Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट की 15 टीमों ने काशी में मनवाया लोहा, 8 टीमों को पार एक्सीलेंस, 5 को एक्सीलेंस, 2 को Distinguished Award
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट की 15 टीमों ने काशी में मनवाया लोहा, 8 टीमों को पार एक्सीलेंस, 5 को एक्सीलेंस, 2 को Distinguished Award

Azmat ali 15/06/2026 1 minute read
8 Teams from Bokaro Steel Plant Received the Par Excellence 5 Excellence and 2 Distinguished Award

5एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में गुणवत्ता प्रबंधन, नवाचार एवं सतत सुधार की संस्कृति को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।

  • 5एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में बीएसएल की टीमों ने लहराया परचम।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। वाराणसी में क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) द्वारा आयोजित 5एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में शामिल बीएसएल की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए हैं। इस दो दिवसीय अधिवेशन में देश के विभिन्न उद्योगों एवं संस्थानों की टीमों ने भाग लिया।

5एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में सेल-बोकारो स्टील प्लांट की कुल 15 टीमों ने भाग लिया और नवाचार से जुड़े अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन टीमों ने गुणवत्ता सुधार, कार्यकुशलता वृद्धि, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता से जुड़े विषयों पर अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए जिसके आधार पर बीएसएल की आठ टीमों को पार एक्सीलेंस, पाँच टीमों को एक्सीलेंस तथा दो टीमों को डिस्टिंगुइशड पुरस्कार प्राप्त हुए।

पार एक्सीलेंस पुरस्कार जीतने वाली टीमों में पावर इंजीनियरिंग ब्रिगेड विभाग की टीम जिज्ञासा, ईटीएल विभाग की टीम शक्ति, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग की टीम क्षितिज एवं जज़्बा, सीओ एंड सीसी विभाग की टीम प्रगति, ड्रीम और परिवर्तन तथा ट्रैफिक विभाग की टीम सृजन ज्योति शामिल हैं।

एक्सीलेंस पुरस्कार जीतने वाली टीमों में हॉट स्ट्रिप मिल विभाग की टीम रेडियन्स, कोल्ड रोलिंग मिल -3 की टीम सक्षम एवं स्पार्क, डिस्ट्रिब्यूशन नेटवर्क विभाग की टीम ग्रीन पावर तथा चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाएँ विभाग की टीम तेज शामिल हैं। इसके अलावा बीएसएल के सीआरएम-1 एंड 2 की टीम सुचिता तथा सीओ एंड सीसी विभाग की टीम उत्कल ने भी डिस्टिंगुइशड पुरस्कार प्राप्त किए।

उल्लेखनीय है कि 5एस के 12वें राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन के दौरान गुणवत्ता प्रबंधन, नवाचार एवं सतत सुधार की संस्कृति को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। प्रतिभागियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के माध्यम से संगठनात्मक विकास एवं कार्यस्थल उत्कृष्टता की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL RSP: स्पेशल प्लेट प्लांट से बढ़ी भारत की सैन्य ताकत, 300 करोड़ से अधिक का कारोबार, बख्तरबंद वाहन में भी यहीं का स्टील
Next: SAIL Strike: किरीबुरु, मेघाहतुबुरु, गुआ, चिरिया खदान में हड़ताल से प्रोडक्शन ठप, बायोमेट्रिक पर गुस्सा, 2 दौर की वार्ता विफल, तीसरी शुरू

Related Stories

Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
BSP Coke Oven Accident BMS Alleges Negligence by Operating Authority and Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कोक ओवन हादसे पर बीएमएस ने कहा-ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही

Azmat ali 15/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant BAKS agitation begins September 21 General Secretary Hariom announces hunger strike
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant BAKS: 21 से कर्मी बांधेंगे काली पट्टी, 1 अक्टूबर तक सभी HOD का घेराव, 27 को आमसभा, अंत में आमरण अनशन पर बैठेंगे हरिओम

Azmat ali 15/09/2026
BSP Coke Oven Accident BMS Alleges Negligence by Operating Authority and Contractor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी कोक ओवन हादसे पर बीएमएस ने कहा-ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदार की लापरवाही

Azmat ali 15/09/2026
IISCO Steel Plant Union Election NJCS Member Vidyasagar Giri AITUC Exposes BMS Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
EPS 95 Higher Pension EPFO __Faces Embarrassment in Court once Again
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 Higher Pension: एक बार फिर EPFO की कोर्ट में किरकिरी, फंड पर कोर्ट ने गिनाई लाडली बहना संग केंद्र-राज्य की योजनाए

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.