Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: CITU ने लगाई IG से गुहार, 3 मौत के बाद जागी पुलिस, ट्रक वालों की इस नंबर 9479192020 पर भेजिए फोटो-वीडियो
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: CITU ने लगाई IG से गुहार, 3 मौत के बाद जागी पुलिस, ट्रक वालों की इस नंबर 9479192020 पर भेजिए फोटो-वीडियो

07/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Township-CITU-appealed-to-IG-police-woke-up-after-3-deaths-send-photo-video-of-truck-drivers-to-this-number-9479192020
  • बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल ना देने की पेट्रोल पंपों को दी गई हिदायत। उल्लंघन होने पर होगी कार्यवाही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) में बाहरी भारी वाहनों की आवाजाही से बढ़ते हादसे पर अब प्रशासन जागा है। 3 मौत के मामले को लेकर भिलाई स्टील प्लांट की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू ने आईजी से शिकायत की थी। लगातार पुलिस और बीएसपी की ढिलाई का मामला आईजी तक पहुंचा था। पुलिए एक्शन में आ गई है।

बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की फोटो-वीडियो भेजने के लिए वाट्सएप नंबर जारी किया गया है। सीटू कार्यालय में खुद डीएसपी स्तर के अधिकारी पहुंचे और पूरी जानकारी साझा की।

लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर सीटू द्वारा पुलिस प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर सड़क सुरक्षा मामले को उठाने का असर दिखा है। ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक के पश्चात चर्चा करने उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक सीटू दफ्तर पहुंचे। हिंदुस्तान स्टील एम्पलॉइज़ यूनियन, भिलाई (सीटू) द्वारा सड़क सुरक्षा मामले को लगातार प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में यातायात अधिकारियों एवं ट्रांसपोर्टरों की बैठक हुई, जिसके पश्चात उप पुलिस अधीक्षक कुंज बिहारी नागे द्वारा चर्चा के दौरान सीटू नेताओं को जानकारी दी गई।

जानिए यातायात व्यवस्था के लिए यह होने जा रहा

-पंथी चौक से नेहरू नगर चौक तक बनेगा फोर लेन।

-खुर्सीपार रेलवे क्रॉसिंग-बोरिया गेट-डीपीएस चौक-पंथी चौक तक प्रतिबंधित समय पर नहीं चलेगा भारी वाहन।

-अन्य समय पर निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज चलने पर होगी कार्यवाही।

-बोरिया गेट पर पार्किंग एरिया का विस्तार किया जाएगा। पार्किंग एरिया से बाहर निकल कर सड़कों पर भारी वाहन सड़क पर खड़ा करने वाले वाहनों पर होगी कार्यवाही।

-बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल ना देने की पेट्रोल पंपों को दी गई हिदायत। उल्लंघन होने पर होगी कार्यवाही।

-किसी भी तरह यातायात नियमों के उल्लंघन की फोटो / विडियो को वाट्सएप नंबर पर 94791 92020 भेजने से उल्लंघन करने वाले पर होगी कार्यवाही।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल भिलाई स्टील प्लांट के प्रॉफिट को 2000 करोड़ बढ़ाने का बड़ा रोडमैप, प्रबंधन ने कस ली कमर
Next: Job Alert: इस सरकारी स्कूल में निकली वैकेंसी, डेढ लाख तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

Related Stories

BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.