Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Chhath Puja 2024: पीएम मोदी, सीएम साय का शुभकामना संदेश, प्रेम प्रकाश पांडेय पहुंचे तालाब
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Chhath Puja 2024: पीएम मोदी, सीएम साय का शुभकामना संदेश, प्रेम प्रकाश पांडेय पहुंचे तालाब

07/11/2024 1 minute read
Chhath Puja 2024: PM Modi, CM Sai's greeting message, Prem Prakash Pandey reached the pond

पूर्व मंत्री ने लोगों से भेंट की, हालचाल जाना। लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा-सूर्य देव विपुल ऊर्जा के स्रोत हैं।

  • प्रधानमंत्री ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। X पर एक पोस्ट किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। आस्था का पर्व छठ के रंग हर तरफ देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi), मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) ने जहां बधाई दी। वहीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय भी छठ के माहौल में ढले हुए नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के प्लेट मिल ने रचा कीर्तिमान, कोचीन शिपयार्ड, भेल, रेलवे, हैवी प्रोजेक्ट को भेजा स्पेशल प्लेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने X पर एक पोस्ट में कहा: “छठ के संध्या अर्घ्य के पावन-पुनीत अवसर पर आप सभी को मेरी असीम शुभकामनाएं। सादगी, संयम, संकल्प और समर्पण का प्रतीक यह महापर्व हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए। जय छठी मइया!”

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: सीएम विष्णु देव साय और मोहन यादव ने बजाया ढोल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को चार दिवसीय छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम साय ने छठी मइया से प्रार्थना करते हुए कहा है कि छठ पर्व सब के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

ये खबर भी पढ़ें: स्वर्गीय पति की सरकारी नौकरी थी, अंतिम भुगतान और पेंशन तक नहीं मिली

सेक्टर -2 छठ तालाब पर पहुंचे प्रेम प्रकाश पांडेय (Prem Prakash Pandey)

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय (Former Speaker of Chhattisgarh Legislative Assembly Prem Prakash Pandey) ने सेक्टर -2 छठ तालाब पहुंचकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा- अर्चना की। उन्होंने छठ मइया की पूजा-अर्चना कर भिलाईवासियों और प्रदेश की खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: दुर्ग जिले में ये खास इवेंट, बृजमोहन अग्रवाल करेंगे आगाज

इस दौरान उन्होंने लोगों से भेंट करते हुए उनका हालचाल जाना और लोगों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सूर्य देव विपुल ऊर्जा के स्रोत हैं। छठ एकमात्र पर्व है जहां हम अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देते हैं, नई सुबह और नई उम्मीद के साथ हमारे जीवन में सकारात्मकता का संचार हो। इस सकारात्मकता के साथ सूर्य देव हमें सदैव आगे बढ़ते रहने की ऊर्जा प्रदान करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: महारत्न पीएसयू NTPC और ONGC बनाएगी संयुक्त उद्यम कंपनी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL declares financial results for Q2 and H1 FY-25
Next: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया का वित्त वर्ष 2025 की दूसरी और पहली छमाही का आया रिजल्ट

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.