Skip to content
11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट लगाएगा नया सोलर प्लांट, क्रेडा से एमओयू साइन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट लगाएगा नया सोलर प्लांट, क्रेडा से एमओयू साइन

08/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
bsp-men-gate-1-1-1

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इसपात सयंत्र और भारत सरकार के क्रेडा के बीच एमओयू हस्ताक्षर किया गया। बीएसपी की ओर से हस्ताक्षरकर्ता मुख्य महाप्रबंधक (टीए एवं सीएसआर) जेवाई सपकाले थे और क्रेडा की ओर से एस.ई राजीव ज्ञानी के द्वारा कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एवं कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) एस मुखोपाध्याय की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

उपस्थित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में मुख्य अभियंता (क्रेडा) संजीव जैन, मुख्य महाप्रबंधक (विशेष परियोजना) एस वी नंदनवार, मुख्य महाप्रबंधक (पीपी 1) राजीव पांडे, मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) टी कृष्ण कुमार, महाप्रबंधक (लॉ), महाप्रबंधक (नगर सेवाएं)) दिनेश कुमार, महाप्रबंधक (सिविल) विष्णु पाठक, महाप्रबंधक (विधि) एचएस बैंस, उपमहाप्रबंधक (नगर सेवाएं) एके चौहान शामिल थे।

भारत सरकार की राष्ट्रीय स्तर पर हरित ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता है। राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (आईएनडीसी) के एक हिस्से के रूप में, भारत ने वर्ष 2030 तक गैर-जीवाश्म-ईंधन स्रोतों से 40 प्रतिशत तक विद्युत शक्ति की स्थापित क्षमता का हिस्सा बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है। भारत सरकार ने ऑन-ग्रिड रूफ टॉप सोलर सिस्टम की स्थापना पर उपभोक्ताओं को सीधे सब्सिडी प्रदान करके भी पहल की है।

इस योजना को आवासीय इकाई में रूफ टॉप सौर स्थापना के लिए एमएनआरई चरण-2 योजना के रूप में जाना जाता है, जिसके माध्यम से देश में 31 दिसंबर 2024 तक सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता 3800 मेगावाट बढ़ाने में सक्षम है।

भिलाई इस्पात सयंत्र टीईईडी (नगर सेवाएं) हालांकि एक बिजली वितरण लाइसेंसधारी है। इसलिए नवीकरणीय ऊर्जा के विकास के मामले में सरकार (एमएनआरई) के दिशानिर्देशों/नियमों का पालन करने के लिए बाध्य है। सौर ऊर्जा के अधिक उपयोग को अपनाना भी समय की आवश्यकता है और सतत् विकास के लिए एक सामाजिक जिम्मेदारी है। विद्युत वितरण लाइसेंसधारी होने के बावजूद, अभी तक टीईईडी द्वारा कोई बड़ी सौर परियोजना नहीं ली जा सकी है, क्योंकि कंपनी का मुख्य व्यवसाय यानी लोहा और इस्पात बनाना है।

सेल, बीएसपी ने योगदान दिखाने के लिए, एक विशेषज्ञ इकाई के रूप में क्रेडा के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) में प्रवेश किया। बीएसपी द्वारा पहचाने गए विभिन्न स्थानों पर ग्रिड से जुड़े सौर ऊर्जा संयंत्रों की आपूर्ति, स्थापना परीक्षण और कमीशनिंग के लिए सीधे बीएसपी द्वारा किया जाएगा।

क्रेडा एक सरकारी नोडल एजेंसी है। इसलिए सेवाएं प्रदान करने के लिए चुना गया है, क्योंकि वे क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं और अद्यतन प्रौद्योगिकी के साथ विभिन्न प्रकार की सौर आधारित परियोजनाओं की स्थापना के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखते हैं। इस एमओयू के तहत बीएसपी और क्रेडा दोनों परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हालांकि एमओयू के तहत चिन्हाकित 11 स्थानों को संयुक्त सर्वेक्षण जल्द ही किया जाएगा और क्रेडा द्वारा प्रस्तुत व्यवहार्यता रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव शुरू किया जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम भूपेश बघेल ने दी दुर्ग शहर को 39 करोड़ की सौगात, शिवनाथ रिवर फ्रंट की संवर रही सूरत
Next: Chhattisgarh Animal Saviors: 800 जानवरों की जिंदगी बचाने की झलक दिखी पहले स्थापना दिवस में

Related Stories

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.