Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: 105 जवानों के CISF बैरक का बरामदा ढहा, हादसे से मचा हड़कंप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: 105 जवानों के CISF बैरक का बरामदा ढहा, हादसे से मचा हड़कंप

27/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-The-veranda-of-the-CISF-barrack-of-105-jawans-collapsed-the-accident-created-a-stir-1
  • भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया गेट एरिया में तैनात सीआइएसएफ जवान जिन्हें आवास आवंटित नहीं हुआ है, वे इसी बोरिया बैरक में रहते हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के सीआइएसएफ (CISF) जवानों की जान गुरुवार को बाल-बाल बच गई। डीआइजी (DIG) कार्यालय परिसर स्थित बोरिया बैरक का बरामदा ढह गया। 105 जवानों के इस बैरक का एक हिस्सा ढहने से हड़कंप मच गया है।

अफरा-तफरी का माहौल रहा। हर कोई हैरान रहा कि सीआइएसएफ बैरक (CISF Barracks) ही चपेट में आ गया। बैरक में रहने वाले जवानों को बाहर निकाल लिया गया है। वहां से किसी अन्य हॉस्टल और बैरक में शिफ्ट किया जा रहा है। दो-तीन बसें लगाई गई हैं। सामान को बाहर निकाला जा रहा है। फायर ब्रिगेड की भी मदद ली गई है। खतरे को देखते हुए दमकल कर्मियों की मदद ली गई है।

ये खबर भी पढ़ें:Bhilai Steel Plant: खेल मैदान संवारने के नाम पर 2 करोड़ का खेला…! घटिया निर्माण से माथा पीट रहा BSP खेल विभाग

भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया गेट एरिया में तैनात सीआइएसएफ जवान जिन्हें आवास आवंटित नहीं हुआ है, वे इसी बोरिया बैरक में रहते हैं। बैरक का ऊपरी हिस्सा ढह गया है। बरामदा ढहने की वजह से आवाजाही बंद हो गई है। किसी को भी उस तरफ जाने नहीं दिया जा रहा है।

सीआइएसएफ जवानों की ड्यूटी गेट पर लगाई गई है ताकि कोई भी अंदर जा न सके। किसी तरह की फोटोग्राफी पर रोक लगाई गई है। कइयों के फोन से फोटो तक डिलीट करा दी गई है। सीआइएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें:छत्तीसगढ़ मॉडल को अपनाया मोदी सरकार ने: हायर सेकेण्डरी के साथ ITI व्यावसायिक प्रशिक्षण को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

सेक्टर-3 स्थित बैरक का बरामदा गिरने की वजह से सीआइएसएफ और बीएसपी में हड़कंप मचा हुआ है। शाम को खबर आई कि बैरक ढह गया है और कुछ जवान अंदर फंसे हुए हैं। कुछ समय बाद ही सीआइएसएफ के अधिकारियों ने पुष्टि कर दी कि कोई भी अंदर नहीं फंसा है। सभी लोग सुरक्षित हैं। जवान ड्यूटी पर थें। वहां कोई भी नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें:Railway News: दुर्ग-रायपुर, रायपुर-डोंगरगढ़ और अंतागढ़ ट्रेन कैंसिल

बैरक का बरामदा ढहा है। यहां रहने वाले जवानों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है। भिलाई स्टील प्लांट के जनसंपर्क विभाग के महाप्रबंधक जैकब कुरियन ने भी Suchnaji.com को यही जानकारी दी कि सभी जवान सुरक्षित हैं। बरामदा का एक हिस्सा गिरा है। 105 लोगों का बैरक है। यहां किसी तरह के रेस्क्यू की जरूरत नहीं पड़ी। जवानों के रहने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:RSP और BSL के निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक ने रिश्वत पर पहले ये कहा, फिर थमाया सर्टिफिकेट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: RSP और BSL के निदेशक प्रभारी अतनु भौमिक ने रिश्वत पर पहले ये कहा, फिर थमाया सर्टिफिकेट
Next: देश का पहला PSU बना SAIL Rourkela Steel Plant, जिसकी खुद की होगी मालगाड़ी, ग्राहकों तक पहुंचाएगा प्रोडक्ट

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.