Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: वेल्डिंग प्रतियोगिता में ये विजेता, ईडी वर्क्स ने कही बड़ी बात
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: वेल्डिंग प्रतियोगिता में ये विजेता, ईडी वर्क्स ने कही बड़ी बात

Azmat ali 17/10/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Prize Distribution to Contract Workers by ED(Works) for Welding Competition Organized by IIW Bhilai Chapter

आईआईडब्ल्यू भिलाई चैप्टर द्वारा आयोजित वेल्डिंग प्रतियोगिता के लिए ईडी (वर्क्स) द्वारा ठेका श्रमिकों को पुरस्कार वितरण।

  • सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त वेल्डिंग से उपकरणों की विश्वनीयता बढ़ाएं:ईडी वर्क्स
  • GMAW श्रेणी में राजेश यादव एवं SMAW श्रेणी में अरुण कुमार चौधरी विजेता रहे।
  • दोनों विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र एवं आईआईडब्ल्यू भिलाई शाखा के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई इस्पात संयंत्र के मार्स-3 विभाग में संविदा श्रमिकों के मध्य रास्ट्रीय स्तर की “वेल्डिंग प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस वर्ष प्रतियोगिता में कुल 173 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस संयंत्र स्तरीय प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 17 अक्टूबर 2025 को किया गया, जिसमें कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे तथा उनके कर कमलों द्वारा विजेता संविदा श्रमिकों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में विभाजित थी, जिसमे GMAW श्रेणी में राजेश यादव एवं SMAW श्रेणी में अरुण कुमार चौधरी विजेता रहे। दोनों विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही, इन दोनों प्रतिभागियों का चयन आगामी 14-15 नवम्बर 2025 को कोचीन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की वेल्डिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया।

अपने संबोधन में कार्यपालक निदेशक (संकार्य) राकेश कुमार ने मानव संसाधन में निवेश के महत्व पर बल देते हुए, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण वेल्डिंग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने संबोधन में कहा की वेल्डिंग तकनीक में प्रयुक्त प्रत्येक संसाधन का मानकों के अनुसार प्रयोग करें।

उन्होंने मशीनों के रखरखाव एवं उत्पादन क्षमता में वेल्डिंग गुणवत्ता की भूमिका पर भी मार्गदर्शन दिया साथ ही सुरक्षा के लिए उपयोगी प्रत्येक PPE का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करने की बात की। प्रतियोगिता में प्रदर्शित किये गए प्रतिभागियों द्वारा किये गए वेल्डिंग कार्यों का भी उन्होंने अवलोकन किया एवं प्रसन्नता जाहिर कर श्रमिकों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम की रूपरेखा प्रमोद कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (यांत्रिकी) एवं अध्यक्ष, IIW भिलाई द्वारा प्रस्तुत की गई, कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र ओगले, महाप्रबंधक द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में एसके घोषाल (मुख्य महाप्रबंधक, इस्पात गलन शाला–2), हरीश सचदेव (मुख्य महाप्रबंधक, शॉप्स), एनके बन्छोर (महाप्रबंधक, मार्स) एवं ओए प्रेसिडेंट, संयंत्र के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, संविदा श्रमिकों के साथ साथ आईआईडब्ल्यू, भिलाई शाखा के सदस्य शामिल हुए। अंत में, धन्यवाद ज्ञापन राजेश अग्रवाल, महाप्रबंधक (मार्स) एवं मानद सचिव (IIW, भिलाई) द्वारा प्रस्तुत किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना 2025-26: IIT, AIIMS, IIM, NLU, MBBS वाले करें आवेदन
Next: धनतेरस से पहले SAIL अधिकारियों पर धनवर्षा, खाते में आया PRP का पैसा, अधिकतम 8 लाख, पढ़ें किसको-कितना मिला

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.