Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: कब्जेदारों पर भिलाई स्टील प्लांट का तीसरे दिन भी एक्शन, सामान जब्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: कब्जेदारों पर भिलाई स्टील प्लांट का तीसरे दिन भी एक्शन, सामान जब्त

21/05/2025 (Last updated: 21/05/2025) 1 minute read
Bhilai Township Bhilai Steel Plant takes action against encroachers on third day goods confiscated (1)

सेक्टर-10, सेक्टर-08, सुपेला चौक, चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज तथा पावर हाउस फ्लाईओवर ब्रिज में भी कार्यवाही की जा चुकी है।

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर सेवाएं विभाग और ट्रैफिक पुलिस का संयुक्त अभियान तीसरे दिन भी जारी, दो दर्जन से अधिक कब्जे हटाए गए

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग और ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी सख्त कार्यवाही की गई।

अभियान के दौरान प्रमुख चौकों एवं सड़कों पर अवैध रूप से ठेला, खोमचा एवं अन्य स्वरूप में अनधिकृत व्यवसाय चला रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो दर्जन से अधिक अवैध कब्जे हटाए गए, वहीं पंथी चौक से तीन ठेले जब्त किए गए।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Pension: मोदी सरकार टस से मस नहीं, पेंशनभोगी कलेक्टर को थमा रहे मांग पत्र, जाएगा PMO

इस अभियान का उद्देश्य शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। नगर सेवाएं विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस का सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है।

इस वृहद कार्यवाही में पंथी चौक, डीपीएस चौक, आजाद मार्केट चौक और सेक्टर क्षेत्र को विशेष रूप से लक्षित किया गया। अभियान के दौरान टीआई ट्रैफिक पुलिस श्री रमेश कुमार निषाद स्वयं उपस्थित रहे और कार्यवाही की निगरानी की।
इससे पूर्व सेक्टर-10, सेक्टर-08, सुपेला चौक, चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज तथा पावर हाउस फ्लाईओवर ब्रिज में भी इसी प्रकार की कार्यवाही की जा चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें: बाल विवाह करने, कराने वाले और बाराती जाएंगे 2 साल के लिए जेल, टीम गठित, हेल्पलाइन नंबर जारी

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवाएं विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह अभियान आगे भी इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगा, जिससे आम नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

संयंत्र प्रबंधन द्वारा यह भी अपील की गई है कि नागरिक अनाधिकृत रूप से सार्वजनिक मार्गों पर व्यवसायिक गतिविधियां न करें और निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय संचालित करें, जिससे शहर की व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

ये खबर भी पढ़ें: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय: बीड़ी, सिनेमा, गैर-कोयला खदान श्रमिकों के 92,000 से अधिक बच्चों को 32 करोड़ से अधिक छात्रवृत्ति

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL CMD और सांसद आमने-सामने, ढुलू महतो ने दो टूक कहा-समस्या नहीं गिनाएं, समाधान की करें बात
Next: बोकारो स्टील प्लांट के बंद स्कूलों को बनाएं अंबेडकर भवन, कब्जेदारों से बचेगा और SC-ST समुदाय होगा खुश

Related Stories

aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Steel Plant Workers Welfare Association has Handed over Funds to 196 Contract Workers So Far
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चोट या मेडिकल अनफिट से ड्यूटी नहीं पहुंचने वाले BSP मजदूरों को श्रमिक कल्याण से मिल रहा पैसा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.