Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL RSP: स्पेशल प्लेट प्लांट से बढ़ी भारत की सैन्य ताकत, 300 करोड़ से अधिक का कारोबार, बख्तरबंद वाहन में भी यहीं का स्टील
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP: स्पेशल प्लेट प्लांट से बढ़ी भारत की सैन्य ताकत, 300 करोड़ से अधिक का कारोबार, बख्तरबंद वाहन में भी यहीं का स्टील

Azmat ali 15/06/2026 1 minute read
SAIL RSP Special Plate Plant Boosts Indias Military Might Business Volume Exceeds 300 Crore

राउरकेला स्टील प्लांट की बड़ी उपलब्धि, रक्षा क्षेत्र के लिए विकसित की 4 मिमी आर्मर ग्रेड प्लेट। स्पेशल प्लेट प्लांट रक्षा क्षेत्र की रीढ़।

  • SAIL RSP के स्पेशल प्लेट से स्वदेशी आर्मर, नेवल ग्रेड स्टील से आत्मनिर्भरता को मिला बल।
  • आत्मनिर्भर भारत को मजबूती: राउरकेला से रक्षा क्षेत्र को मिल रही अत्याधुनिक आर्मर स्टील।
  • INS विक्रांत से अग्नि मिसाइल तक, SAIL की स्टील से मजबूत हो रही देश की सुरक्षा।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के राउरकेला स्टील प्लांट (RSP) की स्पेशल प्लेट प्लांट (SPP) भारत के रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह अत्याधुनिक इकाई रक्षा, नौसेना और अनुसंधान संस्थानों के लिए आर्मर ग्रेड तथा क्वेंच्ड एंड टेम्पर्ड (Q&T) स्टील प्लेटों का उत्पादन करती है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान स्पेशल प्लेट प्लांट ने अपने विशेष उत्पादों की बिक्री से 300 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित किया। इसी अवधि में प्लांट ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मेडक के लिए 4 मिमी 2 PIE आर्मर ग्रेड प्लेट का सफलतापूर्वक विकास और आपूर्ति कर अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया।

1969 से रक्षा क्षेत्र की मजबूत साथी

वर्ष 1969 में स्थापित इस प्लांट का भारतीय रक्षा बलों और नौसेना को उच्च गुणवत्ता वाली स्टील प्लेटें उपलब्ध कराने का गौरवशाली इतिहास रहा है। हाल के वर्षों में नए क्वेंचिंग एंड टेम्परिंग (Q&T) फर्नेस और अतिरिक्त हीट ट्रीटमेंट लाइन की स्थापना के बाद इसकी उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अब प्लांट की मासिक उत्पादन क्षमता 250 टन से बढ़कर 1,250 टन हो गई है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिल रहा बल
स्पेशल प्लेट प्लांट देश के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मजबूती प्रदान करते हुए रक्षा और अनुसंधान संगठनों की जरूरतों को पूरा कर रही है। प्लांट ने वर्षों से कई प्रतिष्ठित स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं के लिए स्टील की आपूर्ति की है, जिनमें INS Vikrant, INS Kamorta और INS Taragiri जैसे महत्वपूर्ण नौसैनिक पोत शामिल हैं।

बख्तरबंद वाहनों के लिए भी आपूर्ति
SPP ने हेवी व्हीकल्स फैक्ट्री और ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मेडक को बख्तरबंद वाहनों के निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में स्पेड ग्रेड और जैकल ग्रेड स्टील प्लेटों की आपूर्ति की है। वहीं, व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर को एंटी-माइन प्रोटेक्टेड वाहनों के लिए जैकल ग्रेड प्लेटें उपलब्ध कराई गई हैं।

इसके अलावा प्लांट ने अग्नि मिसाइल कार्यक्रम के लिए Mishr Dhatu Nigam Limited को विशेष स्टील प्लेटें उपलब्ध कराई हैं। रक्षा धातुकर्म अनुसंधान प्रयोगशाला (DMRL) के मार्गदर्शन में DMR-249A, DMR-249B और DMR-301 जैसे नेवल ग्रेड स्टील का भी सफल उत्पादन और आपूर्ति की गई है।

राष्ट्रीय सुरक्षा में अहम योगदान

ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों और भारतीय नौसेना के लिए हीट-ट्रीटेड आर्मर ग्रेड स्टील प्लेटों के उत्पादन में अग्रणी स्पेशल प्लेट प्लांट आज भी रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूत करने में जुटी हुई है। उन्नत तकनीक, उत्कृष्ट गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता के दम पर यह इकाई देश की रक्षा तैयारियों और राष्ट्रीय सुरक्षा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर-9 अस्पताल को बिकने से बचाओ: संयुक्त ट्रेड यूनियन मैदान में, रिटेंशन, लाइसेंस पर बनी रणनीति
Next: बोकारो स्टील प्लांट की 15 टीमों ने काशी में मनवाया लोहा, 8 टीमों को पार एक्सीलेंस, 5 को एक्सीलेंस, 2 को Distinguished Award

Related Stories

Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
BSP Coke Oven Accident BMS Alleges Negligence by Operating Authority and Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कोक ओवन हादसे पर बीएमएस ने कहा-ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही

Azmat ali 15/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
BSP Coke Oven Accident BMS Alleges Negligence by Operating Authority and Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कोक ओवन हादसे पर बीएमएस ने कहा-ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही

Azmat ali 15/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
EPS 95 Higher Pension EPFO __Faces Embarrassment in Court once Again
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension: एक बार फिर EPFO की कोर्ट में किरकिरी, फंड पर कोर्ट ने गिनाई लाडली बहना संग केंद्र-राज्य की योजनाए

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.