Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कब्जेदारों पर कार्रवाई करने पहुंचे BSP कर्मचारी-अधिकारी को भद्दी-भद्दी गाली, घसीटकर मारने की धमकी, होगा FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

कब्जेदारों पर कार्रवाई करने पहुंचे BSP कर्मचारी-अधिकारी को भद्दी-भद्दी गाली, घसीटकर मारने की धमकी, होगा FIR

Azmat ali 15/07/2025 1 minute read
The employee-officer who came to take action against the encroachers was abused and threatened with death, FIR will be lodged

सम्पदा न्यालय के आदेश के अनुपालन में इनफ़ोर्समेंट डिपार्टमेंट की टीम द्वारा सेक्टर 2 में अवैध रूप से बने बॉस बल्ली हटाया जा रहा था।

  • घसीट-घसीट कर मारने की धमकी तथा कार्यवाही में बाधा उत्पन्न किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) की जमीन और आवासों से कब्जेदारों को बेदखल करने का अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कब्जेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। इससे गुस्साए कुछ कब्जेदारों और अवांछनीय तत्वों ने बीएसपी इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के अधिकारियों और कर्मचारियों को भद्दी-भद्दी गाली दी। विवाद किया ताकि कार्रवाई प्रभावित हो सके।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant  ने संयुक्त यूनियन से कहा-हड़ताल अवैध, कर्मियों को जबरन रोकने पर होगा सख्त एक्शन

सम्पदा न्यालय के आदेश के अनुपालन में इनफ़ोर्समेंट विभाग की टीम द्वारा सेक्टर 2 में रोड के किनारे अवैध रूप से बने बॉस बल्ली हटाने का कार्य किया जा रहा था, तभी HSCL आवास निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने कुछ साथियो के साथ आकर कार्यवाही कर रहे कर्मियों को भद्दी भद्दी गालियां दी और दुर्व्यहार किया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

घसीट-घसीट कर मारने की धमकी तथा कार्यवाही में बाधा उत्पन्न किया। अवैध दूकानदारों को इनफ़ोर्समेंट विभाग के कर्मियों पर पत्थर चला कर मारने को कहा और उकसाया। धार्मिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की। इस व्यक्ति द्वारा पूर्व में भी सेक्टर 6 में कार्यवाही के दौरान इसी प्रकार उत्पात मचाया था।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) के कार्मिक लोकसेवक के दायरे में आते हैं। गाली-गलौज व देख लेने की धमकी दी गयी। तत्काल घटना की सूचना आईज़ी दुर्ग रेंज, कलेक्टर दुर्ग, एसएसपी दुर्ग तथा भिलाई इस्पात सयंत्र के उच्च प्रबंधन को दी गयी।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

बीएसपी द्वारा FIR दर्ज करने हेतु घटना की लिखित शिकायत भट्टी थाने में की गई है। एडिशनल एसपी (शहर) सुखनन्दन राठौड़ तथा सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारीतथा भट्टी थाना प्रभारी राजेश साहू को भी अवगत कराया गया। ऑफिसर एसोसिएशन, भिलाई इस्पात सयंत्र के अध्यक्ष तथा सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ने घटना की निंदा की।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रायपुर को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाएं और भिलाई स्टील प्लांट के नंदनी एयरपोर्ट में खोलें फ्लाइंग स्कूल
Next: भ्रष्टाचारी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के उप मुख्य अभियंता समेत 5 को CBI ने किया अरेस्ट, वाराणसी से जुड़ा केस

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.