Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड के मुखिया डॉ. उदय को मिला नेशनल अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड के मुखिया डॉ. उदय को मिला नेशनल अवॉर्ड

Azmat ali 15/07/2025 1 minute read
Dr. Uday, head of the Burn Ward of Sector 9 Hospital, received the National Award

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा बीएसपी के डॉ. उदय कुमार को प्रख्यात व्यक्तित्व चिकित्सक पुरस्कार।

  • चिकित्सा जगत में डॉक्टरों के अतुलनीय योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डॉ. उदय कुमार को “प्रख्यात व्यक्तित्व चिकित्सक पुरस्कार” प्रदान कर सम्मानित किया गया। बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल के बर्न वार्ड के मुखिया डाक्टर उदय को सम्मानित करने पर जश्न का माहौल है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) मुख्यालय द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स, इंडिया (आईटीपीआई) में एक सम्मान समारोह का आयोजन राज्य मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (भारत सरकार) डॉ. जितेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में किया गया, जिसमें चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री, लोक निर्माण विभाग, विधायी कार्य और सिंचाई मंत्रालय (एनसीटी, दिल्ली परवेश वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा दिल्ली विधानसभा के सदस्य डॉ. अनिल गोयल विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उपस्थित अतिथियों ने चिकित्सा क्षेत्र में डाक्टरों के असाधारण योगदान, निस्वार्थ सेवा और मानवता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

डॉ. उदय कुमार को यह सम्मान उनकी चिकित्सकीय सेवा, सामाजिक प्रतिबद्धता, और उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए प्रदान किया गया, जो उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ के अंतर्गत संचालित जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र, भिलाई में अपने सेवाकाल के दौरान दी है।

इस पुरस्कार से सम्मानित होने पर डॉ. उदय कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान न केवल मेरे लिए, बल्कि पुरे जवाहर लाल नेहरु चिकित्सालय एवं अनुसन्धान केंद्र, भिलाई की पूरी टीम के लिए गर्व का विषय है। डॉ कुमार ने अपने सभी सहयोगियों, वरिष्ठ चिकित्सकों और मरीजों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस चिकिसकीय यात्रा में उनका सहयोग दिया।”

कार्यक्रम की आईएमए के विभिन्न पदाधिकारियों डॉ. दिलीप भानुशाली (राष्ट्रीय अध्यक्ष), डॉ. आर. वी. असोकन (पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष), डॉ. अनिलकुमार जे. नायक (राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित), डॉ. सरबारी दत्ता (महासचिव), एवं डॉ. पियूष जैन (वित्त सचिव) की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर चिकित्सा जगत में डॉक्टरों के अतुलनीय योगदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। डॉक्टरों द्वारा मानव जीवन की रक्षा, महामारी और आपदा काल में निस्वार्थ सेवा, ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना, तथा चिकित्सा अनुसंधान में नवाचार जैसे बहुआयामी योगदानों के प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करना इस कार्यक्रम का केंद्रबिंदु रहा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घरों में न घुसने पाए बारिश का पानी, भिलाई स्टील प्लांट ने संभाला मोर्चा
Next: भिलाई टाउनशिप में मत फैलने दीजिए डेंगू, जिस घर में मिलेगा लार्वा, BSP ठोकेगी पेनाल्टी

Related Stories

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.