Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • न जाने कितनों को रौंद देता ये हाइवा, ड्यूटी जा रहे थे कर्मचारी, नो-इंट्री में पहुंचा मेन गेट तक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

न जाने कितनों को रौंद देता ये हाइवा, ड्यूटी जा रहे थे कर्मचारी, नो-इंट्री में पहुंचा मेन गेट तक

Azmat ali 19/11/2025 (Last updated: 19/11/2025) 1 minute read
Bhilai Steel Plant Hiva Arrived During No-Entry Time Employees Were Going to Duty

सीआइएसएफ जवान तमाशा देखते रहे। न कोई कर्मचारी रुका और न ही अधिकारी। किसी ने ट्रक को रोकने की कोशिश नहीं की।

  • सीटू के सहायक महासचिव टी.जोगा राव ने कहा-नो एंट्री टाइम के दरमियान जब मुर्गा चौक से लेकर मेन गेट तक एक हाइवा आ रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के एसपी 3 में हाइवा ने साइकिल सवार मजदूर को रौंदकर मौत के घाट उतार दिया। कुछ इसी तरह का मंजर दोहराने का खेल बुधवार को खेला गया। ड्यूटी जा और आ रही कर्मचारियों-अधिकारियों की भीड़ को चीरते हुए हाइवा मेन गेट के प्रवेश द्वार तक पहुंच गया। दोपहर 2 बजकर 10 मिनट की फोटो है।

सीआइएसएफ जवान तमाशा देखते रहे। न कोई कर्मचारी रुका और न ही अधिकारी। किसी ने हाइवा को रोकने की कोशिश नहीं की। मेन गेट से बाहर निकल रहे सीटू के सहायक महासचिव टी. जोगाराव की नज़रों के सामने यह सीन आया। देखते ही वह भड़क गए।

गाड़ी को साइड लगाया और हाइवा चालक को वहीं रोक दिया। मूवमेंट न करने की हिदायत दी। चालक पर चिल्लाना शुरू हुए। पूछा-यहां तक गाड़ी लेकर कैसे आए। नो-इंट्री टाइम में हाइवा मेन गेट तक कैसे लेकर आए।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में फिर हादसा, 2 मजदूर जख्मी, पैर में लगा प्लास्टर

ड्यूटी जा रहे कर्मचारियों-अधिकारियों की भीड़ के बीच से हाइवा कैसे चलाया। यह देखते हुए सीआइएसएफ के एक जवान भागते हुए आए। मौके की नज़ाकत को देखते हुए जवान ने कहा-गाड़ी को यहीं रोक दो। सन्नाटा होने के बाद वापस लेकर जाना।

भिलाई टाउनशिप की सड़क पर जिम्मेदारी न लेते हुए सीआइएसएफ कहती है हमारे दायरे में नहीं आता। अब हाइवा वाला ही सीआइएसएफ के दायरे में पहुंच गया। प्रतिबंधित एरिया में हाइवा लेकर पहुंचने और संबंधित विभागों की ढिलाई उजागर हो गई।

सीटू के सहायक महासचिव टी.जोगा राव ने कहा-नो एंट्री टाइम के दरमियान जब मुर्गा चौक से लेकर मेन गेट तक एक हाइवा आ रही है। वह भी नो एंट्री के पिक टाइम में, उसी रास्ते से हजारों कर्मचारी गुजर रहे हैं और प्लांट के अंदर प्रवेश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant में मजदूर की मौत पर अब थाने में बवाल, विधायक देवेंद्र यादव की इंट्री, ऐसे खुला हाइवा-चालक का राज़

लेकिन किसी ने भी उसे ट्रक को रोकने को नहीं कहा। जब ट्रक चालक से बात किया तो उन्होंने कहा मैं बाहर से आया हूं। मुझे इसकी जानकारी नहीं है। मुझे भिलाई स्टील प्लांट के अंदर जाना है।

यकीनन हर जिम्मेदारी मैनेजमेंट की नहीं होती है। हम एक जिम्मेदार बीएसपी कर्मी होने के नाते दुर्घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी कुछ हमारी भी है। हमें अपने हिस्से की जिम्मेदारी भी निभानी होगी, तभी हम दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident: मृत मजदूर के परिवार को मिला स्थायी नौकरी का पत्र, हाइवा ने रौंदा था हर्षवर्धन को

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Accident Update: ईडी वर्क्स ने बुलाई बैठक, सीटू ने बताए हादसे रोकने के 10 उपाय, अब देखना यह है कि कितने पर होगा अमल
Next: BSP Officers Association ने प्लांट से टाउनशिप, हॉस्पिटल, पे-रिवीजन तक बनाई 11 कमेटी, पढ़ें को-ऑर्डिनेटर सदस्यों के नाम

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.