Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट मेन गेट के पास महिला का एक्सीडेंट, जख्म से तड़पती रही, BSP ने नहीं भेजा एम्बुलेंस
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई स्टील प्लांट मेन गेट के पास महिला का एक्सीडेंट, जख्म से तड़पती रही, BSP ने नहीं भेजा एम्बुलेंस

Azmat ali 21/02/2026 (Last updated: 21/02/2026)
Bhilai Steel Plant Woman Met with a Road Accident BSP Hospital Did Not Provide Ambulance Service

राहगीरों ने 112 पर फोन किया। करीब आधे घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंची और जख्मी महिला का लेकर सरकारी अस्पताल ले गई।

  • बीएसपी प्रबंधन से मांग की गई कि मानवता को नजर अंदाज न किया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट अब पुरी तरह से बिजनेस मानसिकता का चोला ओढ़ चुका है। मानवता को दरकिनार करने वाली सोच उजागर हो गई है। बीएसपी के सीआइएसएफ कवर प्रतिबंधित एरिया में शनिवार सुबह हादसा हुआ। स्कूटी सवार महिला जख्मी हो गई। शरीर से खून बहता रहा, पर बीएसपी ने एम्बुलेंस सेवा देने से इन्कार कर दिया। इसके बाद राहगीरों ने 112 पर फोन किया। करीब आधे घंटे बाद एम्बुलेंस पहुंची और जख्मी महिला का लेकर सरकारी अस्पताल ले गई।

भिलाई की शिक्षिका किरण  तिग्गा का दोपहर 12:30 बजे एक्सीडेंट हुआ। गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। वहां से गुजर रहे बीएसपी कार्मिकों ने मेन मेडिकल पोस्ट की एंबुलेंस के लिए फोन किया। वहां जवाब दिया गया कि बाहरी मरीजों को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराया जाता है। मरीज गंभीर रूप से घायल महिला डिवाइडर के बीच में पड़ी थी, जिसे आम नागरिकों के सहयोग से बाहर निकाला गया।

गहरी चोट लगी थी। कपड़े तक फट गए थे। वहां मौजूद लोगों यह सब देख तड़प उठे। बीएसपी की एम्बुलेंस न मिलने पर 112 एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। मौके पर आइआर विभाग से प्रकाश बंसोड, बीएसपी ऑफिसर एसोसिएशन की पूर्व सचिव संजय तिवारी, बीएमसी उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता, संजय दुबे आदि कार्मिकों ने मदद की और महिला को अस्पताल तक भेजवाया।

एम्बुलेंस को लेकर बीएसपी की सोच पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ के उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने सवार उठाया है। उन्होंने प्रबंधन से मांग किया है कि इस तरह की सोच को बदला जाना चाहिए। संयंत्र में जो कर्मचारी काम नहीं करते है, उनके लिए भी मेन मेडिकल पोस्ट से एंबुलेंस मिलना चाहिए, ताकि गंभीर पीड़ित व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा सके।

केवल भिलाई इस्पात संयंत्र कर्मचारियों को ही एंबुलेंस मिल सकता है। इसमें सुधार किए जाने की आवश्यकता है। बता दें कि फायर ब्रिगेड के मामले में ऐसा नहीं है। छत्तीसगढ़ में कहीं भी आग लगने पर बीएसपी की दमकल गाड़ियां रवाना की जाती हैं। वहीं, बीएसपी के प्रतिबंधित एरिया में गैर बीएसपी महिला जख्म से तड़पती रही, पर बीएसपी ने एम्बुलेंस नहीं दिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NEWS: नया पद डायरेक्टर माइनिंग, Director Technical-Projects का आएगा अतिरिक्त प्रभार…?
Next: Bokaro Steel Plant: फ्लॉवर शो का आगाज, ईडी संग कर्मचारी-अधिकारी खो गए फूलों की खुशबू में

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.