Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश के 68 एयरपोर्ट पर World Class Aviation Security, CISF का ये बड़ा कदम 
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

देश के 68 एयरपोर्ट पर World Class Aviation Security, CISF का ये बड़ा कदम 

08/12/2024 1 minute read
World-Class-Aviation-Security-at-68-airports-of-the-country_-big-step-by-CISF

आईक्यूसीयू (IQCU) विश्व स्तरीय सुरक्षा प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सीआइएसएफ ने बड़ा कदम उठाया है। 

आईक्यूसीयू विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र (एएससीसी) का हिस्सा होगा।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल-सीआईएसएफ ने हवाई अड्डों पर विश्व स्तरीय विमानन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गुणवत्ता नियंत्रण इकाई स्थापित किया है।
सीआईएसएफ ने संपूर्ण देश के 68 हवाई अड्डों पर तैनात विमानन सुरक्षा समूह (एएसजी) के लिए एक आंतरिक गुणवत्ता नियंत्रण इकाई (आईक्यूसीयू) की स्थापना कर  विमानन सुरक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आईक्यूसीयू (IQCU) विश्व स्तरीय सुरक्षा प्रक्रियाओं और प्रौद्योगिकी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक दीपक वर्मा के मुताबिक यह पहल नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा जारी राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन सुरक्षा गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रम-2024 (एनसीएएसक्यूसीपी) और विमान (सुरक्षा) नियम-2023 के अनुपालन में है।
आईक्यूसीयू विमानन सुरक्षा नियंत्रण केंद्र (एएससीसी) का हिस्सा होगा, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 22 जुलाई 2023 को किया था। एएससीसी अपने उन्नत घटकों जैसे घटना प्रबंधन केंद्र, विमानन अनुसंधान और डेटा केंद्र, केंद्रीकृत संचार नियंत्रण केंद्र के साथ मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने और भारतीय हवाई अड्डों की समग्र सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए  आईक्यूसीयू के साथ मिलकर काम करेगा। यह प्रणाली क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के अंतर्गत आने वाले हवाई अड्डों को भी कवर करेगी।
IQCU का नेतृत्व  सीआईएसएफ के वरिष्ठ  अधिकारी और प्रमाणित विमानन सुरक्षा (AVSEC) प्रशिक्षकों, राष्ट्रीय लेखा परीक्षकों और अनुभवी कर्मियों की एक टीम द्वारा किया जाएगा।

निम्नलिखित जिम्मेदारियां निभाएगी सीआइएसपी की ये टीम

प्रक्रियाओं का मानकीकरण: मानकीकृत प्रशिक्षण और मूल्यांकन विधियों के माध्यम से सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा प्रक्रियाओं में एकरूपता सुनिश्चित करना।
तकनीकी उन्नति: क्षेत्र परीक्षणों और अंतर्राष्ट्रीय सर्वोत्तम प्रथाओं के आधार पर नई तकनीकों को अपनाने की सिफारिश करना।
आंतरिक लेखा परीक्षा: सुरक्षा संचालन का मूल्यांकन करने और सुधारात्मक उपायों को लागू करने के लिए ICAO/BCAS दिशानिर्देशों के आधार पर आंतरिक निरीक्षण और लेखा परीक्षा आयोजित करना।
गुणवत्ता नियंत्रण निगरानी: स्थापित मानकों को पूरा करने के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल की निगरानी, समीक्षा, अद्यतन करना, अनुपालन सुनिश्चित करना, प्रौद्योगिकी प्रभावशीलता और परिचालन दक्षता स्थापित करना ।
प्रतिक्रिया विश्लेषण: कमियों की पहचान करने और प्रदर्शन में सुधार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (ICAO), BCAS और NCASQCP मानकों के अनुसार सभी एयरपोर्ट सिक्योरिटी ग्रुप से  फीडबैक एकत्र करना और उसका विश्लेषण करना।
सीआईएसएफ सुरक्षा कार्यों की प्रभावशीलता को बढ़ाने, जोखिमों को कम करने तथा मजबूत विमानन सुरक्षा प्रणाली बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA: सेमीफाइनल में CICA ने IIMM को 42 रनों से हराकर फाइनल में किया प्रवेश
Next: SAIL BSP Hospital: आर्थो, मेडिसिन, आंख, ENT, पीडियाट्रिक, चेस्ट, मनोविज्ञान के डॉक्टर बैठेंगे सेक्टर 1 अस्पताल के OPD में

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.