Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 2 में प्रोडक्शन बढ़ाने की कवायद “मिशन 10k Q सिंटर प्रतिदिन”
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सिंटर प्लांट 2 में प्रोडक्शन बढ़ाने की कवायद “मिशन 10k Q सिंटर प्रतिदिन”

Azmat ali 01/12/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Efforts to increase Production at Sinter Plant 2 Mission 10k Q Sinter Per Day

मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी) संजीव वर्गीस, महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर संयंत्र-2) जगेंद्र कुमार ने "मिशन 10k Quality Sinter TPD" पर टिप्स दिए।

  • कार्यशाला में सुझाए गए सुझाव को जल्द ही दो चरणों में लागू किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अधिशासी निदेशक संकार्य राकेश कुमार कि यह इच्छा थी कि सिंटर संयंत्र-2 का उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए PIW (PERFORMANCE IMPROVEMENT WORKSHOP) किया जाए।

इसी कड़ी में मानव संसाधन विकास केंद्र (HRDC) में PIW का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष ED (W) थे, जो निजी कारणों से नहीं आ पाए। फिर कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) तापस दास गुप्ता ने की।

कार्यक्रम का संचालन HRDC के महाप्रबंधक मुकुल सहरिया ने किया। समारोह के शुरू में स्वागत भाषण संजीव श्रीवास्तव महाप्रबंधक प्रभारी (HRDC) द्वारा किया गया। तदउपरांत मुख्य महाप्रबंधक (ओएचपी) संजीव वर्गीस, महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर संयंत्र-2) जगेंद्र कुमार ने PIW से संबंधित अपने अपने विचार व्यक्त किया तथा “मिशन 10k Quality Sinter TPD” के लिए कुछ टिप्स दिए।

कार्यक्रम में लगभग 30 के तकरीबन विभिन्न विभागों जैसे की माइंस,धमन भट्टी, ओ एच पी,सिंटर संयंत्र-2,सिंटर संयंत्र-3, एम आर डी, प्लांट गैरेज एवं एल डी सी पी से प्रतियोगियों ने भाग लिया।

दिन भर मंथन करने के पश्चात शाम को मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) एवं महाप्रबंधक प्रभारी (सिंटर संयंत्र-2) के समक्ष सभी 5 ग्रुप ने अपना-अपना प्रेजेंटेशन दिया। जिसमें बहुत से अच्छे सुझाव सामने आए। जैसे की लाइम की गुणवत्ता में सुधार तथा उचित मात्रा में प्रयोग, RM स्क्रीन का पुनः प्रचालन में लाना।

Co Gas में नेफ्था जमा होने की वजह से Co Gas के दबाव में कमी आना। सिंटर बैंड पर स्टीम का डालना। लौह अयस्क की रासायनिक एवं भौतिक गुणवत्ता में निखार के लिए पर्याप्त मात्रा में लौह अयस्क चूर्ण की उपलब्धता आदि।
मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) ने इस कार्यशाला की पूरी-पूरी प्रशंसा की और सिंटर संयंत्र-2 को अच्छे प्रयास के लिए धन्यवाद दिया। कार्यशाला में सुझाए गए सुझाव को जल्द ही दो चरणों में लागू किया जाएगा।

इस कार्यशाला में CGM I/C तापस दास गुप्ता, GM I/C (SP-2) जगेंद्र कुमार के अतिरिक्त राहुल बिजुरकर GM I/C (SP-3), एके बेडेकर GM (SP-3) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय न्यूनतम वेतन मिला तो BSP मजदूर रोज पाएंगे 783 से 1,035 रुपए सैलरी, 20% छंटनी से बढ़े हादसे
Next: Bhilai Steel Plant के प्रतिबंधित एरिया में खुलेआम धंधा, झांसेबाजी और ढोंग उजागर

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.