Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सीटू ने एचआरडी और टाउनशिप में इन नेताओं को दी कमान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीटू ने एचआरडी और टाउनशिप में इन नेताओं को दी कमान

Azmat ali 15/11/2025 (Last updated: 15/11/2025)
CITU Gave Command to these Leaders in HRD and Township

आगामी 3 वर्षों के लिए विभागीय समिति में एमएल वर्मा, सुधाकर यादव, मनीष कुमार, अजय कुमार तिवारी, नीतू सिंह चुने गए।

  • नॉन वर्क्स जोनल के सहायक सचिव ओपी शर्मा ने 3 वर्ष के कामकाज की रिपोर्ट प्रस्तुत की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू भिलाई के नॉन वर्क्स जोन का विभागीय सम्मेलन संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य रूप से यूनियन के उपाध्यक्ष संतोष कुमार प्रुष्टि, डीवीएस रेड्डी, महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी, सहायक महासचिव टी जोगा राव उपस्थित थे। सम्मेलन की शुरुआत में दिवंगत साथियों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।

एचआरडी के संयोजक बने एमएल वर्मा, उप संयोजक सुधाकर यादव

नॉन वर्क्स जोन के जोनल सचिव लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ने एचआरडी में 3 वर्षों में किए गए कामकाज की समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर साथियों ने चर्चा करने के बाद रिपोर्ट को पारित कर दिया।

आगामी 3 वर्षों के लिए विभागीय समिति हेतु पांच सदस्यों का प्रस्ताव रखा गया, जिसमें एमएल वर्मा, सुधाकर यादव, मनीष कुमार, अजय कुमार तिवारी, नीतू सिंग शामिल थे। जिसे उपस्थित साथियों ने सर्वसम्मति से चुन लिया, उसके पश्चात संयोजक पद हेतु एम एल वर्मा एवं उप संयोजक पद हेतु सुधाकर यादव के नाम का प्रस्ताव रखा गया। उपस्थित साथियों ने इन्हें भी सर्वसम्मति से चुन लिया।

टाउनशिप के संयोजक बने आरके प्रसाद, उप संयोजक ओपी शर्मा

नॉन वर्क्स जोनल के सहायक सचिव ओपी शर्मा ने 3 वर्ष के कामकाज की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिस पर साथियों ने चर्चा किया। रिपोर्ट को पारित कर दिया। तत्पश्चात आगामी 3 वर्षों के लिए विभागीय समिति हेतु पांच सदस्यों के नाम का प्रस्ताव रखा गया। इस पर कर्मचारियों से राय पूछी गई, साथियों ने सर्वसम्मति से प्रस्तावित सभी को चुन लिया।

विभागीय समिति में आरके प्रसाद, ओपी शर्मा, नितिन कश्यप, भूपत बोरकर, पुरुषोत्तम शामिल है। उसके बाद विभागीय समिति के संयोजक हेतु आरके प्रसाद एवं उपसंयोजक पद हेतु ओपी शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा गया। कर्मचारियों ने ध्वनि मत से इन दोनों सदस्यों को भी चुन लिया। सम्मेलन के अंत में जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी एवं टी जोगा राव नई समिति को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: एसपी 3 से बड़ी खबर, अब गैस फ्लो और लो प्रेशर का झंझट होगा खत्म
Next: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण हादसा, मजदूर ने तड़पकर तोड़ा दम

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.