Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BHILAI STEEL PLANT के अधिकारी ने भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड, BSP स्टेडियम पर जनमेश शुक्ला के 9 छक्कों की आंधी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BHILAI STEEL PLANT के अधिकारी ने भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड, BSP स्टेडियम पर जनमेश शुक्ला के 9 छक्कों की आंधी

Azmat ali 23/01/2026 1 minute read
BHILAI STEEL PLANT Officer Breaks Indian Opener Abhishek Sharmas Record Janmesh Shukla Storm of 9 Sixes at BSP Stadium 1

बीएसपी डीआइसी क्रिकेट टूर्नामेंट: मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जनमेश शुक्ला को मिला। 200 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग ने गेम बदल दिया।

  • सामने वाली पूरी टीम जनमेश के अकेले के स्कोर को पार नहीं कर सकी।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) ऑफिसर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे BSP DIC क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को सेक्टर-1 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जनमेश शुक्ला ने ऐसी तूफानी पारी खेली कि विपक्षी टीम UPTU पूरी तरह धराशायी हो गई।

मैच में IIMM की ओर से खेलते हुए जनमेश शुक्ला ने सिर्फ 41 गेंदों में 83 रन ठोक दिए। खास बात यह रही कि उन्होंने इस पारी में 9 छक्के और 2 चौके जड़े। जनमेश शुक्ला की विस्फोटक बल्लेबाजी देख मैदान में मौजूद बीएसपी अधिकारियों की जुबां से निकल पड़ा कि अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड टूट गया। भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नागपुर में 35 गेंदों पर 84 रन बनाते हुए 8 छक्के लगाए थे, जबकि जनमेश ने 9 छक्के लगाए। इस तरह भिलाई में नया कीर्तिमान बना दिया। खास बात यह रही कि जनमेश ने 200 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की। सामने वाली पूरी टीम जनमेश के अकेले के स्कोर को पार नहीं कर सकी।

IIMM ने बनाया 131 रन का बड़ा स्कोर

IIMM ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 4 विकेट पर 131 रन बनाए। टीम के लिए जनमेश शुक्ला सबसे बड़े स्टार रहे।

जनमेश की आंधी में UPTU धराशायी

मैच पूरी तरह जनमेश शुक्ला की विस्फोटक बैटिंग के नाम रहा। उनके छक्कों की बरसात के सामने UPTU की टीम मुकाबले में टिक ही नहीं पाई। खेल प्रेमियों ने इसे BSP स्टेडियम के इस सीजन की सबसे तूफानी पारियों में से एक बताया। IIMM का स्कोर UPTU पार नहीं कर पाई, और IIMM ने मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की।

IIMM की बल्लेबाजी (131/4, 12 ओवर)

जनमेश शुक्ल -83 रन (41 गेंद, 9 छक्के, 2 चौके)
शिखर शर्मा-13 रन (10 गेंद)
जीपी सोनी-13 रन (18 गेंद)
अजय वर्मा-6 रन (6 गेंद)
शुभम गौतम-2 रन (नाबाद)
अनुराग देवांगन-1 रन (नाबाद)
एक्स्ट्रा- 13 रन

लक्ष्य के सामने UPTU की पारी लड़खड़ाई

131 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी UPTU की टीम दबाव में नजर आई और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। UPTU की टीम 12 ओवर में 73 रन पर 6 विकेट ही बना सकी।

UPTU की बल्लेबाजी (73/6, 12 ओवर)

पिंटू- 23 रन (19 गेंद, 2 छक्के)
अमित गिल- 12 रन (16 गेंद)
अनिल कुमार झा- 7 रन (14 गेंद)
तरुण सचान-7 रन (10 गेंद)
अमित भास्कर रितेश-1 रन
पुनीत नायक (कप्तान)- 1 रन

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला हाफ मैराथन से पहले खुला ‘एकता सेतु’, स्टेडियम पहुंचना आसान, देश भर से आ रहे 5,800 से अधिक धावक
Next: SAIL SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन का Membership Drive शुरू, अब मैनेजमेंट की नहीं गलेगी दाल

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.