Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 7 कर्मचारियों की सूझ-बूझ से रेल हादसा टला, जीएम ने दिया गिफ्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

7 कर्मचारियों की सूझ-बूझ से रेल हादसा टला, जीएम ने दिया गिफ्ट

Azmat ali 15/07/2025 1 minute read
Railway accident averted due to the intelligence of 7 employees, GM gave a gift

संरक्षा कोटि के 7 कर्मचारियो को सम्मानित किए जाने पर अपर महाप्रबंधक, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

  • संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सम्मानित किया।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर/बिलासपुर। रेल हादसा रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को जीएम के हाथों सम्मानित किया गया। रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 15 जुलाई’2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 07 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश के द्वारा सम्मानित किया गया ।

बिलासपुर रेल मण्डल के टी.एम-II (गेट कीपर) ब्रजराजनगर, संतोष कुमार साहू ने 16 जून, 2025 को अपने ड्यूटी के दौरान लेवल क्रॉसिंग गेट-267 (लचकुड़ा-बेलपहाड़ खण्ड) में कार्य के दौरान लॉन्ग हौल ट्रेन में फ्लैट टायर देखा और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दी। तत्पश्चात्, तुरंत कार्यवाही कर ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया । इस प्रकार संतोष कुमार साहू की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।

रेल फैक्चर देखा और ऐसे रुका हादसा

बिलासपुर रेल मण्डल के संकेत अनुरक्षक-1/कोतरलिया, बटेश्वर कुमार ने 16 जून, 2025 को अपने ड्यूटी के दौरान कोतरलिया वेस्ट यार्ड के किलो मीटर नंबर 577/02-576/32 के बीच बटेश्वर कुमार ने ट्रैक सर्किट नंबर 6AT के पॉजिटिव रेल में रेल फैक्चर देखा और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दी। तत्पश्चात्, तुरंत कार्यवाही कर ट्रैक को रेल यातायात के लिए ठीक किया गया । इस प्रकार बटेश्वर कुमार की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।

रामप्रकाश की सजगता एवं सतर्कता

बिलासपुर रेल मण्डल के ट्रैक मेंटेनर-II/ विलायतकला रोड, रामप्रकाश ने दिनांक 09 जून, 2025 को अपने ड्यूटी के दौरान विलायतकला रोड-रूपोंद सेक्शन मे किलो मीटर 1009/34-36 के बीच मध्य डाउन लाईन में एक टंग रेल फ्रेक्चर देखा और तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दी। तत्पश्चात्, तुरंत कार्यवाही कर ट्रैक को रेल यातायात के लिए ठीक किया गया। इस प्रकार रामप्रकाश की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।

मालगाड़ी के पहिये में आग की लपटें

रायपुर रेल मण्डल के ट्रैक मेंटेनर-I/ सरोना गैबरियल मरे ने 31 मई, 2025 को अपने ड्यूटी के दौरान किलो मीटर 834/35-37 के बीच मिडिल लाईन में मालगाड़ी के गुजरने के दौरान देखा कि मालगाड़ी के पहिये में हॉट एक्सल के कारण धुआँ तथा आग की लपटे निकल रही थी। इन्होने तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दी। तत्पश्चात्, तुरंत कार्यवाही कर ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। इस प्रकार श्री गैबरियल मरे की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।

गोंडवाना एक्सप्रेस को एक्सीडेंस से बचाया

रायपुर रेल मण्डल के ट्रैक मेंटेनर-II / मांढर दिलीप कुमार ने 29 मई, 2025 को अपने ड्यूटी के दौरान किलो मीटर 821/12-14 के बीच मिडिल लाईन पर स्विच एक्सटेंशन जोड़ खुला हुआ पाया, इन्होने तत्परता दिखाते हुए उस लाईन पर आ रही गाड़ी संख्या 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस को झंडी दिखाकर सुरक्षित दूरी पर रूकवाया एवं तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दी । तत्पश्चात्, तुरंत कार्यवाही कर ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। इस प्रकार दिलीप कुमार की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।

नागपुर रेल मण्डल के छिंदवाड़ा से इनका नाम

नागपुर रेल मण्डल के तकनीशियन-III छिंदवाड़ा संजय सराठे ने 25 मई 2025 को अपने ड्यूटी के दौरान गाड़ी संख्या 59395/19344 (पेंचवैली एक्सप्रेस) के रोलिंग इन परीक्षण के दौरान देखा कि एक कोच (नं.-WR-054194/CGS) की ट्रेलिंग ट्रॉली मे Truss Bar के वर्टिकल फ्लोटिंग लीवर और पिस्टन रॉड की कनेकटिंग पिन अलग हो गयी थी, जिसके अभाव मे बोगी कॉम्पोनेंट लटक कर एक्सल से रगड़ खा रही थी। इन्होने तत्काल इसकी सूचना सर्वसंबंधित को दिया और फिर आगे की कार्यवाही कर ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया। इस प्रकार संजय सराठे की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई।

पातालकोट एक्सप्रेस के कोच के लीडिंग ट्रॉली की स्प्रिंग टूटी थी

नागपुर रेल मण्डल के वरिष्ठ तकनीशियन/ छिंदवाड़ा महेश कुमार ने 25 मई, 2025 को अपने ड्यूटी के दौरान पहाड़े स्टेशन यार्ड में रोलिंग इन परीक्षण के दौरान ट्रेन 20423 पातालकोट एक्सप्रेस के इंजन से 11वें कोच के लीडिंग ट्रॉली की स्प्रिंग टूटी हुई देखी, जिसकी सूचना इन्होने तत्काल सर्वसंबंधित को दिया और फिर आगे की कार्यवाही कर ट्रेन को सुरक्षित रवाना किया गया । इस प्रकार श्री महेश कुमार की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई टाउनशिप में मत फैलने दीजिए डेंगू, जिस घर में मिलेगा लार्वा, BSP ठोकेगी पेनाल्टी
Next: बोकारो स्टील प्लांट के विस्तारीकरण में 25000 करोड़ का होगा निवेश, लोक सुनवाई में सवालों की बौछार, ये फायदे

Related Stories

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.