्किंग से एक ठेका श्रमिक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित विनय बंछोर ने इस संबंध में भिलाई भट्ठी थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विनय बंछोर भिलाई इस्पात संयंत्र के आरसीएल विभाग में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 10 दिसंबर 2025 को उनकी द्वितीय पाली की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक थी।

वह दोपहर में अपने घर से हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG07LZ8432 से ड्यूटी के लिए निकले और लगभग 1.45 बजे भिलाई इस्पात संयंत्र के मेन गेट के बाहर स्थित पार्किंग स्थल में वाहन खड़ा कर प्लांट के अंदर काम करने चले गए।

ड्यूटी समाप्त होने के बाद रात करीब 10.15 बजे जब वह वापस पार्किंग स्थल पहुंचे तो वहां उनकी मोटरसाइकिल मौजूद नहीं थी। आसपास काफी तलाश करने के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अपने मौसेरे भाई विक्रम वर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी, जो उन्हें लेने मेन गेट पहुंचे। देर रात होने के कारण वह अपने भाई के साथ घर लौट गए।

अगले दिन 11 दिसंबर 2025 को विनय बंछोर ने अपने छोटे भाई पंकज बंछोर को घटना की जानकारी देते हुए भिलाई भट्ठी थाना पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार चोरी गई मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस है, जिसका चेचिस नंबर MBLHA10EZBHE25829 और इंजन नंबर HA10EFBHD42805 है।

वाहन की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। मोटरसाइकिल पंकज बंछोर के नाम पर पंजीकृत है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पार्किंग स्थल की सुरक्षा व्यवस्था और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: नए साल में एंसिलरी पॉलिसी होगी रिनुअल, टेंडर वैल्यू की सीमा BSP करेगा दोगुना…!
Next: BSP कर्मचारियों, रिटेंशन, निजीकरण पर प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद विजय बघेल की DIC संग बैठक, 10 दिन का अल्टीमेटम

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.