Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट: URM के इन 3 चेहरों ने किया कमाल, हर कोई कर रहा तारीफ
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: URM के इन 3 चेहरों ने किया कमाल, हर कोई कर रहा तारीफ

13/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Steel-Plant-These-3-faces-of-URM-did-wonders-everyone-is-praising
  • भिलाई इस्पात संयंत्र के तीन अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ये पुरस्कार अर्जित किए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन (SAIL- Bhilai Steel Plant Management) हमेशा अपने कर्मचारियों के ईमानदार और उल्लेखनीय प्रयासों को मान्यता देता रहा है और इसके लिए उन्हें सम्मानित करता रहा है। ये प्रयास, चाहे कार्यस्थल पर उनके सराहनीय कार्यों का प्रदर्शन हो या सुरक्षा प्रोटोकॉल का सचेत अनुपालन हो, भिलाई इस्पात संयंत्र में ईमानदार प्रयासों की हमेशा सराहना की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन पर हंगामा शुरू, EPFO कार्यालय का घेराव, हायर पेंशन, पत्रकारों, विधवाओं का भी ख्याल

ऐसे असधारण कार्य के लिए कर्मचारियों को विभिन्न पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं, जिनमें पाली एवं कर्म शिरोमणि पुरस्कार, नेहरू पुरस्कार, श्रम पुरस्कार आदि शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL हड़ताल: NJCS मीटिंग से पहले दे दिया नोटिस, संयुक्त यूनियन सभी प्लांट और खदान करेगी 29-30 को हड़ताल

संयंत्र के कर्मचारियों को इस तरह के पुरस्कारों से सम्मानित करने का मुख्य उद्देश्य, सुरक्षा के मानक मापदंडों का पालन करते हुए संगठनात्मक उद्देश्यों को पूर्ति करके कार्यस्थल पर उनके द्वारा प्रदर्शित ईमानदार प्रयासों और कड़ी मेहनत को स्वीकार करना और सम्मान देना है।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: अफसर की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन खींचने की कोशिश

ऐसी ही एक पहल में, कर्मचारियों को किसी विशेष कार्य या शिफ्ट के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभाग प्रमुख द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के तीन अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ये पुरस्कार अर्जित किए। मुख्य महाप्रबंधक (यूआरएम) अनीश सेनगुप्ता ने, सहायक महाप्रबंधक (यूआरएम) आनंद कुमार टाके, सहायक प्रबंधक (यूआरएम) संजीव कुमार पंत और सहायक प्रबंधक (आर एंड सी लैब) अरुण कुमार को प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP में फिर भगदड़, CISF जवान, कर्मचारियों ने किया मॉक ड्रिल, गैस रिसाव के घायलों को लेने पहुंची एम्बुलेंस

सेनगुप्ता ने संबंधित अधिकारियों की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्रों में यह उल्लेख किया कि, “मैं आपके द्वारा किए गए अच्छे काम की सराहना करता हूं। मुझे आशा है, कि आप भविष्य में भी अपने ईमानदार प्रयास जारी रखेंगे और दूसरों के बीच उत्कृष्टता की संस्कृति का प्रसार करेंगे।”

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP में फिर भगदड़, CISF जवान, कर्मचारियों ने किया मॉक ड्रिल, गैस रिसाव के घायलों को लेने पहुंची एम्बुलेंस

उल्लेखनीय है कि आनंद कुमार टाके को यह सम्मान 28 सितंबर और 29 सितंबर 2023 को लगातार दो दिन प्राप्त हुआ। आनंद कुमार ने दोनों दिन सयंत्र में त्यौहार का महौल होने के बावजूद सी-शिफ्ट के दौरान 151 रेल पटरियों की रोलिंग करने का चुनौतीपूर्ण कार्य बिना किसी देरी या ब्रेकडाउन के पूरा किया था। संजीव कुमार पंत और अरुण कुमार को भी साल की शुरुआत में 01 जनवरी 2024 को यह प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें : श्री शंकराचार्य कैंपस में इलेक्ट्रिकल, कम्युनिकेशन, सस्टेनेबल टेक्नालॉजी पर कांफ्रेंस शुरू, मलेशिया की एक्सपर्ट ये बोलीं

