Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • क्वालिटी सर्किल, चैप्टर कन्वेंशन तिरुपति में भिलाई स्टील प्लांट को मिला सम्मान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्वालिटी सर्किल, चैप्टर कन्वेंशन तिरुपति में भिलाई स्टील प्लांट को मिला सम्मान

12/12/2024 1 minute read
Bhilai Steel Plant gets honor in Quality Circle, Chapter Convention Tirupati

कन्वेंशन में देश भर के 57 औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की 300 से अधिक टीमों ने भाग लिया था। बीएसपी की 6 टीम थी।

  • सभी विजेता टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके विभाग प्रमुखगण एवं उच्च प्रबंधन ने शुभकामनाएँ प्रदान की हैं।
  • व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग ने इस उपलब्धि का श्रेय उच्च प्रबंधन के प्रोत्साहन, प्रेरणा एवं मार्गदर्शन को दिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ‘क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इण्डिया (Quality Circle Forum of India)’ के तिरुपति चैप्टर द्वारा तिरुपति, तमिलनाडु में आयोजित क्वालिटी सर्कल के चैप्टर कन्वेंशन-2024 में महाप्रबंधक (व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग) मनोज दुबे को ‘चैम्पियन ऑफ एक्सीलेंस’ अवार्ड से सम्मानित किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के कला मंदिर में छत्तीसगढ़ के गायकों ने गीतों से शमां बांधी

कन्वेंशन में देश भर के 57 औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की 300 से अधिक टीमों ने भाग लिया था। जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र की 6 टीमों ने भाग लिया।

उक्त अवसर पर ‘क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इण्डिया (Quality Circle Forum of India)’ के भिलाई चैप्टर में क्वालिटी सर्किल मूवमेंट में उत्कृष्ट योगदान एवं समन्वय के लिए विशेष सम्मान ‘चैम्पियन ऑफ एक्सीलेंस (Champion of Excellence)’ अवार्ड श्री मनोज दुबे को प्रदान किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी उतरे बैडमिंटन कोर्ट पर, महिलाओं का दबदबा, पढ़िए रिजल्ट

कन्वेंशन में व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग के सीनियर एनालिस्ट श्री सुनील देशमुख को ‘बेस्ट कोऑर्डिनेटर’ का अवार्ड प्रदान किया गया, जो इन सभी टीमों के साथ समन्वय बनाकर उन्हें उचित मार्गदर्शन करते हुए उनका प्रदर्शन निखारने में अपना योगदान देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Digital Arrest Fraud: डिजिटल गिरफ्तारी धोखाधड़ी रोकने 6.69 लाख सिम कार्ड, 1,32,000 IMEI ब्लॉक

यह प्रतिष्ठित अवार्ड प्राप्त होने पर भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) श्री पवन कुमार ने श्री मनोज दुबे एवं श्री सुनील देशमुख को बधाइयाँ देते हुए संयंत्र की क्वालिटी सर्किल टीमों के प्रयासों की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें: हर घर तिरंगा पर निबंध लिखने वाले बीएसपी अधिकारियों – कर्मचारियों को मिला अवॉर्ड, पढ़िए नाम

पवन कुमार ने भरोसा जताया कि, क्वालिटी सर्किल टीमों द्वारा किए गए छोटे-छोटे किंतु अत्यंत महत्वपूर्ण मॉडिफिकेशन्स से न केवल हमें टेक्नो-इकोनॉमिक लाभ होता है, वरन संस्थान की साख में भी वृद्धि होती है। उन्होंने संयंत्र में क्वालिटी सर्किल टीमों द्वारा सतत सक्रिय रहकर कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रशंसा की।

ये खबर भी पढ़ें: EX BSP OA पहुंचा रिवाइवल अस्पताल, लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पर बात, टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए SAIL Mediclaim Scheme से कैशलेस सुविधा

उल्लेखनीय है कि भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel plant) का व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग मुख्य महाप्रबंधक (ज्ञानार्जन एवं विकास व व्यावसायिक उत्कृष्टता) निशा सोनी की अगुआई में संयंत्र के समग्र निष्पादन एवं गुणवत्ता में उन्नयन हेतु विश्व स्तरीय गुणवत्ता प्रणालियों को संयंत्र में लागू करने की दिशा में समन्वय करता है।

ये खबर भी पढ़ें: *बीएसपी वर्कर्स यूनियन: लीव कांबिनेशन की बाध्यता हटाएं, HRIS का मिला ये आदेश, मुर्गा चौक ओवर ब्रिज होगा चालू *

‘क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इण्डिया (Quality Circle Forum of India)’ द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के कार्मिकों द्वारा कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं का आतंरिक संसाधनों की सहायता से श्रेष्ठतम समाधान किये जाने की प्रस्तुतियाँ क्वालिटी सर्किल के चेप्टर एवं नेशनल कन्वेंशन में दी जाती हैं, जिसमें प्रस्तुति के लिए व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग द्वारा संयंत्र की टीमों का मार्गदर्शन एवं समन्वय किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 8 से बड़ी खबर, रिफ्रैक्टरी लाइनिंग का डीआइसी ने किया उद्घाटन

कन्वेंशन में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) की 6 क्वालिटी सर्किल टीमों एवं एक लीन क्वालिटी सर्किल की टीम ने भाग लिया तथा सभी टीमों ने ‘गोल्ड अवार्ड (Gold Award)’ जीते। ये टीमें हैं ‘लक्ष्य’ एवं ‘उज्जवल’ टीम (एसएमएस-3), ‘अभ्युदय’ एवं ‘प्रयास’ टीम (ब्लास्ट फर्नेस-8), ‘अनवरत’ टीम (प्लांट गैरेज) एवं ‘परिवर्तन’, लीन क्वालिटी सर्किल टीम (एसएमएस-3), इन सभी टीमों ने अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्याओं का क्वालिटी सर्किल ‘टूल्स एंड टेक्निक्स’ का उपयोग करते हुए समाधान पर प्रस्तुतियां दी।

ये खबर भी पढ़ें: UPSC Mains Result 2024: लिखित परीक्षा का परिणाम जारी, पढ़िए डिटेल

सभी विजेता टीमों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उनके विभाग प्रमुखगण एवं उच्च प्रबंधन ने शुभकामनाएँ प्रदान की हैं। व्यावसायिक उत्कृष्टता विभाग ने इस उपलब्धि का श्रेय उच्च प्रबंधन के प्रोत्साहन, प्रेरणा एवं मार्गदर्शन को दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: बोकारो स्टील प्लांट लाया SAIL में नई पॉलिसी, ट्रेड बदलने का मौका, कमाई भी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: चलती ट्रेन में नहीं मिली पैसेंजर को चाय, सोशल मीडिया पर रेल मंत्री को किया टैग, फिर मिली इंस्टेंट चाय…!
Next: विष्णु देव साय सरकार: छत्तीसगढ़ की GDP को वर्ष 2028 तक 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य

Related Stories

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
RSP Safety Circle teams won 3 Gold and 1 Silver award at the CCQC Bhilai Chapter Convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP की सेफ्टी सर्किल टीमों ने CCQC भिलाई चैप्टर कन्वेंशन में जीते 3 गोल्ड और 1 सिल्वर अवॉर्ड

Azmat ali 14/09/2026
Breaking News Worker dies at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में मजदूर की मौत

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.