Skip to content
01/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: हार्ट-अटैक के संकेतों, छाती पर दबाव, रेस्क्यू ब्रीद का तरीका सीखा कर्मचारियों-अधिकारियों ने
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: हार्ट-अटैक के संकेतों, छाती पर दबाव, रेस्क्यू ब्रीद का तरीका सीखा कर्मचारियों-अधिकारियों ने

06/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-Employees-and-officers-learned-the-signs-of-heart-attack-chest-pressure-and-rescue-breath
  • जवाहर लाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक सामूहिक प्रशिक्षण सत्र के साथ हुई।
  • 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सीपीआर तकनीकों पर आवश्यक जानकारी के साथ उपचार सम्बंधित व्यावहारिक दिशानिर्देश प्राप्त किए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मुख्य चिकित्सालय में सीपीआर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए) डॉ एम रविन्द्रनाथ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद बिनायके, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता द्विवेदी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र ठाकुर के मार्गदर्शन में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Chairman बोकारो स्टील प्लांट के दौरे पर, कब्जेदारों पर बड़ा एक्शन

ज्ञात हो, राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एन बी ई) ने, पूरे भारत में एक व्यापक सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किया है। जिसका लक्ष्य, हृदय संबंधी आपात स्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक जीवन रक्षक कौशल में दक्ष बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL Rourkela Steel Plant से आई डरावनी तस्वीर, कर्मी स्ट्रेचर पर

इस पहल में, भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के सेक्टर- 9 स्थित, जवाहर लाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ने सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। प्रमुख स्वास्थ्य सेवा संस्थानों के सहयोग से, यह पहल पूरे भारत में सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये खबर भी पढ़ें :  CM Face Breaking: छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा अपडेट, जानें MP और राजस्थान की रिपोर्ट

कार्यक्रम की शुरुआत जवाहर लाल नेहरू अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (Jawaharlal Nehru Hospital and Research Center) के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक सामूहिक प्रशिक्षण सत्र के साथ हुई। जहां 100 से अधिक प्रतिभागियों ने सीपीआर तकनीकों पर आवश्यक जानकारी के साथ उपचार सम्बंधित व्यावहारिक दिशानिर्देश प्राप्त किए।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking: छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने से पहले चला बुलडोजर, रायपुर में बड़ी कार्रवाई

इस प्रशिक्षण सत्र में शामिल प्रतिभागियों में, परिचारक कर्मचारी, सुरक्षा कर्मचारी, एम्बुलेंस चालक, नर्सिंग स्टाफ, पैरा-मेडिकल स्टाफ तथा  डीएनबी रेसिडेंट्स के साथ-साथ चिकित्सा अधिकारी सम्मिलित थे।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Effect: भूपेश बघेल जब सीएम ही नहीं, तो सलाहकारों की क्या जरूरत, चारों का इस्तीफा

एनबीई द्वारा प्रसारित की गई प्रस्तुतिकरण के दौरान, गंगाराम अस्पताल, नई दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा, सीपीआर के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया गया।

प्रस्तुति के बाद, जवाहर लाल नेहरु अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के विशेषज्ञों, डॉ. तनुजा आनंद, डॉ. जयिता सरकार और डॉ. अमित अग्रवाल ने सीपीआर की प्रक्रिया का विस्तार से प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें : Chief Minister: नए मुख्यमंत्री और मंत्रियों की लिस्ट आई सामने, प्रशासन और CM सिक्योरिटी पहुंचा इनके घर

उन्होंने अपनी देखरेख में, प्रतिभागियों को इससे सम्बंधित पुतलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी करके दिखाया। इसके लिए प्रतिभागियों को हार्ट-अटैक के संकेतों को पहचानना, छाती पर दबाव डालने की तकनीक, बचाव के लिए कृत्रिम सांस प्रदान करना (रेस्क्यू ब्रीद) और ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफाइब्रिलेटर (एईडी) को संचालित करने का तरीका सिखाया गया।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: भाजपा के 10 सांसदों ने दिया इस्तीफा, कई Chief Minister के दावेदार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: इस्पात बिरादरी की रायशुमारी से ही सेल-विजन के प्रारूप का होगा निर्माण, SEFI, यूनियन भी साथ, बढ़ी तारीख
Next: किरीबुरू आयरन ओर माइंस के कर्मचारियों ने बोकारो में किया कमाल

Related Stories

BSP Employee injured in road Accident Admitted to Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते वक्त हादसा: ट्रक में घुसी BSP कर्मचारी की बाइक, जख्मी

Azmat ali 01/09/2026
Mines and Minerals Amendment Bill Netaji says the Modi government will have to withdraw the bill protest at BSL on September 7
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक: नेताजी बोले-मोदी सरकार को विधेयक वापस लेना पड़ेगा, SAIL BSL में 7 को हंगामा

Azmat ali 31/08/2026
61 Medal-Winning Chhattisgarh Cycle Polo Players Receive State Sports Honors Celebration at BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण, BSP OA बिल्डिंग में जश्न

Azmat ali 31/08/2026

You May Have Missed

BSP Employee injured in road Accident Admitted to Sector 9 Hospital
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ड्यूटी जाते वक्त हादसा: ट्रक में घुसी BSP कर्मचारी की बाइक, जख्मी

Azmat ali 01/09/2026
Mines and Minerals Amendment Bill Netaji says the Modi government will have to withdraw the bill protest at BSL on September 7
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक: नेताजी बोले-मोदी सरकार को विधेयक वापस लेना पड़ेगा, SAIL BSL में 7 को हंगामा

Azmat ali 31/08/2026
61 Medal-Winning Chhattisgarh Cycle Polo Players Receive State Sports Honors Celebration at BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ साइकिल पोलो के 61 पदक विजेता खिलाड़ियों को राज्य खेल अलंकरण, BSP OA बिल्डिंग में जश्न

Azmat ali 31/08/2026
Bhilai Steel Plant Employee Vijay Bahadur receives the Shaheed Vinod Chaubey Award for Significant Contribution to Sports
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी विजय बहादुर को मिला शहीद विनोद चौबे सम्मान, खेल में बड़ा योगदान

Azmat ali 31/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.