Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • वित्तीय वर्ष 2023-24 के Advance Tax को लेकर आयकर विभाग का बड़ा फैसला, 15 मार्च की तारीख खास
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

वित्तीय वर्ष 2023-24 के Advance Tax को लेकर आयकर विभाग का बड़ा फैसला, 15 मार्च की तारीख खास

10/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2024-03-10-at-16.40.11

– आयकर विभाग वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अग्रिम कर ई-अभियान के लिए ई-अभियान चलाएगा
– 15 मार्च 2024 को या उससे पहले अपने देय अग्रिम कर (Advance Tax Payable) की गणना और जमा कर सकते हैं
– ई-अभियान के माध्यम से, महत्वपूर्ण वित्तीय लेनदेन करने वाले व्यक्तियों/संस्थाओं को ईमेल/एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आयकर विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान व्यक्तियों, संस्थाओं द्वारा किए गए विशिष्ट वित्तीय लेनदेन पर कुछ जानकारी प्राप्त हुई है।
चालू वित्तीय वर्ष के दौरान अब तक भुगतान किए गए करों के विश्लेषण के आधार पर, विभाग ने ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं की पहचान की है, जहां वित्तीय वर्ष 2023-24 (मूल्‍यांकन वर्ष 2024-25) के लिए करों का भुगतान उक्त अवधि के दौरान संबंधित व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा किए गए वित्तीय लेनदेन के अनुरूप नहीं है।
इसलिए, करदाता सेवा पहल के एक कार्य के रूप में, विभाग एक ई-अभियान संचालित कर रहा है, जिसका उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों/संस्थाओं को महत्वपूर्ण वित्तीय लेनदेन के बारे में ईमेल, (निर्धारण वर्ष 2024-25 के लिए अग्रिम कर ई-अभियान- महत्वपूर्ण लेनदेन के रूप में चिह्नित) और एसएमएस के माध्‍यम से सूचित कर उनसे अपनी अग्रिम कर देनदारी की सही गणना करने और 15.03.2024 को या उससे पहले देय अग्रिम कर जमा करने का आग्रह किया गया है।

– ‘महत्वपूर्ण लेनदेन’
आयकर विभाग विभिन्न स्रोतों के माध्‍यम से करदाताओं के निर्दिष्ट वित्तीय लेनदेन की जानकारी प्राप्त करता है। पारदर्शिता बढ़ाने और स्वैच्छिक कर अनुपालन को प्रोत्‍साहित करने के लिए, यह जानकारी वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) मॉड्यूल में परिलक्षित और व्यक्तियों/संस्थाओं द्वारा देखने के लिए उपलब्ध है।
इस विश्लेषण को कार्य रूप में लेने के लिए वार्षिक सूचना विवरण (एआईएस) में ‘महत्वपूर्ण लेनदेन’ के मूल्य का उपयोग किया गया है।
कॉम्‍पलाइंस पोर्टल
महत्वपूर्ण लेनदेन का विवरण देखने के लिए, व्यक्ति/संस्थाएं अपने ई-फाइलिंग खाते (यदि पहले से बना हुआ है) में लॉग इन कर सकते हैं और कॉम्‍पलाइंस पोर्टल पर जा सकते हैं। इस पोर्टल पर, महत्वपूर्ण लेनदेन देखने के लिए ई-अभियान टैब को एक्‍सेस किया जा सकता है।

– ई-फाइलिंग वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करना होगा
जो व्यक्ति/संस्थाएं ई-फाइलिंग वेबसाइट पर पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें पहले ई-फाइलिंग वेबसाइट पर खुद को पंजीकृत करना होगा। पंजीकरण के लिए, ई-फाइलिंग वेबसाइट पर ‘रजिस्टर’ बटन पर क्लिक किया जा सकता है और संबंधित विवरण उसमें प्राप्‍त किया जा सकता है।
सफल पंजीकरण के बाद, ई-फाइलिंग खाते में लॉग इन किया जा सकता है और ई-अभियान टैब के माध्यम से महत्वपूर्ण लेनदेन देखने के लिए कॉम्‍पलाइंस पोर्टल को एक्‍सेस किया जा सकता है।
यह करदाताओं के लिए अनुपालन को सरल बनाने और करदाता सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत बनाने में विभाग की एक और पहल है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: International Women’s Day: सीटू नेता पहुंचे सेक्टर 9 अस्पताल, महिलाओं को किया सम्मानित, बात युद्ध, बेरोजगारी और वेतन तक आई
Next: SAIL के Alloy Steel Plant में 80% झुलसे कर्मचारी ने तोड़ा दम, कल होगा पोस्टमार्टम

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.