Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • RSP में सड़क हादसे: एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल; डिजाइन बिल्डिंग के सामने से हटाइए लोहे की चेन-पोल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP में सड़क हादसे: एक कर्मचारी की मौत, दूसरा गंभीर घायल; डिजाइन बिल्डिंग के सामने से हटाइए लोहे की चेन-पोल

Azmat ali 10/07/2026 1 minute read
RSP Road Accidents One Employee Dead Another Critically Injured in Two Days

RIKKS ने सीजीएम हीरालाल महापात्रा डिजाइन बिल्डिंग के सामने सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए लोहे के पोल और चेन हटाने की मांग की।

  • बारिश के मौसम में आप सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। सेल राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) में कर्मचारियों से जुड़े सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। महज दो दिनों के भीतर एक कर्मचारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार हो रही घटनाओं के बाद कर्मचारियों में चिंता का माहौल है और प्लांट परिसर की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

A शिफ्ट में ड्यूटी जाते समय कर्मचारी की मौत

8 जुलाई की सुबह A शिफ्ट की ड्यूटी के लिए जाते समय HSM-2 साइड गेट के सामने ट्रक की चपेट में आने से HSM-2 के कर्मचारी लियोनार्ड लकड़ा की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बाद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 4: पुलिस ने Technical Evidence से GM हिमांशु मलिक, कर्मचारी मनोज को किया अरेस्ट, बीएसपी 4 जुलाई को कर चुकी 3 को सस्पेंड

अगले ही दिन ऑक्सीजन प्लांट का कर्मचारी घायल

इसके अगले दिन 9 जुलाई को B शिफ्ट की ड्यूटी के लिए आ रहे ऑक्सीजन प्लांट के कर्मचारी देदत्त सेठी डिजाइन बिल्डिंग के सामने सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उनके घुटने में गहरा जख्म हुआ, जबकि सिर में भी चोट लगी है। उनका उपचार जारी है।

यूनियन का दावा-तेज रफ्तार नहीं, सड़क किनारे लोहे से हादसा

राउरकेला इस्पात कारखाना कर्मचारी संघ (RIKKS) के हिमांशु शेखबर बल के अनुसार, बाइक की रफ्तार अधिक नहीं थी। किसी कारणवश बाइक सड़क किनारे लगे बैरिकेड से रगड़ खा गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और कर्मचारी सड़क किनारे जा गिरे।

ये खबर भी पढ़ें: ‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’

उन्होंने बताया कि सड़क किनारे सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए लोहे के पोल और चेन की संरचना से टकराने के कारण घुटने में गंभीर चोट आई। यदि वहां लोहे की जगह सुरक्षित सामग्री का उपयोग किया गया होता तो चोट इतनी गंभीर नहीं होती।

दो साल पहले भी इसी जगह गई थी कर्मचारी की जान

यूनियन ने याद दिलाया कि 21 जुलाई 2024 को भी B शिफ्ट समाप्त होने के बाद डिजाइन बिल्डिंग के सामने चेन-पोल से बाइक टकराने के कारण रोल शॉप के कर्मचारी त्रिवेन मरांडी की मौत हो गई थी। अब लगभग दो वर्ष बाद उसी स्थान पर फिर गंभीर दुर्घटना होने से कर्मचारियों में नाराजगी है।

‘BSP स्क्रैप चोरी Files 2: चोर ने खुद स्वीकारा, BSP अफसरों ने पुलिस को बताया, आधी रात को सुपरवाइजर को घर से उठाया’

सेफ्टी विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग

लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए RIKKS का एक प्रतिनिधिमंडल सुरक्षा विभाग के सीजीएम हीरालाल महापात्रा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने डिजाइन बिल्डिंग के सामने सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए लोहे के पोल और चेन को तत्काल हटाने की मांग की। यूनियन ने सुझाव दिया कि वहां आवश्यकता होने पर लोहे की बजाय प्लास्टिक चेन और प्लास्टिक पोल लगाए जाएं, ताकि भविष्य में दुर्घटना होने पर गंभीर चोट या जान का नुकसान न हो।

ये खबर भी पढ़ें: BSP स्क्रैप चोरी Files 3: ठेका कंपनी हमेशा के लिए होगी बैन, लोहा चोरों को बड़ा मैसेज

CGM सेफ्टी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

प्रतिनिधिमंडल की मांग पर CGM (सेफ्टी) हीरालाल महापात्रा ने इसे उचित सुझाव बताते हुए कहा कि प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारियों को उम्मीद है कि समय रहते सुरक्षा उपाय लागू किए गए तो भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सकेगा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP में बड़ा हादसा: 50 फीट ऊंचाई से टूटकर गिरा ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन, क्रेन ऑपरेटर जख्मी, ICU में भर्ती
Next: Save Sector 9 Hospital: बुजुर्गों की सबसे बड़ी सुरक्षा, सेवानिवृत्त कर्मियों की लाइफलाइन बीएसपी हॉस्पिटल, मत बेचो

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.