Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: सांसद विजय बघेल बोले-जरूरत पड़ी तो मैं खुद BSP के खिलाफ उतरूंगा सड़क पर, अमर परवानी भी दहाड़े
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: सांसद विजय बघेल बोले-जरूरत पड़ी तो मैं खुद BSP के खिलाफ उतरूंगा सड़क पर, अमर परवानी भी दहाड़े

14/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bhilai-Township-MP-Vijay-Baghel-said-BSP-cannot-harass-traders-Amar-Parwani-also-roared

– छत्तीसगढ चैंबर के प्रांतीय अध्यक्ष अमर परवानी ने संबोधित किया।
– लंबे समय से व्यापारियों की जायज मांगों के निराकरण के लिए प्रयास हो रहा।
– छत्तीसगढ चैंबर खुद सांसद के साथ दिल्ली जा कर संबंधित विभाग से चर्चा करेगा।
– महासचिव अजय भसीन, अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने व्यापारियों की मांगो को जायज ठहराया। सांसद से अनुरोध किया कि निराकरण कराएं।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल को सम्मानित कर भिलाई टाउनशिप के व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं का पिटारा खोला। भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन से नाराजगी खुलकर आई। सांसद ने यहां तक बोल दिया कि किसी को परेशान नहीं किया जा सकता है। अगर, जरूरत पड़ी तो मैं सड़क पर उतरूंगा।

स्टील सिटी चैंबर भिलाई की ओर से सलाहकार सदस्य रामकुमार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में व्यापारियों एवं सभी सामाजिक धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ओर से स्थानीय निवासियों की मूल समस्या लीज नवीकरण के निराकरण हेतु सांसद महोदय द्वारा किए गए प्रयासो विस्तृत जानकारी दी।

चेंबर के महासचिव अजय भसीन ने अपने उद्बबोधन में व्यापारियों की मांगो को जायज ठहराया और सांसद से अनुरोध किया कि समस्या का निराकरण आपके मार्गदर्शन में जरूर होगा।

कैट छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र दोशी ने कहा कि कैट राष्ट्रीय महामंत्री जिन्होंने वर्तमान में चांदनी चौक न्यू दिल्ली से बीजेपी के सांसद निर्वाचित हुए हैं, उनकी जानकारी में ये समस्या है, उनसे भी मदद मिलेगी।

– ज्ञानचंद जैन ने टाउनशिप के लीज का मुद्दा उठाया
स्टील सिटी चैंबर भिलाई के अध्यक्ष ज्ञानचंद जैन ने विजय बघेल सांसद दुर्ग से अनुरोध किया कि वे भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज से भी बात करें और नगर सेवा विभाग के अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर संस्था संगठनों को पत्र भेजकर राशि जमा करने का जो दबाव बनाया जा रहा है, उससे राहत दिलाएं।

प्रबंधन ने यदि इस विषय पर शहर के प्रभावित पद को विश्वास में नहीं लिया तो हो सकता है शहर में सभी संस्था संगठनों के द्वारा सामूहिक विरोध प्रदर्शन भी किया जा सकता है, जिसकी जवाबदारी भिलाई इस्पात संयंत्र के जिम्मेदार अधिकारियों की होगी।

– सांसद के साथ दिल्ली जाएंगे अमर परवानी
छत्तीसगढ चैंबर के प्रांतीय अध्यक्ष अमर परवानी ने कहा कि लंबे समय से व्यापारियों की जायज मांगों के निराकरण के लिए छत्तीसगढ चैंबर आपके साथ है। मैं खुद सांसद के साथ दिल्ली जा कर संबंधित विभाग से चर्चा कर हल निकालने की कोशिश करूंगा।

– बीएसपी किसी को तंज नहीं करेगा, जरूरत पड़ी तो मैं उतरूंगा सड़क पर
सांसद विजय बघेल ने कहा कि जो सम्मान आप लोग मुझे दे रहे हो, इसके वास्तविक हकदार आप लोग हो। मैं ये सम्मान आप लोग को समर्पित करता हूं। जो भी समस्या है, उससे में वाकिफ हूं, हमेशा आप लोगों के बीच खड़ा था और खड़ा रहूंगा। बीएसपी द्वारा किसी को तंग नही किया जाएगा, जब तक समस्या का उचित निराकरण नहीं हो जाता। अगर इसके लिए मुझे क्यों न सड़क पर उतरना पड़े।

– इन संस्थाओं ने सांसद का किया सम्मान
अतिथियों का स्वागत पुष्प कुछ से अग्रसेन जैन कल्याण समिति सेक्टर 6, मलयालम ग्रंथ शाला सेक्टर 6, मैत्री एजुकेशनल एवं कल्चरल संगठन रिसाली, सेंट थॉमस कॉलेज रूआबांधा, एमजीएम स्कूल सेक्टर 6, कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच सेक्टर 1, गुजराती समाज सेक्टर 4, पंजाबी भाईचारा अस्पताल सेक्टर, श्री दिगंबर जैन बाकलीवाल भवन सेक्टर 6, शंकर एजुकेशन सोसाइटी भिलाई, छत्तीसगढ़ ग्रंथालय सेक्टर 7, वैश्विक चर्च सेक्टर 6, व्यापारी संगठन रिसाली, मरोदा, सेक्टर 1 सेक्टर 2 सेक्टर 4 सेक्टर 5 सेक्टर 6 सेक्टर 7 हॉस्पिटल सेक्टर 10, न्यू सिविल सेंटर रेजिडेंट्स एसोसिएशन एवं सिविक सेंटर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी ने सांसद को सम्मानित किया।

– सम्मानित करने वालों में इनका भी नाम
पुरुषोत्तम टावरी व भागचंद जैन ने सभी अतिथियों का सम्मान गमछा पहना कर किया। स्टील सिटी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स भिलाई के पदाधिकारी ने एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट चैप्टर भिलाई के अध्यक्ष राहुल बत्रा एवं महासचिव अंकेश सिंह महावीर टाटिया, राकेश डोढी एवं अन्य पदाधिकारी ने अमर परवानी तथा मुख्य अतिथि विजय बघेल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंघल महासचिव स्टील सिटी चैंबर ने किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट: टाई-ब्रेकर में हीरापुर माणिक चंद ठाकुर इंस्टीट्यूट ने पिछली विजेता शांतिनगर विद्यामंदिर को 5-4 से हराया
Next: SAIL कर्मचारियों के बकाया एरियर, बोनस, ट्रांसफर पर प्रबंधन को कोर्ट में घसीटने की तैयारी, बोकारो की बारी

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.