Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण हादसा, मजदूर ने तड़पकर तोड़ा दम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण हादसा, मजदूर ने तड़पकर तोड़ा दम

Azmat ali 15/11/2025 (Last updated: 15/11/2025) 1 minute read
Big Breaking News Horrific Accident in Bhilai Steel Plant, Worker Dies

बीएसपी के एसएमएस 2 में प्रोजेक्ट बिल्डिंग निर्माण कार्य के दौरान हादसा। मेकॉन कंपनी के अधीन निर्माण कार्य चल रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के भिलाई स्टील प्लांट में भीषण हादसा हो गया है। मजदूर की तड़प कर मौत हो गई है। खून से लथपथ लाश को सेक्टर 9 हॉस्पिटल की मरच्यूरी में रखा गया है।

बीएसपी के एसएमएस 2 में प्रोजेक्ट बिल्डिंग बन रही है। यहां मेकॉन कंपनी के अधीन निर्माण कार्य चल रहा है। पेटी ठेकेदार एम मोहन के अधीन 43 वर्षीय देवेंद्र चंद्राकर काम कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि कंस्ट्रक्शन के लिए एक ट्रॉली लगाई गई थी, जो सामान ऊपर पहुंचाता है। इसी बेंच पर मजदूर ने अपना सेफ्टी हार्नेस फंसा दिया गया था। स्ट्रक्चर टूटते ही मजदूर भी नीचे आ गया। जमीन पर गिरकर मौत हो गई।  ऊपरी मंजिल तक ईट ले जाने वाले स्ट्रक्चर टूटने से हादसा हुआ।इसकी चपेट में आने से मजदूर को गहरी चोट लगी।

मुंह से खून आया। सिर में गहरी चोट लगी। मरोदा के शंकर पारा निवासी मजदूर को जख्मी हालत में मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया, जहां सांस चल रह थी। अचानक से तबीयत बिगड़ती गई और तड़पकर दम तोड़ दिया। हादसे को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। वहीं, यह भी चर्चा  है कि SMS 2 के कन्वर्टर के पास निर्माणाधीन बिल्डिंग से एक कर्मी नीचे गिर गया, जिसकी मौत हो गई है। उच्चाधिकारी हादसे की खबर लगते ही घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

सेल के भिलाई स्टील प्लांट में लगातार हो रहे हादसे की वजह से हड़कंप मचा हुआ है। खामियों को सुधारने की जरूरत है। कार्य के दौरान लापरवाही बरतने की वजह से आयेदिन हादसे हो रहे हैं। उच्च प्रबंधन को भी ध्यान देने की जरूरत है। हादसे को छुपाने के लिए मैनेज करने की संस्कृति के बजाय लापरवाही पर लगाम लगाने को बढ़ावा देना होगा। इससे निश्चित रूप से हादसे रुकेंगे और मजदूरों की जान जाने से बचेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीटू ने एचआरडी और टाउनशिप में इन नेताओं को दी कमान
Next: BSP SMS 2 Accident Update: आश्रित की अनुकंपा नियुक्त पर ये बड़ी खबर

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.