Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL में लगातार हादसे, BSP बेखबर, पुलपिट में हीट-प्रूफ ग्लास की जगह प्लास्टिक, हत्यारा बनना चाह रहा प्रबंधन…?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में लगातार हादसे, BSP बेखबर, पुलपिट में हीट-प्रूफ ग्लास की जगह प्लास्टिक, हत्यारा बनना चाह रहा प्रबंधन…?

Azmat ali 11/07/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Plastic replaces heat-proof glass in SAIL BSP pulpits

ओवरसाइज ब्लूम फर्नेस में चला गया, तो तकनीकी समस्या या बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

  • कई वर्षों से नहीं बदला गया टूटा ग्लास, ऑपरेटरों का दावा-हाई रिस्क एरिया में अनसेफ माहौल में करना पड़ रहा काम।
  • BSP के रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल में सुरक्षा पर सवाल: फर्नेस पुलपिट में हीट-प्रूफ ग्लास की जगह प्लास्टिक, कर्मचारियों ने जताई चिंता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल में हर दिन कहीं न कहीं कर्मचारियों की मौत हो रही है। हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। बावजूद, बीएसपी सुधरने का नाम नहीं ले रहा। ताज़ा मामला भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल (RSM) के फर्नेस एरिया का है। यहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

कर्मचारियों का आरोप है कि फर्नेस एरिया के पुलपिट-4 में वर्षों पहले टूटे हीट-प्रूफ ग्लास की जगह आज भी प्लास्टिक शीट लगाकर काम चलाया जा रहा है। इससे ऑपरेटरों को काम करने में कठिनाई होने के साथ-साथ सुरक्षा संबंधी जोखिम भी बना हुआ है। सामने साफ नजर नहीं आता है। इससे किसी दिन हादसा होना तय है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से टूटकर गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, क्रेन ऑपरेटर जख्मी, ICU में भर्ती

कर्मचारियों का कहना है कि फर्नेस एरिया की अत्यधिक गर्मी को देखते हुए पहले यहां हीट-प्रूफ ग्लास लगाए गए थे। लेकिन ग्लास टूटने के बाद उन्हें बदलने के बजाय प्लास्टिक शीट लगाकर व्यवस्था को अस्थायी रूप से चलाया जा रहा है। उनका दावा है कि पिछले करीब दस वर्षों में कई बार कैपिटल रिपेयर हुए, लेकिन पुलपिट की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

दो फर्नेस का कंट्रोल होता है पुलपिट-4 से

पुलपिट वह स्थान होता है जहां से फर्नेस और अन्य उपकरणों का संचालन एवं नियंत्रण किया जाता है। रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल के पुलपिट-4 से दो फर्नेस संचालित किए जाते हैं। इसी पुलपिट से पुशर के माध्यम से ब्लूम को फर्नेस के भीतर भेजा जाता है। दोनों फर्नेस पुलपिट से लगभग 20 से 25 फीट की दूरी पर स्थित हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि ऑपरेटरों के लिए बाहर का दृश्य स्पष्ट दिखाई देना बेहद आवश्यक होता है। लेकिन टूटी हुई कांच की जगह प्लास्टिक लगाए जाने के कारण दृश्यता प्रभावित हो रही है, जिससे संचालन के दौरान जोखिम बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: RSP में सड़क हादसे: एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल; डिजाइन बिल्डिंग के सामने से हटाइए लोहे की चेन-पोल

सुरक्षा से जुड़ी गंभीर चिंता
बीएसपी कर्मचारियों का कहना है कि फर्नेस की अत्यधिक गर्मी के कारण ऐसी स्थिति में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक नए ग्लास नहीं लगाए गए हैं।
उनका यह भी कहना है कि यदि ऑपरेटर को ब्लूम की स्थिति स्पष्ट नहीं दिखी और ओवरसाइज ब्लूम फर्नेस में चला गया, तो तकनीकी समस्या या बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: 30 कर्मचारियों का रिटायरमेंट, 22 अधिकारियों की इसी महीने वीआर से विदाई

सुरक्षा अभियान पर भी उठे सवाल
कर्मचारियों ने सवाल उठाया कि हर शिफ्ट की शुरुआत में सेफ्टी टॉक आयोजित की जाती है और दुर्घटनाओं की रोकथाम पर जोर दिया जाता है, लेकिन हाई रिस्क एरिया में लंबे समय से बनी इस स्थिति का समाधान नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि कर्मचारियों के उपयोग वाले स्थानों, जैसे रेस्ट रूम और शौचालयों में भी साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बिजनेस प्लानिंग विभाग का नाम अब ‘कॉरपोरेट स्ट्रेटजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट’ SLCC बना ‘पावर स्ट्रेटजी ग्रुप’, ED का पदनाम भी बदला

प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों ने प्रबंधन से पुलपिट-4 में सुरक्षा मानकों के अनुरूप हीट-प्रूफ ग्लास तत्काल लगाने, कार्यस्थल की मरम्मत कराने तथा फर्नेस एरिया में सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा करने की मांग की है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Durgapur Steel Plant Accident: हॉट मेटल लैडल में गिरा मजदूर, जिंदा जला, लाश देख दहला दिल, 20 दिन हुए थे शादी को
Next: Exclusive News: सेल में अब फर्जी मेडिकल अनफिट पड़ेगा भारी, नौकरी से निकालने सीआर की तैयारी

Related Stories

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026

You May Have Missed

Durgapur Steel Plant Management did not hold an all-faith prayer meeting in honor of Gandhiji INTUC protests
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: अधिकारियों ने गांधीजी को उचित सम्मान नहीं दिया, INTUC ने जताया विरोध

Azmat ali 06/10/2026
IISCO Steel Plant Supervisor falls 12 feet from Coke Oven Battery 11 platform injured 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: कोक ओवन बैटरी 11 के प्लेटफॉर्म से 12 फीट नीचे गिरा सुपरवाइजर, ज़ख्मी

Azmat ali 06/10/2026
QCFI Executive Director DK Srivastava Honored with Quality Ratna Award Sets 4 World Records
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

क्यूसीएफआई के ईडी डीके श्रीवास्तव क्वालिटी रत्न सम्मान से विभूषित, बना चुके 4 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स

Azmat ali 06/10/2026
Swami Atmanand Memorial Lecture evening of October 7 at the BSP OA Building
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

मानव-उत्कर्ष और स्वामी विवेकानन्द: स्वामी आत्मानंद स्मृति व्याख्यान, आप भी आइए 7 की शाम बीएसपी ओए बिल्डिंग

Azmat ali 06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.