Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • महिलाओं को राजहरा माइंस में ड्राइविंग प्रशिक्षण दे रहा भिलाई स्टील प्लांट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिलाओं को राजहरा माइंस में ड्राइविंग प्रशिक्षण दे रहा भिलाई स्टील प्लांट

Azmat ali 09/06/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant is giving driving training to women in Rajhara Mines

इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर)" के सहयोग से राजहरा माइंस में ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू।

  • ड्राइविंग प्रशिक्षण उद्देश्य प्रतिभागियों की रोज़गार योग्यताओं में वृद्धि करना है। ड्राइविंग से संबंधित व्यवसायिक अवसरों का लाभ उठा सकें।

सूचनाजी न्यूज, राजहरा। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के महामाया माइंस के सीएसआर के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु “इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) (Institute of Driving and Traffic Research (IDTR))” के सहयोग से राजहरा माइंस में ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ 09 जून 2025 को मुख्य महाप्रबंधक (आईओसी-राजहरा) आरबी गहरवार के मुख्य आतिथ्य में किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: CBI Operation Chakra: जापानी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 अरेस्ट

इस पहल का उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए नए व्यावसायिक अवसर खोलना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आसपास के ग्रामों की 21 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL ISP: इस्को एम्प्लाइज प्रीमियर लीग 2025 का उद्घाटन संडे को, 8 टीमों में टक्कर

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (रावघाट माइंस) अरुण कुमार, उप महाप्रबंधक (राजहरा) शिवेश कुमार, आईडीटीआर के निदेशक अमित गुप्ता एवं उप प्रबंधक (सीएसआर) केके वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो के इस कर्मचारी संघ चुनाव पर विवाद, उपायुक्त तक पहुंचा मामला

मुख्य अतिथि आरबी गहरवार ने अपने उद्बोधन में महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ड्राइविंग प्रशिक्षण महिलाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनने और स्वावलंबन की राह पर अग्रसर होने में सहयोग प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: सेल शाबाश योजना: बोकारो स्टील प्लांट के 38 कर्मचारियों को मिला झोला भरकर पुरस्कार

उन्होंने ड्राइविंग के तकनीकी एवं व्यवसायिक लाभों पर जोर दिया और कहा कि आज के परिवेश में ड्राइविंग एक यथार्थवादी व्यवसाय और लाभ का माध्यम बन सकती है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगी।
उप प्रबंधक (सीएसआर) केके वर्मा ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक उपयोगों और ड्राइविंग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के डीआइसी ने बीजीएच और नगर प्रशासन विभाग में मारा छापा

प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु महिलाओं को पहले लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने में सहायता की जाएगी, जिसके पश्चात् प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम में कलवर, महामाया सहित आसपास के ग्रामों की महिलाओं ने भाग लिया। इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी तथा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: बदलते मौसम से दुर्ग प्रशासन अलर्ट, बाढ़ से निपटने कंट्रोल रूम, राहत शिविरों की तैयारी शुरू

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा अपनी निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजनाओं के अंतर्गत रावघाट खदान क्षेत्र के युवाओं को दो चरणों में लाईट मोटर वाहन (एलएमवही) का प्रशिक्षण नवा रायपुर स्थित “इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर)” में दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट ने यूटिलिटी ज़ोन के कर्मचारियों-अधिकारियों को दिया शिरोमणि अवॉर्ड

इस ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों की रोज़गार योग्यताओं में वृद्धि करना है, जिससे वे विभिन्न क्षेत्रों में ड्राइविंग से संबंधित व्यवसायिक अवसरों का लाभ उठा सकें। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को ड्राइविंग का गहन और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। उल्लेखनीय है कि आईडीटीआर छत्तीसगढ़ शासन से संबद्ध और मारुति सुजुकी द्वारा संचालित एक संस्थान है, जिसके सहयोग से प्रशिक्षण दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP ED Works संयंत्र स्तरीय सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता, पढ़िए विजेताओं के नाम

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Pension Scheme 1995: झूठी खबरों से ईपीएस 95 पेंशनभोगी परेशान, उठा रहे ये कदम
Next: रावघाट के युवाओं को सेल भिलाई इस्पात संयंत्र ने टेक्नीकल ट्रेनिंग के लिए भेजा भुवनेश्वर

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.