Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारियों को बड़ा झटका, इंसेंटिव रिवार्ड में कटौती, ठेका बदलते ही कुशल मजदूर हुए अर्ध कुशल, Bokaro Steel Plant में मची अंधेर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारियों को बड़ा झटका, इंसेंटिव रिवार्ड में कटौती, ठेका बदलते ही कुशल मजदूर हुए अर्ध कुशल, Bokaro Steel Plant में मची अंधेर

20/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Big-blow-to-SAIL-employees-cut-in-incentive-reward-skilled-laborer-became-semi-skilled-as-soon-as-the-contract-changed-darkness-in-Bokaro-Steel-Plant
  • प्रबंधन को चेतावनी देते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा कि समय रहते जल्द से जल्द अपनी व्यवस्था में सुधार करें नहीं तो मजदूर अपने हक एवं अधिकार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए बाध्य होंगें।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के यातायात विभाग के स्टील स्टेशन एसएमएस में नियमित कर्मचारियों के साथ-साथ ठेका मजदूरों के ज्वलंत समस्याओं के मद्देनजर क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (एचएमएस) की मीटिंग एससी. कुम्भकार की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग को संबोधित करते हुए संघ के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रबंधन उत्पादन लक्ष्य क्षमता से अधिक बढ़ाकर नियमित कर्मचारियों के इन्सेंटिव रिवार्ड में कटौती कर रही है। मजदूरों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मजदूरों का आक्रोश कभी भी भयावह रूप ले सकता है।

ये खबर भी पढ़ें:  अबकी बरस मिलेगा 39 माह का बकाया एरियर या पूरा बोनस…या आधा-आधा

ठेका मजदूरों की समस्याओ पर बोलते हुए राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिस प्रकार की अंधेर प्रशासन यातायात विभाग में है। शायद हीं किसी विभाग में होगा। पूर्व के कॉन्ट्रैक्ट में जो ठेका मजदूर कुशल कामगार के रूप में कार्य कर रहे थे, वर्तमान कॉन्ट्रैक्ट में उन्हीं मजदूरों को अर्ध कुशल कामगार बनाकर उनका शोषण किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bokaro General Hospital में खुलेगी अमृत फॉर्मेसी, एमओयू साइन, एमआरपी से 30% कम दाम पर मिलेगी दवाइयां

यातायात विभाग में गंगा उल्टी दिशा मे बहती है। मिनिमम वेज की भी हालत दयनीय है। एक तो भवन निर्माण का मिनिमम वेज उसमें भी लूट खसोट, भ्रष्टाचार चरम पर है। फाइनल का पैसा जबरन वसूला जाता है। सुरक्षा समान,रेनकोट की तो कोई व्यवस्था हीं नहीं है। ग्रुप इंश्योरेंस पर प्रबंधन सैकड़ों वादे कर चुकी है, पर हकीकत में सिर्फ शोषण। सेल के सभी इकाइयों में ग्रेच्युटी की व्यवस्था है, मगर सर्वोत्तम उत्पादन के बावजूद बोकारो के ठेका मजदूर ग्रेच्युटी समेत अन्य भत्ते के लिए आज भी लालायित हैं।

ये खबर भी पढ़ें:BSP कर्मी ने दो दिन पहले मां, पत्नी और एक साल की बच्ची को भेजा गांव, आज घर में हो गया हादसा, बची जान

अन्त में श्री सिंह ने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते जल्द से जल्द अपनी व्यवस्था में सुधार करें नहीं तो मजदूर अपने हक एवं अधिकार की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए बाध्य होंगें। मीटिंग को राजेंद्र सिंह के अलाला आरके.सिंह, रमेश राय, चन्द्र प्रकाश, पीके.देव, एसएन सिंह, पंकज कुमार, आरएल लाल, अशोक कुमार चौधरी, ऐनुल, बीएन राय, मो.इम्तियाज, सुरेश,मनोज कुमार, मो याक़ूब, विभुती महतो आदि ने सम्बोधित किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अबकी बरस मिलेगा 39 माह का बकाया एरियर या पूरा बोनस…या आधा-आधा
Next: केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर DA, HRA से छत्तीसगढ़ के कार्मिक खुश, CM भूपेश बघेल को पहनाया फूलों का हार

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.