Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant से बर्खास्त श्रमिक नेता की अपील खारिज, SAIL में हड़कंप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant से बर्खास्त श्रमिक नेता की अपील खारिज, SAIL में हड़कंप

07/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breaking-News-Appeal-of-terminated-labor-leader-of-Bhilai-Steel-Plant-rejected-stir-in-SAIL
  • आरडी कोरी नगर सेवाएं विभाग के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट-पीएचडी (Public Health Department) में सीनियर टेक्नीशियन पद पर कार्यरत थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) से बड़ी खबर आ रही है। 4 मई को श्रमिक नेता को बर्खास्त किया गया था, जिसकी अपील भी अब खारिज कर दी गई है।

सीजीएम टाउनशिप जेवाई सप्काले ने श्रमिक नेता की अपील को खारिज कर दिया है। पक्ष में दी गई दलील को सुनने के बाद बीएसपी प्रबंधन ने फैसला लिया कि विवादित बयानबाजी और कंपनी के प्रति खराब रवैये की वजह से माफ नहीं किया जा सकता है।

ड्यूटी से गैर हाजिर रहने और अनुशासनहीनता का गंभीर आरोप सेल भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL-Bhilai Steel Plant) अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति नि:शक्त महिला एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन के चेयरमैन एवं अखिल भारतीय कोरी महासभा (अभाक्स) के राष्ट्रीय महासचिव आरडी कोरी पर एक्शन हुआ है।

दुर्ग लोकसभा क्षेत्र से पूर्व में चुनाव तक लड़ चुके आरडी कोरी नगर सेवाएं विभाग के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट-पीएचडी (Public Health Department) में सीनियर टेक्नीशियन पद पर कार्यरत थे। जांच कमेटी की रिपोर्ट और सीसी टीवी कैमरा की फुटेज को आधार बनाकर बीएसपी प्रबंधन ने कार्रवाई की थी। गेट पास को जब्त कर लिया गया था।

बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) का कहना है कि साल 1995 से बीएसपी की सेवा से जुड़े आरडी कोरी पूर्व में मशीन शॉप, बीएसपी के अलॉटमेंट सेक्शन आदि विभागों में काम कर चुके हैं। विभागीय स्तर पर 9 सजा मिल चुकी थी। 10वीं सजा पीएचडी में दी गई और 4 मई को बर्खास्त कर दिया गया था। 7 जून को अपील भी खारिज कर दी गई है। इस बाबत आरडी कोरी का पक्ष जानने के लिए सूचनाजी.कॉम ने उनके फोन नंबर पर कई बार कॉल किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। आरडी कोरी का पक्ष आते ही खबर अपडेट की जाएगी।

पीएम तक चिट्ठी लिखते हैं कोरी

आरडी कोरी के बारे में भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिक बताते हैं कि लोगों के खिलाफ पीएम, सीएम, इस्पात मंत्री, राष्ट्रपति, एससी-एसटी आयोग में पत्र लिखने के लिए काफी चर्चित हैं। 100 से अधिक पत्र लिख चुके होंगे। सांसद, विधायक, गृहमंत्री, ईडी, जीएम तक के खिलाफ सोशल मीडिया में लिखने के लिए भी चर्चित हैं।

इस बार वह फंस गए। आरोप लगाया गया है कि वह ड्यूटी से गायब रहते थे। हस्ताक्षर करने के बाद तत्काल कार्यालय से निकल जाते थे। पूरा साक्ष्य सीसी टीवी कैमरा में कैद है।

बीएसपी ने लगाया है 4 लाख 82 हजार का जुर्माना

बीएसपी के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने आरडी कोरी के खिलाफ सेक्टर 4 स्थित बीएसपी अधिकारी के आवास में कब्जा करने पर कार्रवाई की थी। सड़क 15 स्थित आवास कब्जामुक्त कराया गया था। आवास सील किया गया। 4 लाख 82 हजार का जुर्माना तक लगा था।

बर्खास्तगी के बाद आरडी कोरी ने 4 मई को ये कहा था…

मैं भिलाई स्टील प्लांट के लिए समर्पित कर्मचारी हूं। प्रेम प्रकाश पांडेय के लिए चुनाव में मैने काम किया था। इसको लेकर कुछ लोगों को तकलीफ थी। मुझसे कुछ गलतियां हुई हैं। अधिकारियों के खिलाफ लिखा-पढ़ी की थी। यह मेरी गलती थी। इसे स्वीकार किया और एससी-एसटी थाना से रिपोर्ट वापस ले लिया था। माफी तक मांगा। विभाग प्रमुख केके यादव मेरी मदद करते रहे।

अच्छे इंसान हैं। थोड़ी मेरी गलती थी, लिखा-पढ़ी नहीं करेंगे। दोबारा अपील करूंगा। वाट्सएप ग्रुप ही खत्म कर दूंगा। श्रमिक नेता होने की वजह से ड्यूटी से कुछ छूट मिली थी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: महंगाई भत्ता 43.7% से बढ़कर 44.3%, केंद्रीय कर्मचारियों-अधिकारियों का DA बढ़ा 0.6%, मिलेगा बकाया एरियर
Next: Bhilai Club Governing Body Elections 2024-2026: भिलाई क्लब में 23 जून को मतदान, रात में आएगा रिजल्ट

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.