Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • धर्म-संस्कृति
  • International Women’s Day: सीटू नेता पहुंचे सेक्टर 9 अस्पताल, महिलाओं को किया सम्मानित, बात युद्ध, बेरोजगारी और वेतन तक आई
  • धर्म-संस्कृति

International Women’s Day: सीटू नेता पहुंचे सेक्टर 9 अस्पताल, महिलाओं को किया सम्मानित, बात युद्ध, बेरोजगारी और वेतन तक आई

10/03/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2024-03-10-at-16.29.56

– देश के बेरोजगारी की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। आज शहरी क्षेत्र के महिलाओं के बीच बेरोजगारी का दर 19.36% है
– सीटू महासचिव जेपी त्रिवेदी का कहना है कि महिला दिवस को बहुत से लोग सिर्फ शुभकामनाओं,बधाई तक सीमित रख देना चाहते है

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीटू की टीम सेक्टर 9 अस्पताल पहुंची। महिला डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, इंटर्न, ट्रेनिंग नर्सिंग स्टाफ, महिला टेक्नीशियन, महिला अटेंडेंट आदि से मुलाकात कर उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं उसके संघर्षों के महत्व पर अपना संदेश दिया

– महिला दिवस शुभकामनाओं का नहीं बल्कि संघर्षों का देता है संदेश
सीटू महासचिव जेपी त्रिवेदी का कहना है कि महिला दिवस को बहुत से लोग सिर्फ शुभकामनाओं,बधाई तक सीमित रख देना चाहते है। वे महिलाओं के शोषण,उत्पीड़न को ही जीवित रखना चाहते है।सिर्फ एक निर्दिष्ट दिन पर महिलाओं के लिए कुछ कार्यक्रम आयोजित कर वे महिला दिवस के उस संघर्ष को ही भुला देना चाहते है। किंतु सच्चाई यह है कि यह दिन समानता के लिए संघर्ष करने का प्राण लेने का दिन है।
आज जब फिलस्तीन पर गाजा पर कब्जा जमाने के लिए लगातार आक्रमण हो रहा है जिस आक्रमण के शिकार में 30 हजार लोगों की मौत हुई है, जिसमे 16 हजार से अधिक महिला और शिशु शामिल है।

– आज भी समान काम के लिए समान वेतन से वंचित हैं महिलाएं
श्रमिक नेता अशोक खातरकर ने कहा-देश के बेरोजगारी की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। आज शहरी क्षेत्र के महिलाओं के बीच बेरोजगारी का दर 19.36% है। ग्रामीण रोजगार में महिलाओं की स्थिति और भी भयावह है। ज्यादातर काम अस्थस्यी प्रकृति के होने के कारण महिलाएं समान काम के समान वेतन के अधिकार से वंचित है।
रोजगार की कोई गारंटी नहीं है। कॉरपोरेट घरानों के मुनाफा की गारंटी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्रम कानून में परिवर्तन कर समान काम के समान वेतन के अधिकार को भी सरकार छीन लेना चाहती है। औद्योगिक क्षेत्र में भी जहां महिलाओं को शाम 6:00 बजे के बाद कारखाने में काम करना पर प्रतिबंध है वहां पर अब सरकार श्रम कानून में बदलाव कर रात्रि पाली में भी महिलाओं से काम करवाना चाहती है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BJP के ‘मोदी की गारंटी’ को टक्कर देने कांग्रेस लाई ‘न्याय की गारंटी’
Next: वित्तीय वर्ष 2023-24 के Advance Tax को लेकर आयकर विभाग का बड़ा फैसला, 15 मार्च की तारीख खास

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Fees for Puja Pandals Risali Municipal Corporation Chairman Keshav Banchhor writes to the Collector seeking relief for small puja pandals
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

पूजा पंडालों से शुल्क: रिसाली निगम के सभापति केशव बंछोर ने कलेक्टर को लिखी चिट्ठी, गैर-व्यावसायिक पंडालों को राहत देने की मांग

Azmat ali 11/09/2026
Happy Birthday Manish Pandey A confluence of service sports and Sanatan culture in Bhilai on September 12 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

Happy Birthday Manish Pandey: 12 सितंबर को भिलाई में सेवा, खेल और सनातन संस्कृति का संगम, मैराथन, आइए गिफ्ट पाइए

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.