Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: सावधान…BSP रेल मिल, मर्चेंट मिल, BRM, RCL, SMS-3 की तरफ तेंदुआ के पैरों के निशान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सावधान…BSP रेल मिल, मर्चेंट मिल, BRM, RCL, SMS-3 की तरफ तेंदुआ के पैरों के निशान

29/01/2025 (Last updated: 30/01/2025) 1 minute read
Leopard pug mark towards Bhilai Steel Plant Rail Mill, Merchant Mill, BRM, RCL, SMS-3

छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और सीआईएसएफ की टीम पूरी एरिया का मौका-मुआयना कर रही है। इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह भी मौके पर पहुंचे।

  • भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल, मर्चेंट मिल, बीआरएम, आरसीएल, एसएमएस-3 के कार्मिक अलर्ट हो जाएं। तेंदुआ दिखे तो तत्काल प्रबंधन को खबर दें।

अज़मत अली, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी और अधिकारियों को तेंदुआ ने बेचैन कर दिया है। हर कोई दहशत में है। ड्यूटी पर पहुंचे कार्मिकों का दिल-ओ-दिमाग तेंदुआ खराब कर रखा है। दो दिन से प्लांट के अंदर तेंदुआ है।

अब इसका पग मार्क यानी पैरों का निशान रेल मिल से होते हुए मर्चेंट मिल की तरफ देखे गए हैं। इससे स्पष्ट होता है कि तेंदुआ का रुख मर्चेंट, बीआरएम, आरसीएल और एसएमएस-3 की तरफ है। फिलहाल, रेल मिल में ही इसकी घेराबंदी की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: EPFO NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि का भिलाई में खोलिए कार्यालय, हजारों कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा, सांसद बघेल ये बोले

Big Breaking News: Be careful…Leopard's pug mark towards BSP Rail Mill, Merchant Mill, BRM, RCL, SMS-3
फोटो खींचने वाला कर्मचारी शेखर मात्र 30-35 फीट दूर वेल्डिंग कर रहा था, उन्हें सेकंड शिफ्ट में बुलाया गया है। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी की।

स्टॉक यार्ड में पग मार्क दिखा है। ताजा निशान को आधार बनाकर वन विभाग की टीम ने एरिया को घेर दिया है। आशंका जताई जा रही है कि स्टॉक यार्ड में ही कहीं छुपा हो सकता है। दिन में बाहर नहीं निकल रहा है। बीती रात रेल मिल में बैठा दिखा था। इसकी तस्वीर सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। कार्मिकों में दहशत का माहौल है।

ये खबर भी पढ़ें: Employees Pension Scheme 1995: पेंशनर्स क्यों बोले-न्यायालय का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं ईपीएस 95 पेंशन पर, पढ़िए

फोटो खींचने वाला कर्मचारी शेखर मात्र 30-35 फीट दूर वेल्डिंग कर रहा था, उन्हें सेकंड शिफ्ट में बुलाया गया है। ठीक सामने मर्चेंट मिल का स्टॉक यार्ड है। स्टॉक यार्ड की तरफ भी पैरों के निशान दिखे हैं।

छत्तीसगढ़ फॉरेस्ट डिपार्टमेंट और सीआईएसएफ की टीम पूरी एरिया का मौका-मुआयना कर रही है। इस दौरान इंटक महासचिव वंश बहादुर सिंह, वरिष्ठ सचिव रमन मूर्ति, सचिव आरिफ मंजर भी उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: पुरानी पेंशन योजना: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों की अटक रही पेंशन, जानिए कारण

 बताया जा रहा है कि रेल मिल की सड़क को तेंदुआ ने पार किया और मर्चेंट मिल के स्टॉक यार्ड की तरफ गया। वहां तक पैरों के निशान देखे गए हैं। इसके बाद आगे कुछ दूर तक पानी है। यही रास्ता रेलवे लाइन होते हुए एसएमएस 3 तक जाता है। बीआरएम एरिया है। जहां परसो देखा गया था। मर्चेंट मिल और लॉग रेल मिल के बीचों के रास्ते पर सन्नाटा रहता है, जिसकी वजह से तेंदुआ यहां आराम से टहलते हुए देखा गया।
ये खबर भी पढ़ें: नीतीश और नायडू की राह पर चलने को तड़प रहे ईपीएस 95 पेंशनभोगी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल में बैठा तेंदुआ, वन विभाग की घेराबंदी, मचा हड़कंप
Next: प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ से 12 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत, VIP कल्चर पर उठे सवाल, सेना बुलाने की मांग

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.