Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कब्जेदारों ने काटा बवाल, BSP ने किया बेदखल
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, कब्जेदारों ने काटा बवाल, BSP ने किया बेदखल

26/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Township-Bulldozers-run-on-illegal-construction-encroachers-create-ruckus-BSP-evicts-encroachers

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट की जमीन और मकान से शुक्रवार को कब्जेदार बेदखल किए गए। अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान हंगामा हो गया है। कब्जे की कार्रवाई को रोकने के लिए कुछ महिलाएं जेसीबी के आगे आकर खड़ी हो गईं। कुछ सड़क पर लेट भी गईं। इनको हटाते समय पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ी।

भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग के प्रवर्तन विभाग और भूमि अनुभाग द्वारा टाउनशिप के सेक्टर 6 एवं सेक्टर 10 में अवैध कब्जों के खिलाफ 3 बड़ी कार्यवाही की गई। सेक्टर 06 के सड़क 83 में लगभग 40X60वर्ग फिट का पक्का निर्माण, जिसे व्यवसायिक गतिविधि के लिए संचालित किया जा रहा था।

इसकी शिकायत सड़कवासियों द्वारा लम्बे समय से प्रवर्तन विभाग और जिला कलेक्टर के जन दर्शन में भी की गई थी। भिलाई इस्पात संयंत्र के सम्पदा न्यायालय द्वारा डिकरी पारित कर निर्माण को हटाने के लिए आदेश पारित किया गया था। इस आदेश के परिपालन में दुर्ग के न्याययिक दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की उपस्थिती में निर्माण को ढहाने की कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान अवैध कब्जेधारियों द्वारा विवाद की स्थिति निर्मित किया जा रहा था। किंतु भारी पुलिस बल की उपस्थिति के वजह से कब्जेदारों की एक नहीं चली। वहीं, दो अन्य डिकरी पारित अवैध कब्जा जो कि सेक्टर 10, ए मार्केट में पार्किंग में दो कार व मोटर साइकिल गैरेज संचालित था। इस अवैध कब्जा को भी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की उपस्थिति में जेसीबी से ढहाया गया।

इस पूरी कार्यवाही में लगभग 100 की संख्या में पुलिस बल, प्रवर्तन विभाग, भूमि विभाग के कर्मचारी, अधिकारी, महिला एवं पुरुष सुरक्षा गार्ड और महिला श्रमिक उपस्थित थे। भिलाई इस्पात संयंत्र का कहना है कि इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट द्वारा आगे भी भू-माफ़ियायों और कब्जेदारों के विरुद्ध कार्यवाही जारी रहेगी। जरूरत पड़ने पर भूमाफ़ियायो और कब्जेधारिओ के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी किया जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ में 15 पुलिस अधीक्षक का ट्रांसफर, डाक्टर अभिषेक पल्लव कबीरधाम और कांकेर के शलभ कुमार होंगे दुर्ग के एसपी
Next: Bokaro Steel Plant: बीएसएल संचालित स्कूलों में 11वीं में एडमिशन, यहां मिलेगा फॉर्म

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.