Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में सेफ्टी पर बड़ा इवेंट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में सेफ्टी पर बड़ा इवेंट

25/03/2025 1 minute read
Big event on safety in BSP's coke oven and coal chemical department

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का 22 मार्च 2025 को सुरक्षा ध्वज फहराकर उद्घाटन किया।

  • “ओवर कॉन्फिडेंस” विषय पर आधारित इस नाटक का उद्देश्य कार्यस्थल पर मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना एवं “शून्य दुर्घटना” का लक्ष्य सुनिश्चित करना था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग में “सुरक्षा जागरूकता सप्ताह एवं प्रदर्शनी” का आयोजन 22 मार्च से 28 मार्च 2025 तक किया जा रहा हैं।

ये खबर भी पढ़ें: रोज़गार मेला: देशभर में कितनों को दिया रोजगार, लोकसभा में सरकार ने कुछ यूं दिया जवाब

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम का 22 मार्च 2025 को सुरक्षा ध्वज फहराकर उद्घाटन किया।

ये खबर भी पढ़ें: क्यों सुर्खियों में आया चमार स्टूडियो, पढ़ें राहुल गांधी ने क्या लिखा

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन) तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (कोकओवन) तुलाराम बेहेरा, महाप्रबंधक प्रभारी (कोकओवन) श्री समीर रॉयचौधरी, महाप्रबंधक (एसईडी) संजय कुमार अग्रवाल, कार्यकारी मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण, यूनियन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा साथ ही बड़ी संख्या में विभागीय कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों ने खाई कसम, पढ़ें क्यों

कार्यक्रम का आरंभ एक प्रेरक नुक्कड़ नाटक से हुआ, जिसका मंचन कोकओवन के वेलफेयर बिल्डिंग-4 के समक्ष मेसर्स सरकार एंटरप्राइज के ठेका कर्मियों द्वारा किया गया। “ओवर कॉन्फिडेंस” विषय पर आधारित इस नाटक का उद्देश्य कार्यस्थल पर मजबूत सुरक्षा संस्कृति को बढ़ावा देना एवं “शून्य दुर्घटना” का लक्ष्य सुनिश्चित करना था।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: सरकार के गले की हड्डी बनी ईपीएस 95 पेंशन, पेंशनभोगी भड़के

इस अवसर पर सभी उपस्थितजनों को सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई, जिसमें सभी ने कार्यस्थल पर सुरक्षा नियमों का पालन करने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, देखिए फोटो

सप्ताह भर चलने वाले इस जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न रोचक गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें पोस्टर प्रदर्शनी, मॉडल प्रस्तुति, निबंध प्रतियोगिता, ‘स्पॉट द हैजर्ड्स’ प्रतियोगिता, नाटक, गीत, नारे, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाद-विवाद, ग्लूकोमा पर कार्यशाला एवं स्वास्थ्य और प्रसन्नता पर विशेष कार्यक्रम शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल की महिला डाक्टर, नर्सिंग स्टाफ से मिलकर सीटू नेताओं ने दी बधाई, कर्मियों ने झूला घर की याद दिलाई

उद्घाटन समारोह का विशेष आकर्षण “फोटो गैलरी” रही, जिसमें स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सुरक्षा विषयक आकर्षक चित्रकला एवं पेंटिंग्स प्रदर्शित की गईं। मुख्य महाप्रबंधक (कोकओवन) तुलाराम बेहेरा द्वारा उपस्थित अतिथियों को गैलरी का अवलोकन करवाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई में नारी शक्ति पर ईडी वर्क्स और सीजीएम की पत्नी का खास मंत्र

कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार ने अपने वक्तव्य में कलाकारों की रचनात्मकता एवं समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अत्यंत जीवंतता से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के अंत में, विभागीय सुरक्षा अधिकारी (कोकओवन) बीसी. मंडल ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात राज्य मंत्री संग जुटे SAIL, JSW, JSPL, टाटा स्टील, NMDC, JSL, RINL, मेकॉन के दिग्गज, 11% स्टील पर अमरेंदु प्रकाश ये बोले

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: केप टाउन, बेंगलुरु और चेन्नई में जल संकट, भविष्य में सभी शहरों के लिए चेतावनी है, BSP का महामंथन
Next: इस्को इस्पात संयंत्र और बोकारो इस्पात संयंत्र को सर्वश्रेष्ठ इस्पात संयंत्र का खिताब

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.