Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई स्टील प्लांट के AGM अलंकार भिवगड़े होंगे मलेशियन चेस फेस्टिवल के निर्णायक
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के AGM अलंकार भिवगड़े होंगे मलेशियन चेस फेस्टिवल के निर्णायक

Azmat ali 11/09/2025 1 minute read
Bhilai Steel Plants AGM Alankar Bhivgade will be the judge of Malaysian Chess Festival

बीएसपी के अलंकार भिवगड़े ने रचा इतिहास, मलेशियन चेस फेस्टिवल में चयनित होने वाले छत्तीसगढ़ के पहले अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक।

  • भिवगड़े शतरंज के क्षेत्र में एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक (IA) एवं फिडे प्रशिक्षक (FIDE Instructor) हैं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध शतरंज निर्णायक अलंकार भिवगड़े का चयन मलेशियन चेस फेस्टिवल 2025 में बतौर निर्णायक के रूप में हुआ है। यह उपलब्धि उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य से इस अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चयनित होने वाले पहले निर्णायक के रूप में विशेष बनाती है।
20वां संस्करण सितंबर 2025 में आयोजित होने जा रहा है और यह दक्षिण-पूर्व एशिया का एक सबसे पुराना और सबसे बड़ा शतरंज उत्सव माना जाता है। यह आयोजन 12 से 21 सितंबर 2025 तक KL Gateway Mall, क़ुआलालंपुर में होगा।

पिछले वर्ष लगभग 1,400 खिलाड़ी भाग ले चुके थे, जो फॉर्मेट की विविधता (क्लासिकल, रैपिड, ब्लिट्ज) और सभी आयु वर्गों व क्षमताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया था

भिवगड़े शतरंज के क्षेत्र में एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक (IA) एवं फिडे प्रशिक्षक (FIDE Instructor) हैं। उन्हें फिडे (FIDE) से अंतरराष्ट्रीय निर्णायक की उपाधि 2019, अस्ताना, कज़ाख़स्तान में, FIDE Arbiter 2016 में बाकू, अज़रबैजान में प्राप्त हुई थी, उन्हें Senior National Arbiter एवं FIDE Instructor जैसे प्रतिष्ठित खिताब प्राप्त हैं। वे छत्तीसगढ़ के एकमात्र ऐसे निर्णायक हैं जिनके पास इतने उच्चस्तरीय फिडे खिताबों के साथ-साथ 2152 की अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग भी है।

उन्होंने शतरंज के क्षेत्र में निर्णायक, प्रशिक्षक और आयोजक के रूप में लगातार कार्य करते हुए छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया है।

इन्होंने निभाई कुछ प्रमुख निर्णायक भूमिकाएँ

• 44वीं फिडे वर्ल्ड शतरंज ओलंपियाड 2022 (चेन्नई) : इसमें 187 देशों के खिलाड़ी और टीमें शामिल हुईं। यह विश्व का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित शतरंज आयोजन माना जाता है। इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाना उनके करियर का ऐतिहासिक मील का पत्थर रहा।

• वर्ल्ड यूथ (U-16) शतरंज ओलंपियाड 2017 (अहमदाबाद)- में 25 देशों ने भाग लिया। यह विश्व के एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक थी।

• कॉमनवेल्थ शतरंज चैम्पियनशिप 2017 (नई दिल्ली) : इसमें विभिन्न देशों से लगभग 300 खिलाड़ियों ने सहभागिता की। यह प्रतियोगिता विश्व के जानी-मानी टूर्नामेंटों में से एक थी।

• अनेक राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिताएँ, जिनमें वे निर्णायक एवं मुख्य निर्णायक के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
उनके अनुभव और कार्यशैली से प्रभावित होकर प्रदेश शतरंज संघ ने उन्हें प्रदेश निर्णायक आयोग (Arbiter Commission) का अध्यक्ष भी नियुक्त किया है।

छत्तीसगढ़ संग सम्पूर्ण भारत के लिए गर्व की बात

इन अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों में निर्णायक की भूमिका निभाने के बाद अब उनका चयन मलेशियन चेस फेस्टिवल में हुआ है, जो न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि सम्पूर्ण भारत के लिए गर्व की बात है। उनके इस चयन से छत्तीसगढ़ के शतरंज खिलाड़ियों और नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

वर्तमान में वे नंदिनी खदानों में सहायक महाप्रबंधक (AGM) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बीएसपी चेस क्लब के अध्यक्ष एनके बंछोर, ओए सचिव परविंदर सिंह और तुषार सिंह ने बधाई दी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Bokaro के डिप्लोमाधारी बोले-बोनस फॉर्मूला तत्काल करें रद्द, दूसरे PSUs के फॉर्मूले को NJCS अपनाए
Next: Manish Pandey Birthday Special: चेहरे से शांत, लेकिन सरकार से टकराने का है जज़्बा, खेल, धर्म और सियासत में माहिर

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.