Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant की आग बुझी, लेकिन सवाल सुलग रहे…देखिए वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant की आग बुझी, लेकिन सवाल सुलग रहे…देखिए वीडियो

14/03/2024 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-fire-extinguished-but-questions-remain-burning…-1
  • आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से सूखे स्ट्रक्चर में आग लगी।
  • देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया था।
  • जांच के बाद ही स्प्ष्ट हो सकेगा कि शार्ट सर्किट से आग लगी या कोई और कारण है?

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Authority of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में बुधवार रात लगी आग ने हड़कंप मचा दिया है। रात 12 बजे तक आग की लपटों ने कोहराम मचाया। उच्च प्रबंधन की रातभर नींद उड़ी रही। हादसे की खबर को सबसे पहले Suchnaji.com ने रात में ही प्रसारित किया।

गनीमत यह रहा कि जिस स्थान पर आग लगी है, वह बंद था। उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा। न ही बाई प्रोडक्ट सीधेतौर पर चपेट में आया। अन्यथा आग को काबू करना मुश्किल हो जाता।

इसलिए प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कोक ओवन सीसीडी (Coke Oven CCD) के अमोनिया स्ट्रिपिंग टॉवर (Ammonia Stripping Tower) में आग (Fire) लगी थी। सुबह से ही उच्चाधिकारी मौका-मुआयना करते रहे। पुलिस प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंचा।

पढ़िए आग कैसे लगी

बताया जा रहा है कि सीसीडी 3 प्लांट के लिए वाटर कूलिंग सिस्टम बना हुआ है। कोक को ठंडा करने के बाद जो पानी निकलता है, उसको फिल्टर करते हैं। फिल्टर करने के लिए लकड़ी का स्ट्रक्चर बना है।

यह आधा-अधूरा ही है। इसको तैयार करने के लिए नया टेंडर होने वाला है। इसी के बगल से इलेक्ट्रिक की केबिल गुजरी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से सूखे स्ट्रक्चर में आग लगी।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया था। जांच के बाद ही स्प्ष्ट हो सकेगा कि शार्ट सर्किट से आग लगी या कोई और कारण है?

लकड़ी का स्ट्रक्चर बिल्कुल सूखा था

प्लांट बंद होने की वजह से लकड़ी का स्ट्रक्चर बिल्कुल सूखा था। इसलिए आग तेजी से फैलती गई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Authority of India Limited) सेल (SAIL) के प्लांट में  आग की खबर को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है।

कुछ कार्मिकों का कहना है कि प्रोडक्शन साइट से करीब 300 मीटर की दूरी पर हादसा हुआ है। बीच में सड़क बनाई गई है ताकि आग फैलने न पाए। इसलिए सब बाल-बाल बच गया।

नुकसान का आकलन किया जा रहा

फिलहाल, भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कोक ओवन सीसीडी (Coke Oven CCD) के अमोनिया स्ट्रिपिंग टॉवर (Ammonia Stripping Tower) में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

BSP प्रबंधन का आया पक्ष-संयंत्र में आगजनी, उत्पादन अप्रभावित

संयंत्र के कोल केमिकल्स विभाग के PETP एरिया में पिछले 10 वर्ष से बंद पड़े अमोनिया स्ट्रिपिंग टावर में बीती रात लगभग 10.45 बजे आग लग गई। संयंत्र का अग्नि शमन विभाग तुरंत आग को बुझाने में लग गया और लगभग एक घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया।

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। इस घटना में कोई जनहानी नही हुई। इस घटना से संयंत्र के उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग से अफरा-तफरी, मचा कोहराम
Next: SAIL Vigilance: 3 दिनों तक Bhilai Steel Plant से खदान तक जमे रहे मुख्य सतर्कता अधिकारी और कार्यपालक निदेशक, ये है अंदर की बात

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.