Skip to content
30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG BREAKING : दुर्ग के हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी को मिला नया कुलपति, जानें कौन बना नया VC
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BIG BREAKING : दुर्ग के हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी को मिला नया कुलपति, जानें कौन बना नया VC

13/09/2024 1 minute read
BIG-BREAKING-Durgs-Hemchand-Yadav-University-gets-new-Vice-Chancellor-know-who-has-become-the-new-VC

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के एजुकेशन हब (Education Hub) दुर्ग से एक महत्वपूर्ण खबर आ रही है। यहां के शासकीय हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी (Government Hemchand Yadav University) से बड़े प्रशासनिक फेरबदल की जानकारी मिल रही है। हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी में कुलपति बदल गया है। नए कुलपति ने पदभार ग्रहण कर लिया है। यूनिवर्सिटी में कुलपति का पदभार ग्रहण करने वाले कौन है, जिसे यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, आइए जानते है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : छत्तीसगढ़ के हर जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेंगे दिग्गज नेताओं से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता

दुर्ग संभाग के कमिश्नर सत्यनारायण राठौर ने 13 सितंबर दिन शुक्रवार को शासकीय हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग यूनिवर्सिटी) के नए कुलपति के तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है। संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे रायपुर नाका स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचकर कुलपति का पदभार ग्रहण किया।

ये खबर भी पढ़ें: ‘तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ मनाकर सीधे दुर्ग आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानें पूरा शेड्यूल

गौरतलब है कि हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ.अरुणा पल्टा का कार्यकाल कुलपति के तौर पर 12 सितंबर 2024 को समाप्त हो गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ के राजभवन से जारी आदेश के अनुसार नए कुलपति के तौर पर दुर्ग संभाग के कमिश्नर सत्यनारायण राठौर को यूनिवर्सिटी के VC की जिम्मेदारी सौंपा गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking : भिलाई DPS का मामला फिर उछला, ‘दो डॉक्टर्स की रिपोर्ट में बच्ची के निजी अंगों में चोट के निशान, फिर भी दबा रही पुलिस’

इस मौके पर हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार भूपेन्द्र कुलदीप के अलावा यूनिवर्सिटी प्रशासन के अन्य अफसर मौजूद रहे। नए कुलपति सत्यनारायण राठौर के यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचने पर रजिस्ट्रार भूपेन्द्र कुलदीप ने यूनिवर्सिटी परिवार की ओर से पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
कुलपति का पदभार ग्रहण करने के बाद दुर्ग संभाग के कमिश्नर सत्यनारायण राठौर ने यूनिवर्सिटी के कुलसचिव और अन्य प्रशासनिक अफसरों से रू-ब-रू हुए। साथ ही उन्होंने अफसरों से यूनिवर्सिटी की गतिविधियों पर चर्चा भी की।

ये खबर भी पढ़ें: MLA और नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध, हाथों में मशाल लेकर निकले युवा कांग्रेसी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंगल विंडो सिस्टम से जुड़े गवर्नमेंट के 16 डिपार्टमेंट, जानें जरूरी बातें
Next: BIG BREAKING : CM-SP कॉन्फ्रेंस में गृहमंत्री की अनुपस्थिति पर विपक्ष का तंज, कांग्रेस ने कहा मुख्यमंत्री का मंत्रियों से तालमेल नहीं

Related Stories

Breaking News 3 officers Including a DGM Suspended Over Unsafe Work ED Works Takes Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

Azmat ali 30/09/2026
Congratulations Bhilai Steel Plant Employees are Receiving a Gift
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बधाई हो…भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को मिल रहा गिफ्ट

Azmat ali 30/09/2026
Protest in Rourkela ahead of SAIL Bonus Meeting Anger Erupts Over 39 Months of Arrears See Photo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus मीटिंग से पहले 39 कर्मचारी अर्धनग्न, 39 माह के बकाया एरियर पर फूटा गुस्सा, देखें फोटो

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

Breaking News 3 officers Including a DGM Suspended Over Unsafe Work ED Works Takes Action
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: DGM समेत 3 BSP अधिकारी सस्पेंड, ED वर्क्स का चला चाबुक, सेफ्टी की धज्जियां उड़ाने पर एक्शन

Azmat ali 30/09/2026
Congratulations Bhilai Steel Plant Employees are Receiving a Gift
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बधाई हो…भिलाई स्टील प्लांट के कार्मिकों को मिल रहा गिफ्ट

Azmat ali 30/09/2026
Protest in Rourkela ahead of SAIL Bonus Meeting Anger Erupts Over 39 Months of Arrears See Photo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus मीटिंग से पहले 39 कर्मचारी अर्धनग्न, 39 माह के बकाया एरियर पर फूटा गुस्सा, देखें फोटो

Azmat ali 30/09/2026
A musical evening was organised at the BSP OA Building on the birth anniversary of Bharat Ratna Lata Mangeshkar
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत रत्न लता मंगेशकर की जयंती पर बीएसपी ओए बिल्डिंग में सजी गीतों की महफिल

Azmat ali 29/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.