01 जनवरी 2024 को नववर्ष पर संजीव कुमार पंत और अरुण कुमार ने उचित योजना के साथ 152 रेलों का निरीक्षण करके और ठेका श्रमिकों सहित सीमित जनशक्ति के माध्यम से प्रभावी ढंग से संचालन और प्रबंधन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 01 जनवरी, 2024 की ए-शिफ्ट के दौरान बिना किसी समस्या और ब्रेकडाउन के प्रोसेसिंग हुई।

ये खबर भी पढ़ें : ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की मजार पर चढ़ेगी पीएम मोदी की चादर

आनंद कुमार टाके ने कहा, कि अच्छे कार्यों के लिए प्रसंशा की इच्छा रखना मानव स्वभाव है, साथ ही एक समय के बाद हमारा काम नीरस हो जाता है। हालाँकि, ये प्रशस्ति पत्र बीएसपी प्रबंधन द्वारा हमें हमेशा से दी गई है। प्रयासों की सराहना करने से निश्चित रूप से सभी कर्मचारियों का उत्साह बढ़ता है और हम सभी अपने निर्धारित लक्ष्य से परे सेल और बीएसपी के लिए कुछ बेहतर हासिल करने के लिए प्रेरित होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Rourkela Steel Plant: लाठीकटा ब्लॉक की मां छला नृत्य मंडली बनी सिनर्जी लोक सांस्कृतिक महोत्सव 2024 की चैंपियन

अरुण कुमार ने कहा कि हमारा दैनिक लक्ष्य प्रति शिफ्ट 140 रेल का उत्पादन करना है। 01 जनवरी को, हमने साल के पहले दिन कुछ यादगार करने का संकल्प लिया था। हमने अपनी सीमित सीमाओं के परे जाकर सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अतिरिक्त प्रयास करने की अपील की। सभी संबंधित टीमों, सहायक विभागों और विशेष रूप से राइट्स अधिकारियों के सहयोग से, एक ही पाली में 152 रेलों के उत्पादन की उपलब्धि हासिल की गई।

ये खबर भी पढ़ें : NMDC Nagarnar Steel Plant के कार्मिकों को 10 ग्राम सोने का सिक्का

एसके पंत ने कहा, कि जिस तरह एक बच्चे को अच्छी पढ़ाई करने और बेहतर अंक लाने के लिए, जब उसके माता-पिता उसके अच्छे अंकों की सराहना करते हैं, तो बच्चे को प्रेरणा मिलती है, उसी तरह जब हमें सेल या बीएसपी प्रबंधन से प्रशंसा मिलती है, तो हम भी दृढ़ संकल्पित हो जाते हैं। सुरक्षा का पालन करते हुए अपनी सीमाओं को आगे बढ़ाते हैं और उच्च उत्पादन व कार्य क्षमता आदि उपलब्धियां हासिल करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant के RCL में सेफ्टी पर सजी संगीत की महफिल, ये हैं प्रतियोगिता के विजेता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPFO ने पेंशनर्स से कही बड़ी बात, पढ़िए EPS 95 हायर पेंशन, एरियर, जमा राशि, BSP का डिटेल
Next: Bhilai Township: इस सेक्टर एरिया में 15 से 20 जनवरी तक बिजली सप्लाई रहेगी बंद

Related Stories

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Merchant Mill Female contract workers received sarees while male workers received T-shirts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

महिला ठेका मजदूरों को साड़ी और पुरुष को मिली टी-शर्ट, बीएसपी मर्चेंट मिल में भंडारा

Azmat ali 18/09/2026
BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.