Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर-9 अस्पताल को बिकने से बचाओ: संयुक्त ट्रेड यूनियन मैदान में, रिटेंशन, लाइसेंस पर बनी रणनीति
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर-9 अस्पताल को बिकने से बचाओ: संयुक्त ट्रेड यूनियन मैदान में, रिटेंशन, लाइसेंस पर बनी रणनीति

Azmat ali 15/06/2026 1 minute read
Joint Trade Union Meeting held to Save Sector-9 Hospital From Sale

इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, एक्टू, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधियों ने नीतियों का विरोध किया है।

  • संयुक्त ट्रेड यूनियन ने प्रबंधन से मांग की कि रिटेंशन एवं लाइसेंस की सुविधाओं को पूर्ववत जारी रखा जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संयुक्त ट्रेड यूनियन भिलाई की बैठक इंटक कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें भिलाई इस्पात संयंत्र के पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र (सेक्टर-9 अस्पताल) के संभावित निजीकरण के मुद्दे पर गंभीर चर्चा की गई।

सेल प्रबंधन द्वारा निजीकरण की दिशा में विभिन्न निजी कंपनियों से सर्वेक्षण एवं अन्य प्रक्रियाएं प्रारंभ की जा रही हैं। संयुक्त ट्रेड यूनियन ने इसका कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सेक्टर-9 अस्पताल कभी मध्य प्रदेश के सबसे उत्कृष्ट अस्पतालों में गिना जाता था, लेकिन प्रबंधन की गलत नीतियों एवं डॉक्टरों तथा चिकित्सा स्टाफ की लगातार कमी के कारण इसकी सुविधाओं में गिरावट आई है।

संयुक्त ट्रेड यूनियन ने कहा कि आज भी यह अस्पताल सेल के सेवानिवृत्त निदेशकों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवारों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्रदान कर रहा है। इसलिए अस्पताल के निजीकरण की प्रक्रिया तत्काल बंद की जाए तथा डॉक्टरों, नर्सों एवं अन्य चिकित्सा कर्मचारियों की भर्ती कर सुविधाओं का विस्तार किया जाए, जिससे वर्तमान, भूतपूर्व एवं भविष्य के कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलती रहें। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में संयुक्त ट्रेड यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सेक्टर-9 अस्पताल के निदेशक (स्वास्थ्य एवं सेवाएं) को ज्ञापन सौंपेगा तथा विस्तृत चर्चा करेगा।

बीएसपी आवास आवंटन में रिटेंशन एवं लाइसेंस सुविधा पुनः प्रारंभ करने की मांग

बैठक में भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों के आवास संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। संयुक्त ट्रेड यूनियन ने कहा कि कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए रिटेंशन एवं लाइसेंस के आधार पर आवास आवंटन की सुविधा उपलब्ध थी, जिसे वर्तमान में बंद कर दिया गया है।

कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त

यूनियन ने आरोप लगाया कि रिटेंशन का किराया अत्यधिक बढ़ा दिया गया है तथा लाइसेंस पर रह रहे कर्मचारियों के आवासों का नवीनीकरण भी नहीं किया जा रहा है। साथ ही नए आवेदकों को लाइसेंस के आधार पर आवास आवंटन भी बंद कर दिया गया है, जिससे कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है।

जानिए कौन-कौन यूनियनें शामिल रहीं

संयुक्त ट्रेड यूनियन ने प्रबंधन से मांग की कि रिटेंशन एवं लाइसेंस की सुविधाओं को पूर्ववत जारी रखा जाए। अन्यथा यूनियन को कर्मचारियों के हित में आंदोलन एवं प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बैठक में इंटक, सीटू, एटक, एचएमएस, एक्टू, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के पूर्व अफसर सीनियर फैकल्टी सत्यवान नायक राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट 5-एस आलेख के लिए सम्मानित
Next: SAIL RSP: स्पेशल प्लेट प्लांट से बढ़ी भारत की सैन्य ताकत, 300 करोड़ से अधिक का कारोबार, बख्तरबंद वाहन में भी यहीं का स्टील

Related Stories

Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
BSP Coke Oven Accident BMS Alleges Negligence by Operating Authority and Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कोक ओवन हादसे पर बीएमएस ने कहा-ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही

Azmat ali 15/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
BSP Coke Oven Accident BMS Alleges Negligence by Operating Authority and Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कोक ओवन हादसे पर बीएमएस ने कहा-ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही

Azmat ali 15/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
EPS 95 Higher Pension EPFO __Faces Embarrassment in Court once Again
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension: एक बार फिर EPFO की कोर्ट में किरकिरी, फंड पर कोर्ट ने गिनाई लाडली बहना संग केंद्र-राज्य की योजनाए

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.