Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant ने पहली बार बनाया ग्रीन टाइल्स, टाउनशिप में बिछेगा पेवर ब्लॉक, पहली खेप रवाना
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने पहली बार बनाया ग्रीन टाइल्स, टाउनशिप में बिछेगा पेवर ब्लॉक, पहली खेप रवाना

09/11/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-made-green-tiles-for-the-first-time-paver-blocks-will-be-laid-in-the-township-first-consignment-sent
  • संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने 24 जून को ग्रीन टाइल्स प्लांट का उद्घाटन किया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL)-भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) ने ग्रीन टाइल्स का प्रोडक्शन किया और पहली खेप रवाना भी कर दिया है। एलडीसीपी विभाग में रिफ्रैक्टरी मटेरियल प्लांट-1 क्षेत्र में स्थापित ‘सेल ग्रीन टाइल्स प्लांट (SAIL Green Tiles Plant)‘ में निर्मित पेवर ब्लॉक की पहली खेप को मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Assembly Election 2023: पहले फेज में 71.11 वोटिंग, बढ़ सकता है आंकड़ा, देखिए बस्तर और दुर्ग संभाग  का ब्यौरा

कुल 8.8 मीट्रिक टन से अधिक वजन वाले पेवर ब्लॉक की यह पहली खेप ‘सेल ग्रीन टाइल्स प्लांट’ से बीएसपी के टाउन सर्विसेज डिपार्टमेंट को भेजी गई।
ज्ञात हो कि संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने 24 जून को ग्रीन टाइल्स प्लांट का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) प्रबीर कुमार सरकार और मुख्य महाप्रबंधक (एमआरडी) सुशील कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और संयंत्र कर्मी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 Higher Pension Big News: 33 लाख, 28 लाख तक EPFO के खाता में जमा, पेंशन लेटर पर रोक

हरित पर्यावरण पहल के तहत और 100% ठोस अपशिष्ट के उपयोग का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में यह संयंत्र का ठोस कदम है। दीर्घकालिक और शून्य कार्बन उत्सर्जन भविष्य के लक्ष्य को हासिल करने के लिए, ईंधन मुक्त प्रक्रिया के माध्यम से, बीओएफ स्लैग का उपयोग करके ‘सेल ग्रीन टाइल्स प्लांट’ में पेवर ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण हादसा, कोक ओवन की 3 गैलरी ध्वस्त, उत्पादन ठप

तापस दासगुप्ता के मार्गदर्शन में बीएसपी की एक अंतर-विभागीय टीम ने (5-12 मिमी) बीओएफ स्लैग से पेवर ब्लॉक बनाने के पायलट प्रोजेक्ट का अध्ययन करने के लिए, पिछले दिनों आरडीसीआईएस रांची का दौरा किया था।

नव-निर्मित ‘सेल ग्रीन टाइल्स प्लांट’ में निर्मित पेवर ब्लॉक में आईएस 15658:2006 के अनुसार 40 एन/मिमी2 की स्पेसिफाइड कॉम्प्रेशन स्ट्रेंथ (एम-40 कॉम्प्रेशन स्ट्रेंथ) है।

ये खबर भी पढ़ें :  Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में 32 लाख का कॉपर क्वायल चोरी, निशाने पर CISF-Police

सेल ग्रीन टाइल्स प्लांट में बने पेवर ब्लॉक वर्तमान में बाजार में उपलब्ध ब्लॉक से काफी सस्ते और बेहतर हैं। इन पेवर ब्लॉकों का उपयोग पैदल यात्री प्लाजा, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स रैंप, कार पार्किंग, कार्यालय ड्राइव वे, हाउसिंग कॉलोनी सहित कार्यालय परिसर, कम मात्रा में यातायात वाली ग्रामीण सड़कें, फार्महाउस, समुद्र तट स्थल, पर्यटक रिसॉर्ट्स स्थानीय प्राधिकरण पैदल मार्ग, आवासीय सड़कें आदि कई बुनियादी ढांचे के उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL राउरकेला स्टील प्लांट की GM सुमिता भट्टाचार्य को मिला ISA विंग्स ऑफ स्टील अवॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: International Convention-2023: BSP ने चीन में जीता क्वालिटी कंसेप्ट्स के कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड
Next: CG Elections: पांडेयजी ने खुर्सीपार में दिखाई ताकत, मनोज तिवारी का रोड शो 10 को

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.