Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से टूटकर गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, क्रेन ऑपरेटर जख्मी, ICU में भर्ती
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से टूटकर गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, क्रेन ऑपरेटर जख्मी, ICU में भर्ती

Azmat ali 10/07/2026 (Last updated: 10/07/2026) 1 minute read
BSP Accident Overbridge Crane Cabin Breaks off and Falls Contract Worker Injured

घायल रविंद्र चौधरी का मेन मेडिकल पोस्ट में प्राथमिक उपचार। सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया, आइसीयू में भर्ती हैं।

  • हादसे पर आधिकारिक बयान जारी नहीं। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस के रॉ-मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन (ओबीसी) नंबर-4 का केबिन अचानक टूटकर करीब 45 से 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। हादसे के समय केबिन के भीतर क्रेन ऑपरेटर ठेका मजदूर रविंद्र चौधरी मौजूद थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए।

केबिन नीचे गिरते समय बीच में स्टील बीम से टकराता हुआ नीचे पहुंचा। इसी वजह से वह सीधे जमीन पर नहीं गिरा, जिससे और भी बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, केबिन के भीतर बैठे ऑपरेटर को अंदरूनी चोटें आई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव के आदेश पर भी BSP के कुछ अधिकारी रिलीव नहीं, 11 कर्मचारियों का लगा नंबर

मेडिकल पोस्ट से सेक्टर-9 अस्पताल, फिर ICU में किया गया भर्ती

हादसे के तुरंत बाद घायल रविंद्र चौधरी को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर निगरानी में रखा है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

घटना के बाद अधिकारियों में मचा हड़कंप

हादसे की सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस ओवर ब्रिज क्रेन से यह हादसा हुआ, उसी से ब्लास्ट फर्नेस में आयरन ओर की आपूर्ति की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 4: पुलिस ने Technical Evidence से GM हिमांशु मलिक, कर्मचारी मनोज को किया अरेस्ट, बीएसपी 4 जुलाई को कर चुकी 3 को सस्पेंड

चार दिन पहले हुआ था सेफ्टी इंस्पेक्शन

बताया जा रहा है कि संबंधित ओवर ब्रिज क्रेन का महज चार दिन पहले ही सेफ्टी इंस्पेक्शन किया गया था और उसे संचालन के लिए सुरक्षित (ओके) घोषित किया गया था। इसके बावजूद केबिन का टूटकर गिर जाना कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब यह जांच का विषय होगा कि हादसा तकनीकी खराबी, रखरखाव में लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ।

उत्पादन पर भी पड़ा असर

हादसे के बाद संबंधित ओवर ब्रिज क्रेन को तत्काल बंद कर दिया गया है। इससे ब्लास्ट फर्नेस के रॉ-मैटेरियल हैंडलिंग का काम प्रभावित हुआ है और फिलहाल इस क्रेन से होने वाला उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: ‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’

पहले भी हो चुका है जानलेवा हादसा

बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर पहले भी एक गंभीर हादसा हो चुका है, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। ऐसे में एक बार फिर हुई इस दुर्घटना ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और उपकरणों के रखरखाव को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। फिलहाल प्रबंधन की ओर से हादसे को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्पात सचिव के आदेश पर भी BSP के कुछ अधिकारी रिलीव नहीं, 11 कर्मचारियों का लगा नंबर
Next: RSP में सड़क हादसे: एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल; डिजाइन बिल्डिंग के सामने से हटाइए लोहे की चेन-पोल

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.