Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Rourkela Steel Plant: 30 कर्मचारियों का रिटायरमेंट, 22 अधिकारियों की इसी महीने वीआर से विदाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Rourkela Steel Plant: 30 कर्मचारियों का रिटायरमेंट, 22 अधिकारियों की इसी महीने वीआर से विदाई

Azmat ali 10/07/2026 1 minute read
SAIL Rourkela Steel Plant Pre retirement employee empowerment workshop ROSHNI 1

RSP में रिटायरमेंट व VRS लेने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए विशेष कार्यशाला, वित्त, मेडिक्लेम और NPS की दी जानकारी।

  • 22 स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VR) लेने वाले अधिकारियों सहित 52 कार्मिकों ने लिया हिस्सा।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) से इस माह रिटायरमेंट और विदाई लेने वालों की संख्या सामने आ गई। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (Voluntary Retirement-VR) लेने वाले अधिकारियों और सेवानिवृत्ति के करीब पहुंच चुके कर्मचारियों को नई जिंदगी के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ‘रोशनी’ (ROSHNI) प्री-रिटायरमेंट एम्पावरमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

सीपीटीआई (CPTI) में आयोजित इस कार्यशाला में अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 30 कर्मचारी और जुलाई 2026 में जिनकी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VR) स्वीकार हो चुकी है, ऐसे 22 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सीजीएम (I&A) के.के. सेनगुप्ता मुख्य अतिथि रहे, जबकि जीएम इंचार्ज (ऑक्सीजन प्लांट) एस.एस. सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Central Government Employees News: महंगाई भत्ते के बाद चिल्ड्रेन एजुकेशन अलाउंस और हॉस्टल सब्सिडी बढ़ी, संशोधित आदेश जारी

रिटायरमेंट और VR लेने वालों को मिला टिप्स

कार्यशाला में अधिकारियों और सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद स्वस्थ, सुरक्षित और आर्थिक रूप से सुदृढ़ जीवन जीने के लिए विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा और वित्तीय योजना पर विशेष सत्र

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (मेडिकल) डॉ. शिवालकर ने रिटायरमेंट के बाद बेहतर स्वास्थ्य बनाए रखने और जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। डिप्टी जीएम (C&IT) वी.पी. आर्य ने डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग पर जानकारी दी।

वित्त एवं लेखा विभाग के डी.के. दाश ने अंतिम भुगतान (फाइनल सेटलमेंट) की प्रक्रिया और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी, जबकि एजीएम (फाइनेंस) पप्पू कुमार ने भविष्य की वित्तीय सुरक्षा और निवेश योजना पर विस्तार से चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें: अधूरे वेतन समझौते और 39 माह के बकाया एरियर पर डॉ. संजीवा रेड्डी की SAIL चेयरमैन से मुलाकात जल्द, पढ़ें

मेडिक्लेम, NPS और क्वार्टर रिटेंशन की भी जानकारी

कार्यशाला में कर्मचारियों को SAIL Mediclaim Scheme, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS), रिटायरमेंट के बाद क्वार्टर खाली करने और क्वार्टर रिटेंशन से जुड़ी नीतियों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा सकारात्मक सोच के साथ रिटायरमेंट के बाद का जीवन कैसे जिया जाए, इस विषय पर भी विशेष सत्र आयोजित किया गया।

रिटायरमेंट को सकारात्मक बनाने की पहल

एचआर विभाग के अनुसार, ‘रोशनी’ कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों और वीआर लेने वाले अधिकारियों को रिटायरमेंट के बाद के जीवन के लिए मानसिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से तैयार करना है, ताकि वे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन के नए चरण की शुरुआत कर सकें।

ये खबर भी पढ़ें: ‘BSP स्क्रैप चोरी Files 1: सिर्फ 5 हजार की सेटिंग, भोर में 5 बजे ट्रक में भरकर निकलता था करोड़ों का स्क्रैप’

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई क्लब और स्टील क्लब चुनाव की सुगबुगाहट शुरू, जल्द आएगी तारीख, अध्यक्ष हैं BSP DIC
Next: तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी बी-ब्लॉक में चोरी, चोरों ने हीरे की अंगुठी संग 20 लाख के जेवर और नकदी किए पार

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.