Skip to content
04/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: लंबे समय से नगर सेवाएं विभाग में डटे अधिकारियों की छुट्टी तय, प्रबंधन ने दिए संकेत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: लंबे समय से नगर सेवाएं विभाग में डटे अधिकारियों की छुट्टी तय, प्रबंधन ने दिए संकेत

Azmat ali 27/11/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plant Signs of Transfer of Officers Working in TA Building for a Long Time (1)

बीएसपी टाउनशिप के सीजीएम आफिस तक आंच पहुंच सकती है। नेताओं ने कहा-वैसे भी सीजीएम को कठपुतली बनाकर रख दिया गया है।

  • बीएसपी के ट्रेड यूनियन नेताओं की बातों से अंदाजा लगाया जा सकता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट से खास खबर है। भिलाई टाउनशिप में तैनात अधिकारियों को हटाया जाएगा। नगर सेवाएं विभाग में लंबे समय से डटे अधिकारियों की छुट्टी होने का संकेत प्रबंधन ने दे दिया है।

इस बात पर मुहर ईडी एचआर पवन कुमार की बातों से लग गई है। करीब 4 यूनियनों का खुला समर्थन मिलते ही प्रबंधन ने कहा-जब यूनियन नेताओं की भी यही मांग है तो इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। बदलाव नजर आएगा।

पिछले दिनों यूनियन नेताओं क साथ ईडी एचआर पवन कुमार ने मीटिंग की। मीटिंग का मुद्दा निजीकरण, रिटेंशन, मैत्रीबाग, हॉस्पिटल, मैनपॉवर आदि था। लेकिन, बातचीत के दौरान नगर सेवाएं विभाग की ढिलाई और सुस्ती पर भी तंज कसा गया। लंबे समय से डटे अधिकारियों की कार्य संस्कृति पर सवाल उठाए गए। इससे कर्मचारी अपने काम को लेकर परेशान हो रहे हैं।

ईडी संग मीटिंग में शामिल एक यूनियन के पदाधिकारी ने सूचनाजी.कॉम से कहा-टाउनशिप में लंबे समय से डटे अधिकारियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे काम को छोड़ चापलूसी में लगे हैं। सेक्टर 9 एरिया में रहने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के घर-द्वार में आना-जाना होने से अब बीएसपी प्रबंधन को भी ठेंगा दिखाने लगे।

दबी जुबान बहुत कुछ बोल जाते हैं। इसका खामियाजा बीएसपी के कर्मचारी भुगत रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। बढ़ते आक्रोश को देखते हुए अब उच्च प्रबंधन भी उलटफेर का मन बना चुका है। सिस्टम के तहत कार्यक्षेत्र बदला जाएगा।

बताया जा रहा है कि कई अधिकारी करीब 10-15 साल से टाउनशिप में डटे हैं। मठाधीश बने बैठे हैं। दूसरे स्थानों के लिए नियम है, टाउनशिप के लिए कोई नियम नहीं है, जहां डायरेक्ट पब्लिक से संपर्क होता है। कुछ अधिकारी स्थानीय नेताओं के रिश्तेदार होने के नाम पर लोगों को डराकर जमे बैठे हैं।

सेक्शन बदल दिया जाता है, लेकिन असरदार विभाग में होने से उन्हीं की दाल गल रही है। एक यूनियन नेता ने यहां तक बोल दिया कि अगर, जांच हो जाए तो बड़ा घोटाला पकड़ में आ जाएगा। सीजीएम आफिस तक आंच पहुंच जाएगी। वैसे भी सीजीएम को कठपुतली बनाकर रख दिया गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट से नवंबर में रिटायर हो रहे 13 अधिकारी, ये है नाम, BSP OA दे रहा विदाई
Next: बोकारो स्टील प्लांट: जनवृत 3 क्लब को चमकाने में अब तक 1 करोड़ 17 लाख खर्च, कर्मचारियों के लिए सुविधा भी नहीं

Related Stories

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026

You May Have Missed

MoU between IGH Rourkela and ESIC cashless super specialty healthcare now available
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IGH राउरकेला और ESIC में MoU, अब कैशलेस सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सेवा

Azmat ali 03/09/2026
bokaro-steel-plant-baks-office-bearers-met-two-cgms-regarding-employee-issues
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-प्लांट से कर्मचारी तक सब परेशान, समस्याओं का सीजीएम साहब कीजिए समाधान

Azmat ali 03/09/2026
Meeting between SAIL and union leaders at the Labour Commissioners office regarding outstanding arrears wage settlement, and transfers (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बकाया एरियर, वेतन समझौता, ट्रांसफर पर श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL फिर फंसा, NJCS मीटिंग बुलाने का आदेश, 20 नवंबर को दोबारा बैठक

Azmat ali 03/09/2026
Tata Steel Bonus 2026 163 crore to be distributed among over 11,000 employees maximum bonus of 4 lakh
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Tata Steel Bonus 2026: सभी कर्मचारियों में बंटेंगे 1686.92 करोड़, स्टील में अधिकतम साढ़े 4 लाख रुपए बोनस

Azmat ali 03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.