Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Township: लीजधारियों को नगर निगम का नोटिस, बिना अनुमति निर्माण, रेगुलराइजेशन के लिए मांगा दस्तावेज
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीजधारियों को नगर निगम का नोटिस, बिना अनुमति निर्माण, रेगुलराइजेशन के लिए मांगा दस्तावेज

Azmat ali 28/12/2025 1 minute read
Bhilai Township Municipal Corporation issues Notice to Lease Holders Seeks Documents for Construction Without Permission and Regularization

भिलाई इस्पात संयंत्र के लीज आवासों में रहने वालों को नगर निगम का नोटिस, अवैध निर्माण पर कार्रवाई की चेतावनी।

  • नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद बीएसपी आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच हलचल देखी जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के आवासीय परिसरों में रहने वाले कई निवासियों को नगर पालिक निगम भिलाई की ओर से नोटिस जारी किया गया है। लीज पर मकान लेकर बिना अनुमति निर्माण कराने वालों को नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है।

सेक्टर 1 के करीब 100 लोगों को नोटिस दिया गया है। इसकी प्रति सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। नगर निगम भिलाई के आयुक्त राजीव पांडेय से सूचनाजी.कॉम ने इस नोटिस पर बात की। उनका कहना है कि निगम की ओर से नोटिस जारी किया जा रहा है। यह नोटिस निगम के भवन निर्माण अधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम 1956 एवं छत्तीसगढ़ भूमि विकास नियम 1984 के तहत जारी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों को नहीं मिलेगा बकाया एरियर, सभी प्लांट-खदान में 12 फरवरी को हड़ताल

नोटिस में कहा गया है कि भिलाई इस्पात संयंत्र से लीज पर प्राप्त भूमि पर सक्षम प्राधिकारी से भवन अनुज्ञा लिए बिना निर्माण किया गया है, जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। निगम को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, संबंधित आवासों में बिना अनुमति अतिरिक्त या संशोधित निर्माण किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Sector 1-9 Hospital: कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, कैंसर विभाग का निजीकरण, पर कर्मचारियों-अधिकारियों, घरवालों का इलाज होगा फ्री

नगर निगम ने नोटिस के माध्यम से संबंधित निवासियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समयावधि के भीतर अवैध निर्माण के प्रशमन (रेगुलराइजेशन) के लिए आवेदन प्रस्तुत करें। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची भी संलग्न की गई है, जिसमें लीज/स्वामित्व से जुड़े दस्तावेज, भवन मानचित्र, शपथ पत्र, क्षतिपूर्ति बंधपत्र, इंजीनियर का प्रमाण पत्र और निर्मित भवन के फोटोग्राफ शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: भड़का गुस्सा, प्रदेश भर में फूंक दिया मोदी, CM साय, अडानी, SAIL BSP प्रबंधन का पुतला

निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया, तो छत्तीसगढ़ नगरपालिक निगम अधिनियम की धारा 308 एवं संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: महंगाई की पटरी पर दौड़ी ट्रेनें! मोदी सरकार का रेल यात्रियों को नया झटका, सफर महंगा

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद बीएसपी आवासीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बीच हलचल देखी जा रही है। कई लोग नोटिस को लेकर जानकारी जुटाने और प्रक्रिया समझने में लगे हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में बदल गए रिपोर्टिंग हेड, डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह, डायरेक्टर कमर्शियल, DIC सीआर महापात्रा, आलोक वर्मा का बढ़ा पॉवर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आरडी बर्मन नाइट और बालीवुड की सुनहरी यादों से शाम सजेगी कला मंदिर में, 28 को परिवार संग आइए
Next: Bhilai Steel Plant: नगर निगम ने DIC को भेजा 1 अरब, 40 करोड़, 64 लाख बकाए का नोटिस, 30 दिन में जमा करें पैसा, वरना एक्शन

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.