Big Breaking: छत्तीसगढ़ BJP के नए अध्यक्ष बने सिंहदेव

– निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बन चुके है उप मुख्यमंत्री
– सिंहदेव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा लोकसभा चुनाव

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। इस वक्त छत्तीसगढ़ से बड़ी राजनैतिक खबर आ रही है। प्रदेश में सत्तासीन दल ने अपने मुखिया को बदल दिया है। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी (CG BJP) ने राज्य में प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया है। इस बार पार्टी ने एक नव निर्वाचित विधायक को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।

Rajat Dikshit

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी में किरण सिंह देव नए अध्यक्ष होंगे। वे बीते दिनों हुए विधानसभा चुनाव में बस्तर मुख्यालय की जगदलपुर सीट से विधायक बने है।

Vansh Bahadur

आगामी चार महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने सामान्य वर्ग से आने वाले किरण सिंह देव को प्रदेश की कमान सौंप दी है।

Janta Mazdoor Sangh Bokaro

इस बड़ी संगठनात्मक नियुक्ति पत्र में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आदेश जारी किया। इसमें लिखा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा ने किरण सिंह देव विधायक को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जारी आदेश में आगे लिखा गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

गौरतलब है कि बीते दिनों प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला है। 54 विधायक के साथ जीतने वाले बीजेपी ने निर्वमान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को राज्य का उप मुख्यमंत्री बना दिया था। अरुण साव बीते विधानसभा चुनाव में बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले मुंगेली जिले की लोरमी सीट से एमएलए निर्वाचित हुए हैं।

इसके साथ ही वे बिलासपुर लोकसभा के सांसद भी है। प्रदेश में उप मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उनका सांगठनिक पद से हटना तय हो चुका था।

इसकी आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा की जा रही थी। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने आज किरण सिंह देव के तौर पर नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।